हिमाचल घूमने का प्लान है तो इन राष्ट्रीय उद्यानों में घूमना न भूले

Please follow and like us:

National parks in himachal pradesh – हिमाचल प्रदेश में पूरे साल पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यहां समृद्ध वनस्पति और जीव देखने को मिलते हैं। हिमाचल में कई खूबसूरत जगह हैं जहां लोग जाकर सुकून के पल बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा हिमाचल में कई राष्ट्रीय उद्यान भी हैं जो काफी फेमस हैं। अगर आप भी हिमाचल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के फेमस नेशनल पार्क में जाना न भूले। यहां घूमकर आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा और मन भी खुश होगा। तो चलिए आपको बताते हैं हिमाचल प्रदेश के फेमस नेशल पार्क (राष्ट्रीय उद्यान ) के बारे में।national parks in himachal pradesh

National parks in himachal pradesh – List of National Parks in Himachal Pradesh

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (Great Himalayan National Park)

Great Himalayan National Park

  • द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भारत के फेमस राष्ट्रीय उद्यानों में से एक माना जाता है। ये हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में स्थित है। इस नेशनल पार्क को साल 1984 में स्थापित किया गया था। ये तीनों ओर से हिमालय पर्वत से घिरा हुआ है।
  • ये पार्क 1500 से 6000 मीटर की ऊंचाई पर 1,171 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। साल 1999 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और 23 जून 2014 को इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का टैग भी दिया गया। द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में आपको कई वनस्पतियां देखने को मिलेंगी और 375 से ज़्यादा जीवों की प्रजातियों भी देख पाएंगे।
  •  यहां आपको एशियाई काला भालू, हिमालयन मस्क डियर स्नो लेपर्ड, और ब्लू शीप जैसे कई दुर्लभ प्रजातियों के जानवर देखने को मिल जाएंगे।
  • यहां एंट्री फीस भी ली जाती है। भारतीयों के लिए एंट्री फीस 50 रुपये प्रति व्यक्ति है। भारतीय छात्रों के लिए 30 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क है और विदेशी नागरिकों को यहां एंट्री के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस देनी पड़ेगी।

Must read: शिव की अनोखी महिमा का बखान करते हैं हिमाचल के ये फेमस शिव मंदिर

पिन वैली नेशनल पार्क (Pin Valley National Park) – List of National Parks in Himachal Pradesh

Pin Valley National Park

  • हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में पिन वैली नेशनल पार्क स्थित है। इस नेशनल पार्क की स्थापना 9 जनवरी 1987 में की गई थी। पिन वैली नेशनल पार्क लगभग 1825 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
  • इसका कोर ज़ोन 675 वर्ग किमी और बफर ज़ोन 1150 वर्ग किमी है। इस पार्क में आपको हिम तेंदुओं की ज़्यादा तादाद देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप यहां पर कई अन्य प्रजातियों के जानवरों को भी देख पाएंगे जैसे साइबेरियाई आइबेक्स, फॉक्स आदि।
  • कई दुर्लभ पक्षी भी आपको यहां देखने को मिल जाएंगे जैसे हिमालयन स्नोकॉक, पिका, स्नो पार्ट्रिज, गोल्डन ईगल आदि।

सिम्बलबाड़ा नेशनल पार्क – Simbalwada National Park In Hindi – 5 National Parks in Himachal pradesh

  • हिमाचल प्रदेश में एक और नेशनल पार्क है जिसका नाम सिम्बलबाड़ा नेशनल पार्क है। ये सिमौर जिले के पांवटा में घने जंगलों के बीच स्थित है। यह हिमाचल के सबसे फेमस राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।
  • जहाँ आप कई प्रकार के पशु-पक्षी देख पाएंगे जैसे लंगूर, तेंदुआ आदि। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना साल 1958 में एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में की गई थी।
  • इसके बाद साल 2010 में इसे एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया और साथ ही इसमें 8.88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और जोड़ा गया। ये उद्यान अब 27.88 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग ने इस पार्क को उसके प्राकृतिक रूप में संरक्षित किया है। अक्टूबर और नवंबर में यहां आना चाहिए। ये दोनों महीने यहां घूमने के लिए बेस्ट हैं।

Must read: हिमाचल की खूबसूरती को चार चाँद लगाती है ये प्रसिद्ध झीलें

खिरगंगा नेशनल पार्क – Khirganga National Park In Hindi – 5 National Parks in Himachal pradesh

  • हिमाचल प्रदेश में खिरगंगा नेशनल पार्क साल 2010 में स्थापित हुआ था। ये राष्ट्रीय उद्यान कुल्लू में स्थित है। इस पार्क को देश के सबसे खूबसूरत और फेमस राष्ट्रीय उद्यानों में से एक माना जाता है।
  • ये पूरा घनी हरी झाड़ियां से भरा हुआ है। ये लगभग 710 किमी के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर आप विभिन्न प्रजातियों के पशु – पक्षी देख सकते हैं।
  • हर साल हज़ारों लोग इस पार्क को देखने के लिए आते हैं और घूमने का लुफ्त उठाते हैं। ये राष्ट्रीय उद्यान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है। यहां का शांत वातावरण आपको बहुत सुकून देगा।
  • यहां आने के लिए आपको कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी, एंट्री सबके लिए फ्री है। यहां आने का सबसे अच्छा समय मई और नवंबर के बीच होता है। इस समय यहां का वातारण और मौसम अनुकूल रहता है। सर्दियों में ये जगह बर्फ से ढकी रहती है।

इंद्रकिल्ला नेशनल पार्क – Inderkilla National Park In Hindi

  • इंद्रकिल्ला नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में है। यह एक नव निर्मित राष्ट्रीय उद्दान है। इस पार्क को साल 2010 में बनाया गया था।
  • 104 वर्ग किमी के क्षेत्र में ये पार्क फैला हुआ है। यहां आपको विभिन्न प्रकार के वनस्पतियां और वन्यजीव देखने को मिल जाएंगे।
  • ये कुल्लू मनाली हवाई अड्डे से मात्र 46 किलोमीटर की दूरी पर है। इस पार्क को मुख्य रूप से बाघों के संरक्षण के लिया बनाया गया था।
  • इसके अलावा भूरे और काले भालू, तेंदुए और विभिन्न पहाड़ी हिरण दखने को मिलेंगे। पार्क में पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियां हैं।

पूछताछ करें!

Must read: अद्भुत छटा बिखेरते हैं हिमाचल के ये प्राचीन और चमत्कारी मंदिर

National parks in himachal pradesh, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?