वीकेंड पर मुंबई घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर ज़रूर करें विज़िट
Mumbai ke paas ghumne ki jagah – अगर आप चमक धमक के शौक़ीन हैं तो आपके लिए मुंबई एक बेहतर वीकेंड डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। जहाँ पर आप मुंबई की नाईटलाइफ के अलावा कुदरती नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। रोमांच और सुकून दोनों चाहते हैं, तो मुंबई के पास ऐसी कई जगहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मुंबई में कौन – कौन से ऐसे प्लेस हैं जहाँ आपको ज़रूर विज़िट करना चाहिए।
Mumbai ke paas ghumne ki jagah – मुंबई के पास घूमने की जगह – weekend getaways from mumbai in hindi
मरीन ड्राइव, मुंबई
- मरीन ड्राइव को क्वीन्स नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है। मरीन ड्राइव के शानदार घुमाव पर लगी स्ट्रीट-लाइटें रात के समय इस प्रकार जगमाती हैं कि हर व्यक्ति का मन मोह लेती हैं।
- समुद्र के पानी की फुहार जब सड़क किनारे लोगों पर पड़ती है तो लोग ख़ुशी से झूम उठते हैं।
- जो लोग इस शानदार नज़ारे को देखना चाहते हैं उन्हें एक बार मरीन ड्राइव ज़रुर जाना चाहिए। यहां वीकेंड के समय ज़्यादा भीड़ देखी जा सकती है।
Mumbai ke paas ghumne ki jagah
महाबलेश्वर, मुंबई
- महाराष्ट्र का सबसे फेमस हिल स्टेशन महाबलेश्वर है। वेस्टर्न घाट में स्थित यह हिल स्टेशन अपने पहाड़, हरियाली, नैचुरल ब्यूटी के लिए काफी फेमस है।
- यहां आपको स्ट्रॉबेरी की खेती भी देखने को मिलेगी। यहां बड़ी संख्या में वीकेंड की छुट्टियां या नॉर्मल छुट्टियां बिताने के लिए सिर्फ टूरिस्ट ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी आते हैं।
- वीकेंड पर लोग मस्ती करने के लिए यहां चले आते हैं। यहां आप घुड़सवारी, ट्रैकिंग, फिशिंग, माउंटेन बाइकिंग और कई अन्य चीजों का आनंद ले सकते हैं।
Must Read: रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं ये रेस्टोरेंट, हर पल बनेगा यादगार
अलीबाग
- अलीबाग अपने बीच, फैंसी फार्महाउस और प्राचीन इतिहास के कारण सबसे पॉपुलर स्थानों में से एक है। अलीबाग महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। अलीबाग समुद्र के तट पर बसा एक बहुत ही खूबसूरत और छोटा सा शहर है।
- शहर के शोर से दूर यह जगह कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप अपनी फैमिली और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। ये तीनों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है।
- यहां एक किला कोलाबा है। इसे शिवाजी महाराज द्वारा कई सालों पहले तैयार करवाया गया था। यहां बहुत ज़्यादा गर्मी नहीं होती है। यहां का मौसम हमेशा सुहाना रहता है।
Mumbai ke paas ghumne ki jagah
लवासा
- लवासा भी एक पॉपुलर जगह है जहां पर आप अपना वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप राष्ट्रीय और इंटरनेशनल लेवल में विभिन्न प्रकार के फूड आइटम्स का आनंद ले सकते हैं।
- यह हरी-भरी पहाड़ियों और झीलों से घिरा हुआ है। इस जगह का व्यू एक दम अमेज़िंग है।
- यह जगह पॉल्यूशन फ्री है। लवासा का मौसम भी सुहाना रहता है। यहां सैर करने के लिए लेकसाइड प्रोमनेड, बांसबोसा और तेमघर बांध सबसे अच्छी जगह हैं।
Must Read: ये हैं दिल्ली के पास घूमने की जगह जहाँ एक छोटा ब्रेक भी कर देगा आपको रिफ्रेश
कर्जत
- मुंबई के पास सबसे सुंदर नेचुरल स्थान निश्चित रूप से कर्जत है। यह पहाड़ के किलों, रॉक-कट चर्चों से घिरा हुआ है।
- यहां आप ट्रैकिंग करने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग, पैरासेलिंग, हाइकिंग आदि भी कर सकते हैं।
Mumbai ke paas ghumne ki jagah
एलीफेंटा केव
- एलीफेंटा को घारापुरी के नाम से जाना जाता है जो कोंकणी मौर्य की द्वीप राजधानी थी। यह जगह एलीफेंटा मुम्बई में गेटवे ऑफ इंडिया से लगभग दस कि.मी. की दूरी पर है।
- मशहूर एलीफेंटा की गुफाएं भगवान शिव को समर्पित हैं। इन गुफाओं में शिव भगवान के तीन स्वरुपों की भव्य मूर्ति स्थापित हैं।
- यह गुफाएं 2 वर्गों में बंटी हुई हैं, जिसके एक भाग में हिन्दू धर्म से संबंधित गुफाएं और अन्य भाग में बौद्ध धर्म से संबंधित गुफाएं शामिल हैं।
- यहाँ आपको बौद्ध धर्म से जुड़ी कई कलाकृतियां देखने को मिल जाएंगी।
- यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया हुआ है।
Must read: Places to visit near Mumbai: List of Weekend Getaways from Mumbai
Mumbai ke paas ghumne ki jagah, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।