Nainital ke famous mandir – नैनीताल के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दूर-दूर से मत्था टेकने आते हैं पर्यटक
Nainital ke famous mandir – नैनीताल छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्छी और सुंदर जगहों में से एक है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैँ। इसे झीलों का शहर कहा जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ नैनीताल की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देते हैं और इसी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं यहां के फेमस मंदिर। यहां पर कई ऐसे मंदिर हैं जिनकी बहुत मान्यता है। तो चलिए आज हम आपको नैनीताल के मंदिरों के बारे में बताते हैं।
Nainital ke famous mandir – Nainital ka prasidh mandir – नैनीताल के प्रसिद्ध मंदिर
नैना देवी मंदिर – naina devi temple nainital
- यह पूरे नैनीताल का सबसे फेमस मंदिर है। मान्यताओं के अनुसार जब भगवान शिव माता सती के मृत शरीर को लेकर कैलाश पर्वत पर जा रहे थे, तब यहां माता के नेत्र गिरे थे।
- तबसे यहाँ शक्तिपीठ की स्थापना हुई। यह मंदिर नैनी झील के किनारे बना हुआ है।
- यहां नैना देवी के अलावा भगवान गणेश और माता काली की मूर्ती भी स्थापित की हुई है।
हनुमन गढ़ी मंदिर – famous mandir in nainital
- इस मंदिर की स्थापना 20वीं शताब्दी की शुरुआत में नीम करोली बाबा ने की थी।
- यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर से सूर्य उगने और सूर्य अस्त होने का नज़ारा बहुत ही अद्भुत दिखाई देता है।
- समुन्द्र की सतह से 1951 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है ये मंदिर।
- ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में आकर जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी मन्नत ज़रुर पूरी होती है।
Must read: नैनीताल में घूमने वाली पांच खूबसूरत जगह
Nainital ke famous mandir
गर्जिया देवी मंदिर
- रामनगर तहसील में स्थित यह मंदिर मां पार्वती को समर्पित है। मंदिर के पास से कोशी नदी बहती है।
- ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर जिस टीले पर स्थित है वह कोसी नदी में बाढ़ के साथ बहकर आया था, जिसे भैरव जी ने रोक दिया था और कहां तुम भी यहाँ मेरे साथ निवास करो।
- इस कारण यहां गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन के बाद भैरव मंदिर में भी लोग दर्शन के लिए जाते हैं।
कैंचीधाम मंदिर – famous mandir in nainital
- यह बाबा नीम करौली महाराज का एक सुन्दर मन्दिर है।
- ऐसा कहा जाता है कि 24 मई 1962 को बाबा नीब करौली महाराज यहां आए थे।
- 15 जून 1964 को इस मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा प्रतिष्ठा की गई थी। तभी से यहां 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- यहाँ हनुमानजी, भगवान राम और सीता के अलावा देवी दुर्गा जी के अन्य छोटे-छोटे मंदिरों का भी निर्माण किया गया है।
- ऐसा माना जाता है कि मंदिर के पास एक गुफा है वहां बाबा नीम करौली तप किया करते थे। इस मंदिर में आकर भक्तों को शांति मिलती है।
Must read: उत्तराखंड के मंदिर – उत्तराखंड के कुछ मशहूर मंदिर
Nainital ke famous mandir
गोलू देवता मंदिर
- नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में प्रसिद्ध है गोलू देवता का मंदिर। यह मंदिर बहुत बड़ा आस्था का केंद्र है।
- समुद्र तल से दो हज़ार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है मंदिर। गोलू भगवान को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है।
- ऐसी मान्यता है कि लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरी कराने के लिए यहां स्टाम्प पेपर पर अपनी मन्नत लिखकर चढ़ाते हैं।
- मुराद पूरी होने के बाद मंदिर में घंटी बाँधने की भी प्रथा है इसलिए मंदिर के परिसर में हर आकार की हज़ारों घंटियाँ देखने को मिलती हैं।
- गोलू देवता को भगवान शिव का एक अवतार माना जाता है।
Must read: उत्तराखंड की इन जगहों पर ज़रूर जाएं
Read more stories like: Nainital ke famous mandir, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।