Navaratri Day 5 Durga Maa Skandamata Images: संतान सुख के लिए देवी स्कंदमाता की करें पूजा अर्चना

Please follow and like us:

Navaratri Day 5 Durga Maa Skandamata Images –  मां दुर्गा का पांचवा स्वरुप मोक्ष के द्वार खोलने वाली परम सुखदायी  स्कंदमाता  का है।  इनकी आराधना नवरात्रि के पांचवें दिन होती है| इनकी आराधना करने से भक्तों को संतान और धन की प्राप्ति होती है। माता की पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प धारण किया हुआ है। यह कमल के आसन पर विराजमान होती हैं जिसके कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन सिंह है।

navaratri day 5 durga maa skandamata images

स्कंदमाता की पूजा का महत्व कथा – Navaratri Day 5 Durga Maa Skandamata Images

भक्तों की समस्त इच्छाएं पूर्ण करने वाली देवी स्कंदमाता की पूजा अर्चना करने से सारे दुखों का नाश होता है। भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय’नाम से भी जाने जाते हैं। पुराणों में कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। भगवान स्कंद का लालन-पालन स्कंदमाता ने किया था, इसलिए इन्हें स्कंदेव की माता होने का गौरव प्राप्त है। मां दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार स्कंदमाता की उपासना से भक्त की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

skandamata image5

भक्तों को मोक्ष मिलता है। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज़ और कांतिमय हो जाता है| मां के इस स्वरूप को माता पार्वती, माहेश्वरी और महागौरी नाम से भी पूजा जाता है। जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिला है, उन्हें स्कंदमाता की पूजा ज़रूर करनी चाहिए|

Navaratri Day 5 Durga Maa Skandamata Images

skandamata image1

Must read: Maa Skandamata Status Video Download for Navratri Day 5

स्कंदमाता की पूजा विधि

  • स्कंदमाता की प्रतिमा पर कुमकुम, अक्षत, चंदन लगाकर पूजा करें।
  • उसके बाद माता के सामने दीपक जलाएं।
  • मां को केले का भोग अति प्रिय है, इन्हें केसर डालकर खीर का प्रसाद और केला चढ़ाना चाहिए।
  • मां के श्रृंगार के लिए खूबसूरत रंगों का इस्तेमाल करें |

Navaratri Day 5 Durga Maa Skandamata Images

skandamata image2

Must read : सर्व बाधा मुक्ति मंत्र आपकी हर मुसीबत को दूर कर सकता है

माँ स्कंदमाता श्लोक

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Navaratri Day 5 Durga Maa Skandamata Images

skandamata image3

Must read : दुर्गा पूजा पर अपने दोस्तों को Maa durga image, Sms भेजकर दें बधाई

मंत्र

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

skandamata image4

Must read – Durga Aarti : आरती श्री अम्बा जी

tentaran google news

Navaratri Day 5 Durga Maa Skandamata Images, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?