साक्षी से पहले इस एक्ट्रेस का दिल धोनी पर आया था! अफेयर तक की हुई थी चर्चा
MS Dhoni Love Life in Hindi – इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान में गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने में माहिर रहे हैं। अपने बेहतरीन खेल से इन्होंने सबके दिलों पर राज किया है और हमेशा लाइम लाइट बटोरी। खेल के साथ – साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी ये खूब लाइम लाइट में रहते हैं। एमएस धोनी की लाइफ से जुड़े कई किस्से – कहानियां तो आपने बहुत बार सुने होंगे, लेकिन कुछ किससे ऐसे भी हैं जो अभी तक लोगों के सामने नहीं आए हैं जी हां हम बात कर रहे हैं धोनी के अफेयर्स की। धोनी और साक्षी के अफेयर, शादी के बारे में तो आप लोग जानते ही हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि साक्षी के मिलने से पहले धोनी की लाइफ में एक साउथ की एक्ट्रेस ने एंट्री मारी थी, जिसके साथ उनका काफी समय तक अफेयर भी चला, अगर नहीं जानते, तो आप सही जगह पर आए हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कौन है वो हसीना जो माही के दिल में बस गई थी।
MS Dhoni Love Life in Hindi
धोनी एक नाम जिसे हर कोई जानता है, क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड तक में इनकी एक अलग पहचान है। आम जनता के दिलों पर तो ये आज भी राज करते हैं। धोनी की फैन फॉलॉइंग के आगे अच्छे – अच्छे एक्टर्स भी पीछे छूट गए हैं। आज भी जब धोनी खेल के मैदान पर उतरते हैं तो गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री की थी। उस समय वो अपने अनोखे बल्लेबाजी के अंदाज़ के साथ – साथ अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी आकर्षण का केंद्र बने रहते थे। धोनी के लुक्स पर तो न जाने कितनी लड़कियां फिदा थी और इन्हीं में से एक हैं साउथ की फेमस एक्ट्रेस राय लक्ष्मी, जिनका नाम धोनी के साथ काफी बार जोड़ा गया। खबरें तो यहां तक आई कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। उस समय इन दोनों के अफेयर की खबरों से बाज़ार गर्म रहता था। मॉडल और एक्ट्रेस राय लक्ष्मी कर्नाटक के बेलागवी की रहने वाली हैं। एक्टिंग, मॉडलिंग के साथ-साथ ये एक स्टेज परफॉर्मर भी हैं। खबरों की माने तो धोनी और राय लक्ष्मी की मुलाकात साल 2008 में आईपीएल के दौरान हुई थी। ये आईपीएल का पहला सीज़न था और राल लक्ष्मी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ब्रांड एम्बेसडर थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात धोनी से हुई। धोनी इस टीम के कप्तान थे। माना जाता है कि यहीं से इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इन दोनों को कई बार साथ में घूमते हुए भी देखा गया था। काफी समय तक दोनों इस प्यार के रिश्ते में बंधे रहे। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और हमेशा के लिए दोनों की राहे अलग हो गई। हालांकि माही ने कभी भी पब्लिकली इस रिश्तें को ओपन नहीं किया, लेकिन राय लक्ष्मी की ओर से इस रिश्ते का खुलासा किया गया।
MS Dhoni Love Life in Hindi
राय लक्ष्मी ने अफेयर को लेकर किया खुलासा
धोनी और राय लक्ष्मी का ब्रेकअप क्यों हुआ इस बारे में आज तक किसी को पता नहीं चला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले ही अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने अपने इस अफेयर को लेकर कहा कि ये रिश्ता उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती थी और अब इस बात को कई साल बीत चुके हैं। राय लक्ष्मी ने ये भी कहा कि अब लोगों को इस बारे में चर्चा करना बंद कर देना चाहिए। धोनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और अब उनकी शादीशुदा लाइफ अच्छी चल रही है।
कौन हैं एक्ट्रेस राय लक्ष्मी?
राय लक्ष्मी एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ये साउथ की फिल्मों की फेमस हीरोइन हैं। राय लक्ष्मी कर्नाटक के बेलागवी की रहने वाली हैं। एक्टिंग, मॉडलिंग के साथ-साथ ये एक स्टेज परफॉर्मर भी हैं। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इन्होंने साल 2005 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म करका कसादरा (Karka Kasadara) से की थी। तमिल, तेलुगु फिल्मों के अलावा इन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उनको खास पहचान फिल्म ‘जूली 2’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे, जिससे ये खूब लाइम लाइट में रही। ये सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म अकीरा में भी दिख चुकी हैं।
Must Read:MS Dhoni Birthday Wishes Quotes in Hindi
Must Read:Famous Quotes on Dhoni by reputed Cricketers
Must Read:Happy Birthday MS Dhoni status videos
Must Read:Happy Birthday Dhoni Images
Must Read: Mahendra Singh Dhoni Birthday Status Videos
Must Read: Happy Birthday Mahi – Dhoni Birthday Quotes
Must Read: धोनी ने तय किया टिकट कलेक्टर से सर्वश्रेष्ठ कप्तान तक का सफर
Must Read:धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
Must Read:Why MS Dhoni collects stumps after every win
Must Read:धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
Must Read:आखिर क्यों इकट्ठा करते हैं एम.एस धोनी स्टंप
Must Read:धोनी के बारे में इन महान क्रिकेटर्स ने कही ये बातें
MS Dhoni Love Life in Hindi , जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।