यहां गांव वालों को छूने पर लगता है 1000 रुपये का जुर्माना, नहीं चलता भारत का कोई कानून
Mysterious Villages of India – भारत में रहस्यमय चीजों की कोई कमी नहीं है। इस देश में आपको बहुत सारी अजब गजब चीजें देखने को मिल जाएंगी। भारत में आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां पर सिर्फ और सिर्फ उनका बनाया हुआ कानून ही चलता है। वो लोग भारत के कानून को नहीं मानते। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही रहस्यमय गांव के बारे में बताते हैं जिनके खुद के नियम कानून है।
मलाणा गांव- हिमाचल प्रदेश – Mysterious Villages of India
- यह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अति दुर्गम इलाके में बसा मलाणा गांव है। ये गांव बहुत ही रहस्यमय है। इस गांव में खुद के ही बनाए गए नियम कानून चलते हैं, यहां पर भारतीय कानून नहीं चलता।
- यहां की अपनी संसद है जो सारे फैसले करती है। इस गांव की खास बात यह है कि यहां किसी भी चीज या व्यक्ति को बाहरी आदमी ने छू लिया तो उसे एक हज़ार रुपये का जुर्माना देना पड़ता है।
- इसके लिए गांव के लोगों ने बाहरी लोगों को आगाह करने के लिए गांव की हर जगह पर नोटिस बोर्ड लगा रखे हैं जिस पर साफ साफ चेतावनी लिखी हुई है।
- ऐसा माना जाता है कि इस गांव के लोग खुद को सिकंदर के सैनिकों का वंशज मानते हैं। मलाणा भारत का इकलौता ऐसा गांव है जहां मुगल सम्राट अकबर की पूजा की जाती है। अपनी विचित्र परंपराओं के कारण यह रहस्यमय गांव की गिनती में आता है।
Must read- हिमाचल के इन डेस्टिनेशन्स से करें हनीमून के रोमानी सफर की शुरुआत
मत्तूर- कर्नाटक
- यह एक ऐसा गांव है जहां आज भी संस्कृत बोली जाती है। यह विचित्र गांव कर्नाटक के शिमोग्गा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
- बताया जाता है कि यहां के लोग आज भी सिर्फ संस्कृत भाषा में ही बात करते हैं। वहां हिंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
- हर व्यक्ति वहां संस्कृत में बात करते हुए नज़र आता है। इस गांव की खास बात यह है कि यहां पर हिंदू के साथ- साथ मुस्लिम भी सिर्फ और सिर्फ संस्कृत बोलते हैं।
Must read- कर्नाटक का सबसे सुंदर शहर है कुर्ग एक बार ज़रूर जाना
कोडिन्ही गांव- केरल – Mysterious Villages of India
- केरल के मल्लापुरम जिले में स्थित है कोडिन्ही गांव। इस गांव की खासियत यह है कि यहां पर 350 जुड़वा जोड़े रहते हैं। यही कारण है कि इस गांव को जुड़वों के गांव के नाम से जाना जाता है।
- जुड़वा लोगों में बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग भी शामिल हैँ। ऐसा बताया जाता है कि कोडिन्ही गांव में 1000 बच्चे पर 45 बच्चे जुड़वा पैदा होते हैं। ये अपने आप में ही एक रहस्यमय गांव है।
Must read- आपका दिल खुश कर देगी केरल की ये खूबसूरती, यहां घूमने का है कुछ अलग ही मज़ा
ढोकड़ा- गुजरात
- आज के समय में जहां हर चीज़ सिर्फ और सिर्फ पैसों से मिलती है, वहीं गुजरात के ढोकड़ा में दूध और दूध से बनी हर चीज़ फ्री में मिलती है।
- बताया जाता है कि यहां पर सदियों से दूध से बनी किसी भी चीज़ को कभी बेचा नहीं गया और ये परंपरा आज भी कायम है।
शनि शिंगणापुर- महाराष्ट्र – Mysterious Villages of India
- महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है शनि शिंगणापुर। यह भारत का एक ऐसा गांव है जहां पर किसी भी घर पर दरवाज़े नहीं है। इस गांव की खास बात यह है कि यहां के घरों और दुकानों पर कोई भी दरवाज़ नहीं है।
- इस गांव में कोई भी अपनी कीमती चीजों को ताला लगाकर नहीं रखता क्योंकि यहां कभी चोरी नहीं हुई।
- माना जाता है कि शनि शिंगणापुर गांव पर शनिदेव की कृपा है इसलिए यहां कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई। इसे रामराज्य गांव के नाम से भी जाना जाता है।
Must read- शनि भक्तों की पहली पसंद हैं ये 5 शनिधाम, यहां आकर मिलती है शांति
Read more stories like Mysterious Villages of India, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।