औषधीय गुणों का खजाना है मुलेठी, मुंह के छालों से लेकर कैंसर तक में फायदेमंद

Please follow and like us:

Mulethi khane ke fayde – मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है| इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों से लड़ने में कारगर होते हैं। मुलेठी से कई बीमारियों का इलाज संभव है। पुराने ज़माने में यह औषधि हर घर में आसानी से मिल जाती थी| यह ज़्यादातर पहाड़ी इलाकों में पायी जाती है| तो चलिए जानते हैं मुलेठी के फायदे|

mulethi khane ke fayde

Mulethi khane ke fayde – मुलेठी के फायदे – mulethi benefits in hindi

मुलेठी क्‍या है? – What is Licorice in Hindi?

  • मुलेठी को वैज्ञानिक तौर पर ग्लाइसीराइजा ग्लबरा (Glycyrrhiza glabra) के नाम से जाना जाता है|
  • यह झाड़ीदार दिखने वाले पौधे का तना होती है| स्वाद में यह बहुत मीठी होती है।
  • मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है| इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों से लड़ने में कारगर होते हैं।

मुलेठी के फायदे – Benefits of Licorice (mulethi) in Hindi – Mulethi khane ke fayde

पाचन के लिए फायदेमंद

beneficial for digestion

  • यह पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी के लिए फायदेमंद है|
  • गैस्टिक और पेट की अकड़न में यह ख़ास तौर पर काम करती है|
  • इसमें पाए जाने वाले डिमल्सेंट गुण (demulcent) पेट की सूजन कम करने में मददगार साबित होते हैं|
  • आप चाहें तो सुबह खाली पेट मुलेठी को पानी में उबाल कर पी सकते हैं|

कैंसर के लिए फायदेमंद

beneficial for cancer

  • मुलेठी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के लिए भी फायदेमंद है|
  • इसमें एंटी कार्सिनोजेन गुण होते हैं जो कैंसर को पनपने व कैंसर के कारण डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं|
  • इसके नियमित सेवन से कई लाभ होते हैं| यह एक बड़ी बीमारी है तो आप मुलेठी का सेवन अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें|

Must read: दालचीनी वाले दूध से होते हैं कई फायदे, सभी बीमारियों का एक ही इलाज

आँखों के लिए फायदेमंद – Mulethi khane ke fayde

beneficial for eyes

  • यह पाचन के अलावा आँखों के लिए भी फयदेमंद है|
  • आँखों को फायदा पहुंचाने के लिए मुलेठी के चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ डालें|
  • इस चूर्ण को एक चम्मच सुबह और  शाम खाने से आंखों की जलन मिटती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।

मुंह के रोगों के लिए फायदेमंद

beneficial for oral diseases

  • छालों की परेशानी के लिए मुलेठी के टुकड़े में शहद लगाकर चूसने से बहुत फायदा पहुंचता है|
  • यह सूखी खांसी, कफ आदि के लिए भी रामबाण इलाज है|
  • आप दिन में कम से कम तीन बार मुलेठी का काढ़ा पी सकते हैं|

वज़न कम करने के लिए – Mulethi khane ke fayde

to lose weight

  • नियमित रूप से इसका सेवन करने से वज़न तेज़ी से कम होता है|
  • एनसीबीआई की साइट के अनुसार इसका पाउडर बनाकर सुबह खाली पेट इसका इस्तेमाल करने से एक्स्ट्रा फैट कम होता है|
  • इसके अलावा यह लीवर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है|

Must read: बढ़ते वज़न को ब्लैक कॉफी से करें कंट्रोल, ज़रूरत से ज़्यादा सेवन बन सकती है परेशानी

इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

  • इसमें पाए जाने वाले ग्लाइसीराइजिक एसिड (Glycyrrhizic acid) नामक कार्बनिक यौगिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है|
  • इसमें मुख्य रूप से न्यूरोप्रोटेक्टिव (neuroprotective) गुण पाए जाते हैं|
  • मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट व इम्यूनिटी इफेक्ट तत्व पाए जाते हैं|

Must read: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा को निखारता है पानी, जानें खाली पेट पानी पीने के फायदे

Read more stories like; Mulethi khane ke faydeहमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?