वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
Most sixes in world cup by indian players – वर्ल्ड कप में अगर सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किसी के नाम दर्ज है तो वो है वेस्ट इंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल। लेकिन इस मामले में भारतीय बल्लेबाज भी पीछे नही हैं। इंडियन क्रिकेट टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में धुंआधार छक्के जड़े। आज हम आपको भारत के इन्हीं टॉप बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए।
Most sixes in world cup by indian players
सचिन तेंदुलकर
- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने की इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।
- सचिन ने वर्ल्ड कप में 44 पारियों के दौरान 27 छक्के लगाए। इन पारियों में उनका बैटिंग एवरेज 95 रहा जिसमें कुल 2278 रन बनाए।
- वनडे मैच में सचिन ने 452 पारियों में कुल 18,426 बनाए। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा दर्जनों रिकार्ड्स उनके नाम दर्ज हैं।
Read More सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस ने खुद ही उड़ा डाली टीम की खिल्ली, जमकर शेयर किए मीम
सौरभ गांगुली
- पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली जिन्हें दादा के नाम से भी जाना जाता है। इस लिस्ट में वे दूसरे पायदान पर हैं। उनके नाम 21 पारियों में कुल 25 छक्के लगाने का रिकार्ड है।
- वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल 1006 रन बनाए, जिसमें उनका बेटिंग एवरेज 88 रहा था।
- गांगुली ने वनडे मैच में 300 पारियां खेलते हुए कुल 11363 रन बनाए।
Most sixes in world cup by indian players
वीरेन्द्र सहवाग
- अपनी तेज़ तर्रार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वीरेन्द्र सहवाग इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
- उन्होंने वर्ल्ड कप में 22 पारियों के दौरान 18 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने 31 की एवरेज से कुल 843 रन बनाए हैं।
- वनडे मैचों में 245 पारियों के दौरान सहवाग ने कुल 8273 रन बनाए।
रोहित शर्मा
- 2019 वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने अब तक 11 पारियां खेली, जिसमें वे 15 छकके लगा चुके हैं।
- इस लिस्ट में रोहित चौथे पायदान पर हैं। उनकी फॉर्म ऐसी ही रही तो वो जल्द ही इस लिस्ट में ऊपर जा सकते हैं। वर्ल्ड कप में उनके कुल 649 रन हैं।
- रोहित शर्मा ने वनडे में कुल 203 पारियां खेली जिसमें उनके 8329 रन हैं।
Read More – इन भारतीय गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप में चटकाए सबसे ज़्यादा विकेट
कपिल देव
- भारत को पहली बार वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।
- कपिल देव ने वर्ल्ड कप में कुल 14 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 23 पारियां खेलते हुए वर्ल्ड कप में कुल 669 रन बनाए।
- वनडे में उन्होंने 198 पारियां खेली जिसमें उन्होंने कुल 3783 रन बनाए।
Most sixes in world cup by indian players
युवराज सिंह
- सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह ने हाल ही में क्रिकेट की दुनिया से अलविदा कह दिया है।
- युवराज सिहं ने वर्ल्ड कप की 21 पारियों में कुल 13 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने 71 की एवरेज के साथ 738 रन बनाए।
- वनडे मैचों में 278 पारियां खेलते हुए कुल 8701 रन बनाए।
Read More धोनी के बारे में इन महान क्रिकेटर्स ने कही ये बातें
महेंद्र सिंह धोनी
- पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 20 पारियां खेलते हुए 11 छक्के लगाए। इसमें से एक यादगार 2011 वर्ल्ड कप का छक्का भी शामिल है।
- वर्ल्ड कप में धोनी ने 93 की एवरेज से 569 रन बनाए हैं। धोनी ने वनडे में 292 पारियां खेलते हुए कुल 10562 बनाए।
नवजोत सिंह सिद्धू
- छक्के लगाने के मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू किसी से पीछे नही है। इस लिस्ट में वे आठवें और आखिरी पायदान पर हैं।
- वर्ल्ड कप की 10 पारियों में उन्होंने 10 छक्के लगाए। इस दौरान सिद्धू ने 40 की एवरेज से 454 रन बनाए।
- सिद्धू ने वनडे में 127 पारियों के दौरान कुल 4413 रन बनाए।
Read More जानिए क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच में कौन-कौन से खिलाडी को मिला मैन ऑफ द मैच
To read more stories like Most sixes in world cup by Indian players, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।