Navaratri Day 3 maa durga Chandraghanta images: नवरात्रि के तीसरे दिन माँ के स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना करें
Navaratri Day 3 maa durga Chandraghanta images photo wallpaper – माँ दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। शांतिदायक और कल्याणकारी माँ चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है इसलिए इस देवी को चंद्रघंटा कहा गया है। इनकी उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं| माँ के शरीर का रंग सोने के समान चमकीला है। माँ के दस हाथों में खड्ग, शस्त्र और बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। समस्त पाप और बाधाओं को दूर करने के लिए माँ के स्वरुप चंद्रघंटा की आराधना की जाती है|
पूजा का महत्व – Chandraghanta Puja significance
- नवरात्र के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। इनकी सच्चे मन से प्रार्थना करने से भक्तों को भय से मुक्ति मितली है और साहस प्राप्त होता है|
- इनके दर्शन से भक्तों का कल्याण और पापों का नाश होता है। स्वर में मधुरता भी आती है। मां की सच्चे मन से भक्ति करने से सारे कष्टों का नाश होता है।
- इस देवी की आराधना से साधक में वीरता, निर्भयता, सौम्यता और विनम्रता का विकास होता है।
Must read : नौकरी, व्यापार में मनचाही सफलता के लिए नवरात्रि में करें इस देवी की पूजा
Navaratri Day 3 maa durga Chandraghanta images photo wallpaper
मां चंद्रघंटा का मंत्र – Chandraghanta mantra
देवी मंत्र: ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
Must read : नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा
मां चंद्रघंटा का श्लोक
पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ||
Must read : दुर्गा पूजा पर अपने दोस्तों को Maa durga image, Sms भेजकर दें बधाई
Must read : दुर्गा चालीसा का पाठ करने से दूर होंगे सारे दुख
Navaratri Day 3 maa durga Chandraghanta images, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।