Navratri Day 6 maa Katyayani images: दुश्मनों का नाश करने की शक्ति देती हैं मां कात्यायिनी
Navaratri Day 6 maa Katyayani images photo status – दुर्गा मां के छठे अवतार को कात्यायिनी कहा जाता है| इनका जन्म कात्यायन ऋषि के घर होने के कारण मां का नाम कात्यायिनी पड़ा। इनके पूजन से अद्भुत शक्ति का संचार होता है और अपने दुश्मनों का नाश करने की शक्ति मिलती है| जो भी व्यक्ति मां की महिमा पूरी श्रद्धा से करता है उसे रोग, भय आदि सभी चीज़ों से मुक्ति मिलती है। गोधूली बेला (शाम के समय) में इनका ध्यान करने से मां अति प्रसन्न होती हैं|
Navaratri Day 6 maa Katyayani images photo status
कात्यायिनी देवी के स्वरुप का वर्णन
- सिंह पर सवार मां कात्यायिनी चार भुजा धारी हैं। उनका शरीर सोने के समान चमकीला है। अपने एक हाथ में तलवार और दूसरे में अपना प्रिय पुष्प कमल लिए हुए हैं। अन्य दो हाथ वरमुद्रा और अभयमुद्रा में हैं जिसके कारण देवी का स्वरुप दिव्य और अलौकिक लगता है|
Must read : Jai Ambe Gauri lyrics in Hindi
Navaratri Day 6 maa Katyayani images photo status
मां कात्यायिनी की आराधना से मिलने वाला फल
- मां कात्यायिनी की भक्ति और उपासना करने से मनुष्य को अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति हो जाती है। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौकिक तेज़ और प्रभाव से युक्त हो जाता है।
Must read: नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा
Navaratri Day 6 maa Katyayani images photo status
मां कात्यायिनी की कथा – Katyayani mata vrat katha pdf
पौराणिक कथा के अनुसार कत नाम का प्रसिद्ध ऋषि था। उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए, उन्हीं के नाम से प्रसिद्ध कात्य गोत्र से विश्वप्रसिद्ध ऋषि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। देवी कात्यायनी देवताओं, ऋषियों के संकटों को दूर करने लिए महर्षि कात्यायन के आश्रम में उत्पन्न हुईं। महर्षि कात्यायन ने देवी का पालन पोषण किया।
Navaratri Day 6 maa Katyayani images photo status
जब महिषासुर नामक राक्षस का अत्याचार बहुत बढ़ गया, तब उसका विनाश करने के लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने अपने तेज़ और प्रताप का अंश देकर देवी को उत्पन्न किया। ऋषि कात्यायन ने भगवती की कठिन तपस्या पूजा की थी, इसी कारण से यह देवी कात्यायनी कहलाईं।मां कात्यायनी फलदायिनी हैं। भगवान कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने भी इन्हीं की पूजा कालिन्दी-यमुना के तट पर की थी इसलिए ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में यह प्रतिष्ठित हैं।
Must read : 108 names maa durga in hindi – माँ दुर्गा के 108 नाम
Navaratri Day 6 maa Katyayani images photo status
मां कात्यायनी की पूजा
- मां कात्यायनी का ध्यान करते हुए उनकी मूर्ति पर चुन्नी चढ़ाएं।
- उसके बाद रोली, हल्दी व चावल का तिलक करें।
- मां कात्यानी के सामने घी का दिया जलाएं।
- मां कात्यानी को शहद अत्यंत प्रिय होता है इसलिए उन्हें शहद का भोग लगाना चाहिए।
- मां की पूजा का सही समय संध्या माना जाता है |
- मां की आरती करें।
Must read: Maa Katyayani mantra, katha and aarti in Hindi and English
Day 6 maa Katyayani images photo status
Must read : ऐसे करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप, माता रानी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी
Navaratri Day 6 maa Katyayani images photo status, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।