Most Sixes in IPL Tournament History: आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ों के बारे में जानिये
Most sixes in IPl tournament history – Batsman with most sixes in IPL History – Top 5 batsmen with most sixes in IPL history – दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कही जाने वाली इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) में हर साल कई रिकॉर्ड बनते और कई रिकॉर्ड टूटते हैं। इस लीग में कई बल्लेबाज़ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। ये बल्लेबाज़ अपने दमदार छक्कों के लिए जाने जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे।
Most sixes in IPl tournament history – Batsman with most sixes in IPL History – Top 5 batsmen with most sixes in IPL history
क्रिस गेल (पंजाब किंग्स) – Chris Gayle
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों में क्रिस गेल का नंबर सबसे पहले आता है। क्रिस गेल जो कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और वर्तमन में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। यूनिवर्स बॉस आईपीएल में खेले 142 मैचों की 141 पारियों में 357 छक्के लगा चुके हैं। एक मैच में सबसे ज़्यादा 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है जो उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए बनाया था। उस मैच में गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की बेहद शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा गेल के इतने ही मैचों में 148.96 की औसत से 4965 रन बना चुके हैं।
Must Read:जानिए आईपीएल के टॉप इंडियन प्लेयर्स की पहली सैलरी कितनी थी
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – AB de Villiers
सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामलें में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का नाम आता है। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डिविलियर्स ने अब तक आईपीएल में 179 मैचों की 165 पारियों में 247 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं उनके नाम 152.24 की औसत से 5079 रन बनाए हैं। वैसे आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स 2008 से लेकर 2010 तक दिल्ली डेयरडेविल्स ( अब दिल्ली कैपिटल्स ) का भी हिस्सा रहे थे।
Most sixes in IPl tournament history
रोहित शर्मा ( मुंबई इंडियंस ) – Rohit Sharma
पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल ट्रॉफी जितवा चुके कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज़ हैं क्योंकि रोहित ने अब तक इस लीग में 210 मैच की 205 पारियों में 225 बार गेंद को स्टैंड के बाहर भेज चुके हैं। वहीं ये बल्लेबाज़ 2008 से लेकर 2010 तक डेक्कन चार्जर्स ( अब सनराइज़र्स हैदराबाद ) का हिस्सा थे।
Must Read:इतिहास में 4 बार ‘डक’ पर आउट हुए धोनी, जानें किन गेंदबाजों ने बनाया शिकार!
महेंद्र सिंह धोनी ( चेन्नई सुपर किंग्स ) – Mahendra Singh Dhoni
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान साथ ही साथ वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे एमएस धोनी भी छक्के मारने के मामलें में पीछे नहीं हैं। इस लिस्ट में वो चौथे स्थान पर आ गए हैं। धोनी ने 214 मैचों की 189 पारियों में 217 छक्के जड़े। वैसे आपको बता दें कि जब चेन्नई सुपर किंग्स पर मैच फिक्सिंग को लेकर दो साल का बैन लगा था। उसके बाद 2016 और 2018 में धोनी राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से भी खेल चुके हैं।
Most sixes in IPl tournament history
कीरोन पोलार्ड ( मुंबई इंडियंस ) – Kieron Pollard
वर्तमान में वेस्टइंडीज़ टीम के ओडीआई और टी20 के कप्तान कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं और उन्होंने अब तक आईपीएल में 175 मैच खेले हैं और 214 छक्के लगाए हैं। वहीं उनके बल्ले से 150.35 की औसत से 3249 रन बना चुके हैं और साथ ही साथ गेंदबाज़ी में भी उन्होंने 31.34 की औसत से 65 विकेट झटके हैं।
Must Read:3 विदेशी भाईओं की जोड़ी जो आईपीएल में हैं एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी !
Most sixes in IPl tournament history, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।