Kalinjar kila ka rahasya: बुदेंलखंड का रहस्यमयी किला जहां कदम-कदम पर मंडराता है मौत का खौफ
Mystery of bundelkhand kalinjar fort – देश में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिनकी हकीकत से आज भी लोग अंजान है। इन्हीं में से एक है बुंदेलखंड का कालिंजर किला। 10वीं शताब्दी में चन्देल राजपूतों और फिर रीवा के सोलंकियों के आधीन रहा ये किला अपने में कई राज़ समेटे हुए है। आज हम आपको इस रहस्यमयी किले के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आज भी दिमाग काम करना बंद कर देता है और खौफ महसूस होता है।
कालिंजर के किले का रहस्य – Mystery of bundelkhand kalinjar fort
- रहस्यों से भरा कालिंजर किला यूपी के बांदा जिले में स्थित है। कालिंजर का किला भारत के सबसे विशाल और अपराजेय दुर्गों में गिना जाता रहा है। बताया जाता है कि प्राचीन काल में यह दुर्ग जेजाकभुक्ति (जयशक्ति चन्देल) साम्राज्य के आधीन था।
- इसके बाद यह 10वीं शताब्दी तक चन्देल राजपूतों के आधीन रहा। इसके बाद ये रीवा के सोलंकियों के आधीन आ गया। इनके शासनकाल में कालिंजर पर महमूद गजनवी, कुतुबुद्दीन ऐबक, शेर शाह सूरी और हुमांयू जैसे योद्धाओं ने आक्रमण किए, लेकिन इस पर विजय नहीं पा सके और असफल रहे।
- कालिंजर विजय अभियान में ही तोप का गोला लगने से शेरशाह की मृत्यु हो गई थी। बाद में मुगल बादशाह अकबर ने इस पर अपना अधिकार जमा लिया था और किले को बीरबल को तोहफे में दे दिया।
- इस किले की खास बात ये है कि इसमे कई प्राचीन मंदिर भी हैं। इनमें से कई मंदिर तीसरी से पांचवीं सदी यानी गुप्तकाल के हैं। यहां के शिव मंदिर के बारे में मान्यता है कि सागर-मंथन से निकले विष को पीने के बाद भगवान शिव ने यहीं तपस्या कर उसकी ज्वाला शांत की थी।
- इसके अंदर जो नीलकंठ मंदिर है वो कालिंजर का सबसे महत्त्वपूर्ण और पूज्यनीय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि नीलकंठ मंदिर का निर्माण नागों ने कराया था। इस मंदिर का जिक्र पुराणों में भी मिलता है।
- इस मंदिर में एक शिवलिंग स्थापित है, जिसे बेहद प्राचीनतम माना गया है। नीलकंठ मंदिर इतना अद्भुत और रहस्यमय है कि मंदिर के ऊपर ही जल का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो कभी सूखता नहीं है और इसी जल से मंदिर में मौजूद शिवलिंग का जल अभिषेक निरंतर प्राकृतिक तरीके से होता रहता है।
- बुंदेलखंड में कितना भी सूखा पड़ जाए, लेकिन यहां कभी सूखा नहीं पड़ता, यहां जल का यह स्रोत कभी नहीं सूखता है। लगातार जल बहता रहता है।
- लोगों द्वारा बताया गया है कि कालिंजर के किले में कई रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। इन गुफाओं के रास्तों की शुरुआत तो किले से ही होती है, लेकिन ये खत्म कहां होती हैं, यह कोई नहीं जानता।
- लोग इस किले को भूतिया किला भी कहते हैं। यहां आने वाले लोगों का मानना है कि यहां कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिससे डर महसूस होता है। ये किला बहुत ही खौफनाक है। ऐसा कहा जाता है कि रात होते ही यहां एक अजीब सी हलचल होने लगती है और घुंघरुओं की आवाज़ सुनाई देती है।
- स्थानीय लोगों के मुताबिक कालिंजर किले के पास रानी महल है। यहां रात को अक्सर घुंघरुओं की आवाज़ सुनाई देती है। यही वजह है कि यहां दिन के समय तो लोग घूमने के लिए आते हैं, लेकिन रात होने से पहले ही वो यहां से निकल जाते हैं।
- बताया जाता है कि किले में स्तंभों और दीवारों में कई प्रतिलिपियां बनी हुई हैं। यहां अपार खजाना छिपा हुआ है। मगर यहां तक पहुंचने की जिसने भी हिम्मत की वो ज़िंदा नहीं बचा है उसे अपनी जान गवानी पड़ी है।
Mystery of bundelkhand kalinjar fort
अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं जानते, लेकिन ये सारी कहानियां और बातें लोगों द्वारा बताई गई हैं।
Must read: शनिवार वाडा जहां भटकती है रूह, कमज़ोर दिल वाले यहां भूलकर भी ना जाएं
Must read: भानगढ़ का किला जहां सूर्यास्त के बाद सजती है भूतों की महफिल
kalinjar kila ka rahasya
Must read: रातों रात गायब हो गया था पूरा गांव, रोंगटे खड़े कर देगी इस गांव की रहस्यमयी कहानी
For more articles like Mystery of bundelkhand kalinjar fort, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।