T20 World Cup Records: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में जड़े सबसे ज़्यादा छक्के
Most Sixes in T20 World Cup by Indian Batsman in Hindi – भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे पहला खिताब जीता था लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ये खिताब दोबारा नहीं जीत पाई। साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम फाइनल तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से रह गई थी। इसके बाद 2016 में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने ज़्यादा रन बनाने की कोशिश की और जमकर छक्के भी लगाए, लेकिन मैच जीतने में नाकामयाब रही। इंडियन टीम में कई ऐसे तूफानी बल्लेबाज हैं जो जमकर छक्कों की बरसात करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं टी20 क्रिकेट के दौरान किस खिलाड़ी ने लगाए सबसे ज़्यादा छक्के।
Most Sixes in T20 World Cup by Indian Batsman in Hindi
1- युवराज सिंह (33 छक्के)
- टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने की बात हो और इसमें युवराज सिंह का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। युवी ने साल 2007 से लेकर 2016 तक हुए सभी टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं।
- टी20 वर्ल्ड कप के इन्होंने 31 मैच खेले हैं, जिसमें 28 पारियों में इन्होंने 33 छक्के जड़े। 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच में इन्होंने सबसे ज़्यादा 7 छक्के लगाए थे।
Must read- युवराज सिंह ने दिलाए भारत को 3 विश्वकप, ये हैं उनके शानदार रिकॉर्ड
2- रोहित शर्मा (24 छक्के)
- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 28 मुकाबले खेले हैं। इन 28 मुकाबलों की 25 पारियों में इन्होंने 24 छक्के ठोके हैं।
- रोहित ने 2010 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज़्यादा 6 छक्के लगाए थे। इनकी इस बहतरीन पारी की वजह से लोग आज भी इस मैच को याद करते हैं।
- इस शानदार पारी के बाद भी भारत इस मैच को जीत नहीं पाया था।
Most Sixes in T20 World Cup by Indian Batsman in Hindi
Must read – रोहित शर्मा के तीन टेस्ट रिकॉर्ड, शायद ही तोड़ पायेगा कोई भारतीय बल्लेबाज
3- विराट कोहली (19 छक्के)
- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा ही अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रह है। टी20 वर्ल्ड कप में भी इन्होंने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
- ये साल 2012 से लेकर अभी तक तीन टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं। विराट ने लगातार पिछले दो वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी अपने नाम किया हुआ है।
- 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में इनका प्रदर्शन सबसे ज़्यादा जबरदस्त रहा था। अभी तक इन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19 छक्के लगाए हैं। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में विराट ने सबसे ज़्यादा 4 छक्के जड़े थे।
Most Sixes in T20 World Cup by Indian Batsman in Hindi
4- महेंद्र सिंह धोनी (16 छक्के)
- सभी टी20 वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। ज़्यादातर मैच में ये दमदार छक्के लगाते नज़र आते हैं।
- धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मुकाबले खेले हैं और इनकी 29 पारियों में इन्होंने 16 छक्के लगाए हैं।
Most Sixes in T20 World Cup by Indian Batsman in Hindi
5- सुरेश रैना (12 छक्के)
- भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने 2009 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेला था। ये सभी वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रहे हैं।
- सुरेश रैना ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 26 मुकाबलों की 21 पारियों में 12 छक्के लगाए। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए इन्होंने बसे ज़्यादा 5 छक्के जड़े थे।
Must read- क्रिकेट में ही नहीं बिजनेस में भी माहिर हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर
Must read- इन टॉप-5 विकेटकीपरों ने वनडे क्रिकेट में मनवाया अपना लोहा
Read more stories like: Most Sixes in T20 World Cup by Indian Batsman in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।