अगर आप भी हैं स्वभाव से शर्मीले तो हो सकते हैं इस राशि के जातक, जानिए राशि से अपने स्वभाव के बारे में…
Nature as per rashi – समाज में बच्चे के जन्म लेने के बाद एक कहावत कही जाती है कि पूत के पैर पालने में ही दिख जाते हैं। यानि व्यक्ति का भविष्य उसके पैदा होते ही तय हो जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति अपनी किस्मत ऊपर से लिखवाकर लाता है। इसी कारण हिंदू धर्म में बच्चे के पैदा होते ही पंडित द्वारा उसकी कुंडली बनवाई जाती है। ताकि बच्चे के भूत, भविष्य और वर्तमान काल का पता लगाया जा सके। इसमें बच्चे का नाम औऱ राशि आदि भी लिखी जाती है। ज्योतिषशास्त्र में राशियों की कुल संख्या 12 है। इन्हें नाम के पहले अक्षरों के आधार पर बांटा गया है। राशियों के माध्यम से ही व्यक्ति के ग्रह नक्षत्र और उसके स्वभाव का पता चलता है।
Nature as per rashi
आज हम बात करेंगे ऐसी राशि के जातकों के बारे में, जिनका स्वभाव काफी शर्मीला होता है। शर्मीले स्वभाव वाले लोगों की राशि में जो सबसे पहली राशि है वो है कुंभ। अगर नाम के आधार पर आपकी भी राशि कुंभ है, तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के स्वभाव के बारे में।
कुंभ राशि के जातक होते हैं अत्यंत शर्मीले
कुंभ राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि होती है। जिन व्यक्तियों का नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू , से, सो, दा अक्षर से शुरू होता है, वह कुंभ राशि के जातक होते हैं। इसका स्वामी शनि है। इस राशि के लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ, गंभीर, शर्मीले व संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। शर्मीले स्वभाव के चलते यह दूसरों के सामने अपनी बातों को रखने में हिचकिचाते हैं, इसलिए अपने मन की बात को अपने मन में ही रखते हैं।
Must Read:राशि के अनुसार जानिए, नौकरी करेंगे या कारोबार? किस क्षेत्र में चमकेगा आपका भविष्य
इस राशि के लोग किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा नहीं करते। कुंभ राशि वाले लोगों के मन में क्या चल रहा होता है, यह जानना कठिन होता है। ये अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। अपनी बातों को दूसरों के सामने प्रकट न कर पाने के कारण ही इस राशि के लोग कई बार दु:खी और क्रोधित भी हो जाते हैं।
Nature as per rashi
इस राशि में कोई भी ग्रह उच्च या नीच का नहीं होता है। इस राशि के जातक बड़ी से बड़ी समस्याओं को आसानी से सुलझाने में सक्षम होते हैं। इस लग्न के जातक आमतौर पर लंबे, परिश्रमी, दुबले व ठोस शरीर वाले होते हैं। ऐसे लोग बुद्धि के इतने तेज़ व सजग होते हैं कि इनको तारीफ तथा चापलूसी जैसे तरीकों से खुश नहीं किया जा सकता। कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र, मंगल, गुरु और सोमवार आदि दिन अच्छे बताए गए हैं।
Must Read:घर के मंदिर में ज़रूर होनी चाहिए ये चीज़ें, बरसेगी देवी देवताओं की कृपा !
कुंभ राशि का पार्टनर कैसा होना चाहिए?
कुंभ राशि के जातकों को मेष राशि वाले लोगों से शादी करनी चाहिए। ये दोनों राशियों के जातक प्रभावशाली व शर्मीले स्वभाव के होते हैं। इनको जिंदगी में एडवेंचर काफी प्रिय होता है। साथ ही इन दोनों राशियों के जातक जीवनभर साथ रहना पसंद करते हैं।
Nature as per rashi
इस प्रकार, कुंभ राशि के अलावा कर्क, वृषभ और मकर राशि के लोगों का स्वभाव भी बहुत शर्मीला होता है। इन तीनों राशियों के स्वामी चंद्र, शुक्र व शनि हैं, लेकिन फिर भी इन तीनों का स्वभाव काफी शर्मीला और एकसमान होता है। ‘कर्क’, ‘मकर’ व ‘वृषभ’ राशि वालों का कैसा होता है स्वभाव
Must Read:जानिए सपने में किस जानवर को देखने का क्या अर्थ है
Nature as per rashi जैसी और भी जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।