MS Dhoni Biography – धोनी ने तय किया टिकट कलेक्टर से सर्वश्रेष्ठ कप्तान तक का सफर
MS Dhoni Biography in Hindi – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कई मुकाम हासिल किए| धोनी ने भारतीय टीम को एक अलग आयाम तक पहुंचाया| ये क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और इनका नाम सचिन तेंदुलकर के बाद लिया जाता है| आज बच्चा- बच्चा उनके क्रिकेट स्टाइल का फैन है| धोनी को कैप्टेन कूल के नाम से भी पुकारा जाता है| तो चलिए आपको महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ से जुड़े फैक्ट्स बताते हैं|
MS Dhoni Biography in Hindi – महेंद्र सिंह धोनी बायोग्राफी – MS Dhoni Biography
जन्म और पढ़ाई
- धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को झारखण्ड (रांची) में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह माता श्रीमती देवकी देवी हैं|
- धोनी ने अपनी पढ़ाई डीएवी विद्या मंदिर से पूरी की| बचपन से यह फुटबॉल और बैडमिंटन खेलने के शौक़ीन थे| क्रिकेट क्लब में अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें साल 1997-98 सीज़न के वीनू मांकड़ ट्राफी अंडर सिक्सटीन चैंपियनशिप में चुना गया था|
- घर के हालातों को देखते हुए धोनी ने कुछ समय के लिए क्रिकेट छोड़ दिया और रेलवे में टी.टी की नौकरी करने लगे। साल 2001 से 2003 तक खरगपुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने टीटीई (ट्रेन टिकेट एग्जामिनर) के तौर पर काम किया|
MS Dhoni Biography in Hindi
Must read: Interesting Facts About MS Dhoni You Might Not Know
क्रिकेट करियर – Mahendra Singh Dhoni Biography, Fact & Awards
- साल 1999-2000 के सत्र में बिहार से महेंद्र सिंह धोनी ने रणजी ट्रॉफी खेली थी|
- अपने डेब्यू मैच में असम क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी|
- इसके बाद साल 2001 में धोनी को पूर्वी क्षेत्र के लिए दिलीप ट्रॉफी खेलने के लिए चुना गया|
- 23 दिसंबर, 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय ओडीआई टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था|
- महेंद्र सिंह धोनी ने 11 सितंबर 2007 से 4 जनवरी 2017 तक भारतीय क्रिक्रेट टीम में कप्तानी की और 2008 से 28 दिसंबर 2014 तक टेस्ट क्रिक्रेट टीम में कप्तान रहे|
- धोनी ने भारतीय ओडीआई टीम को साल 2011 में दूसरा विश्व कप जिताने में अहम योगदान दिया|
- 14 जुलाई 2018 को, एमएस धोनी चौथे भारतीय क्रिकेटर और ओडीआई क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बने|
- 2011 में, दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में धोनी भी शामिल थे|
- ये आर्मी टेरिटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टीनेंट कर्नल के पद पर हैं| साल 2016 में एमएस धोनी के जीवन पर आधारित एम.एस. धोनी: अनटोल्ड स्टोरी फिल्म बनी थी|
MS Dhoni Biography in Hindi
Must Read: आखिर क्यों इकट्ठा करते हैं एम.एस धोनी स्टंप
धोनी से जुड़ी कुछ अन्य रोचक बातें
- भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी वनडे क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।
- विकेट कीपिंग के अलावा धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। धोनी ने 297 वनडे पारियों में 10773 रन बनाए हैं| यह रन 58 के औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से बनाए गए हैं| अपने शानदार वनडे करियर में उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक भी जड़े हैं|
- एमएस की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में की जाती है|
- ये एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीती हैं| धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था| इसके अलावा साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया|
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम से सबसे ज़्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है| धोनी ने कुल 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है| ईएसपीएनक्रिकइंफो के रिकॉर्ड के अनुसार उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड कायम है|
- ये 60 टेस्ट, 200 वन-डे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंडिया टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं|
- वह अब तक भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा 27 टेस्ट, 110 वन-डे, और 41 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जीतने वाले कप्तान हैं|
- दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वन डे क्रिकेट में धोनी ने सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय (113) की पारी खेली थी|
MS Dhoni Biography in Hindi
Must Read: धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
अवार्ड्स – Interesting Facts about MS Dhoni
- धोनी को पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
- साल 2007 में राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड मिला।
- साल 2008 और 2009 में ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द इयर, दो बार ये पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं|
- 2009 में भारत के चौथे सिविलियन के सम्मान से नवाज़ा गया|
- कपिल देव के बाद ये दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें इंडियन आर्मी का भी सम्मान पद मिला है।
- 2011 में मोंफोर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गयी थी|
Must Read: Happy Birthday MS Dhoni Images
ब्रांड एम्बेसडर
- 12 नवंबर 2018 में भारत मैट्रिमोनी के ब्रांड एम्बेसडर बने।
- साल 2018 में मास्टर कार्ड इन इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर।
- पोकर स्टार्स के लिए भी धोनी प्रचार प्रसार करते हैं|
- ड्रीम-11/ इंडिगो पेंट के भी ब्रांड एम्बेसडर हैं|
MS Dhoni Biography in Hindi
Must Read: MS Dhoni birthday status video download
विवाह
- साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंध गए|
- अब उनकी एक बेटी है जिसका नाम जीवा है।
Must read: धोनी के बारे में इन महान क्रिकेटर्स ने कही ये बातें
MS Dhoni Biography in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।