National Tourism Day 2022 Theme: जानिए पर्यटन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
National Tourism Day in Hindi – National Tourism Day kab hai – भारत देश विभिन्नताओं का देश है। संस्कृति व परंपराओं से समृद्ध भारत देश में हर कदम पर नई वेश भूषा, नई भाषा देखने को मिलती है। पूरी दुनिया की सुंदरता को समेट कर रखने वाला भारत अपने ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। यहां आने वाला प्रत्येक पर्यटक यहां के अलौकिक दृश्य का कायल हो जाता है। निसंदेह किसी भी देश का पर्यटन उस देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है जिसके चलते भारत देश ने भी अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं कि, भारत में पर्यटन दिवस क्यों तथा कब मनाया जाता है?
National Tourism Day in Hindi – rashtriya paryatan divas
भारत में पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है?
भारत के पर्यटन दिवस का उद्देश्य पर्यटन के क्षेत्र का विकास करना है। देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में पर्यटन की अहम भूमिका रहती है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर पर्यटन के समाजिक, वित्तीय, राजनीतिक व सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है जिसके साथ ही सरकार ने साल 2020 में पर्यटकों की संख्याओं का आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंचाने का लक्ष्य भी तैयार किया था।इसके अतिरिक्त आजकल भारतीय की यही सोच है कि विदेशों में भारत के मुताबिक पर्यटन स्थल का विकास अच्छा है, साथ ही भारत की अपेक्षा विदेशों में पर्यटन की विविधताएं व शांति अधिक मिलती है जिसके चलते लोग अक्सर अपनी छुट्टीयों में लंबी विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं। भारत के निवासियों का विदेश में घूमने जाना देश को कहीं ना कहीं आहत करता है जिसके कारण भी देश में पर्यटन दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। देश में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने से लोग अपने भारत देश की सुंदरता व सैर के लिए उत्साहित होंगे।
National Tourism Day in Hindi – National Tourism Day 2022 theme
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह भारत का गौरवशाली दिन होता है। हमारे देश की अनेकता में एकता की मिसाल कायम करने वाले पर्यटन दिवस का उल्लेख पूरे देश में जोरों शोरों से किया जाता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के दिन विभिन्न पर्यटन स्थलों की सजावट आदि कराई जाती है। वहीं इस दिन पर्यटकों का जमावड़ा भी अधिक रहता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सरकार द्वारा थीम का एलान किया जाता है। 2021 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम का विषय “देखो अपना देश” थी। फिलहाल साल 2022 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम की घोषणा नहीं की गई है।
Must Read: Why is National Tourism Day Celebrated
National Tourism Day in Hindi
अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्व
भारत की जीडीपी में पर्यटन की विशेष भूमिका रहती है। 2015 में भारत की जीडीपी में ट्रैवेल और टूरिज़्म इंडस्ट्री का कुल 124.8 बिलियन डॉलर का योगदान रहा था। इसके साथ ही साल 2018 की जीडीपी travel and tourism industry का कुल 9.2 योगदान रहा था जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था में 16.91 लाख करोड़ों का मुनाफा हुआ था। आज के समय में 8.1 फीसदी रोज़गार पर्यटन के क्षेत्र में मिल रहा है।
Must Read:How to Get Republic Day 2022 Parade Passes Online or Offline
National Tourism Day in Hindi
पर्यटन से देश को लाभ
- हर वर्ष विश्व भर से लोग पर्यटन हेतु भारत आते हैं। यहां की संस्कृति व सुंदरता का दृश्य देखते हैं। भारी संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने से देश का आर्थिक स्तर ऊंचा होता है।
- भारत के रमणीय क्षेत्र विदेशों को ही नहीं अपितु भारतीयों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं, जिसके चलते विभिन्न देश पर्यटक भी अपने देश की संस्कृति के विषय में जान पाते हैं।
- आंकड़ों के मुताबिक यह भी स्पष्ट हुआ है कि मात्र पर्यटन उद्योग से ही देश के लगभग 7% लोग अपनी आजीविका सरलता से प्राप्त कर पाते हैं। यहां हर वर्ष लगभग 7.5 मिलियन विदेशी पर्यटक आते हैं।
- पर्यटन क्षेत्र में लगातर वृद्धि होने से देश का आर्थिक व रोज़गार क्षेत्र विकास की ओर बढ़ता है।
भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों, आगरा का ताजमहल, आमेर का किला, पुष्कर, दिल्ली में मौजूद लाल किला, पुराना किला, कुतुबमीनार, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, विभिन्न धार्मिक स्थल जैसे – वृंदावन का प्रेम मंदिर, काशी का काशी विश्वनाथ मंदिर इत्यादि।
इस प्रकार राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एक मुख्य उद्देश्य को लेकर भारत में शुरू किया गया जिसमें समस्त भारतीयों को बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही विदेशों में छुट्टियां बिताने के स्थान पर देश की सुंदरता व भव्यता को देखने का विकल्प चुनना चाहिए।
Must Read:25 January in Indian history
National Tourism Day in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें