धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
Ms dhoni records – पूर्व भारतीय कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी का सम्मान सिर्फ भारतीय क्रिकेटर ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के क्रिकेटर भी करते हैं। उन्होंने 23 दिसम्बर 2004 में क्रिकेट में डेब्यू किया था। 14 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। आज हम उन्हीं रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
Ms dhoni records
तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले
- धोनी एकमात्र कप्तान हैं जिनके नाम आईसीसी की तीनों ट्रॉफियों को जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।
- धोनी ने 24 सितम्बर 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2 अप्रैल 2011 को वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप और 23 जून 2013 को चैंपियंस ट्रॉफी पर अपनी जीत हासिल की।
सबसे ज़्यादा बार स्टंप
- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार स्टंप का रिकॉर्ड सिर्फ धोनी के नाम ही है।
- धोनी ने 536 मैचों में 194 बार स्टंप किया। इसके बाद दूसरे स्थान पर कुमार संगाकारा हैं इन्होंने 594 मैचों में 139 स्टंप किए।
ये भी पढ़े: छक्कों की ‘हैट्रिक’ लगाने वाले हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड
सबसे ज़्यादा बार टी 20 मैच जीतने वाले कप्तान
- धोनी सबसे ज़्यादा बार टी 20 मैच जीतने वाले पहले कैप्टन हैं, उनके नाम 150 मैच जितने का रिकॉर्ड है।
- यह रिकार्ड उन्होंने आईपीएल के सीज़न 11 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर बनाया है। यह मैच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।
सबसे ज़्यादा छक्के
- कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ एम एस धोनी के नाम है। उन्होंने कप्तान रहते हुए 204 छक्के लगाए।
- वहीं दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं उन्होंने 194 छक्के लगाए हैं।
ये भी पढ़े: धोनी के बारे में इन महान क्रिकेटर्स ने कही ये बातें
सबसे ज़्यादा मैच
- धोनी का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने 200 मैचों में से 110 मैचों में जीत हासिल की, उनकी जीत का प्रतिशत 59.52 है।
वर्ल्ड कप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच– Ms dhoni records
- वर्ल्ड कप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच जीतने वाले धोनी तीसरे कप्तान हैं। 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने नाबाद 91 रनों की शानदार पारी खेली थी।
- इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लीवे लॉयड को 1975 में और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को 2003 में मैन ऑफ द मैच दिया गया था।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों इकट्ठा करते हैं एम.एस धोनी स्टंप
Ms dhoni records
सबसे महंगा बैट
- 2011 विश्वकप के फाइनल मैच में धोनी ने जिस बैट से मैच जिताया था, वह बैट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा बैट है।
- लंदन के एक इवेंट में धोनी के उस बैट को निलामी पर रखा गया, जिसे 10,000 पाउंड यानि कि भारतीय करंसी के हिसाब से लगभग 86 लाख में खरीदा गया।
टी 20 में सबसे ज़्यादा टॉस
- 2007 से लेकर 2014 तक एम एस धोनी ने टी 20 के कुल 44 मैचों में 26 बार टॉस जीता। उनके टॉस की जीत का प्रतिशत 59.09 है।
- ओवरऑल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में धोनी सातवें स्थान पर काबिज हैं।
टी 20 में सबसे ज़्यादा रन
- टी 20 मैच में धोनी ने कप्तान के तौर पर रहते हुए सबसे तेज 5000 रन बनाए। उन्होंने 190 आईपीएल मैचों में 4432 रन और टी 20 के 98 मैचों में 1617 रन बनाए।
ये भी पढ़े: ये पांच क्रिकेट खिलाड़ी हैं भारत के फील्डिंग स्टार्स
Read more stories like; Ms dhoni records, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।