Navratri colours 2023 list with date: नवरात्रि के नौ रंग, आपके व्रत को कर देंगे पावन

Please follow and like us:

Navratri colours 2023 list with date – colours of navratri 2023 – navratri colors 2023 – हिन्दू धर्म में नवरात्रि का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे संपूर्ण भारत में खुशहाली तथा उत्साह से मनाया जाना जाता है। यह पवित्र नौ दिवस का पर्व व्रत तथा माता देवी की साधन तथा पूजा अर्चना के लिए प्रसिद्ध है। हिन्दू माह के आधार पर नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है। यह चार माह निम्नलिखित हैं : पौष, चैत्र, आषाढ़, अश्विन। परंतु इनमें से चैत्र तथा अश्विन माह की नवरात्रि का सर्वाधिक महत्त्व है। नवरात्रि के त्योहार में माता दुर्गा की पूजा तथा व्रत आदि किया जाता है। यह नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूप के लिए समर्पित होते हैं जिसमें नौ रंगों का भी विशेष महत्व होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए नवरात्रि के नव रंगों की विस्तृत रूप से सूची लेकर आए हैं।

Navratri colours 2021 list with date

Navratri colours 2023 list with date – navratri colors 2023 – navaratri 2023 colors

1- नवरात्रि का प्रथम दिन, Navratri Day 1 – 22 March 2023 – मार्च 22, 2023

first day of navratri

Navratri Color of the Day – Grey / स्लेटी

Navratri First Day Goddess – Maa Shailputri – माता शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन भक्तों द्वारा माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत स्लेटी रंग होती है। स्लेटी रंग सन्तुलित विचारधारा का प्रतीक माना जाता है और व्यक्ति को व्यावहारिक एवं सरल बनने के लिए प्रेरित करता है।

2- नवरात्रि का द्वितीय दिन, Dwitiya (Navratri Day 2) –  23 March 2023 – मार्च 23, 2023

Navaratri Day 2 maa Brahmacharini images

Navratri Color of the Day – Orange /  नारंगी

Navratri Second Day Goddess – Maa Brahmacharini – माता ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि का द्वितीय दिन नारंगी रंग के लिए समर्पित है। नारंगी रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर, देवी नवदुर्गा का पूजन करने से भक्तों को स्फूर्ति एवं उल्लास का अनुभव होता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

navratri 2023 colours with date  april

Must read- जानिए नवरात्रि में कन्‍या पूजन का महत्व

3- नवरात्रि का तृतीय दिन, Tritiya (Navratri Day 3) – 24 March 2023 – मार्च 24, 2023

maa chandraghanta

Navratri Color of the Day – White / सफ़ेद

Navratri Third Day Goddess – Maa Chandraghanta – चंद्रघंटा देवी

नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा देवी का पूजन किया जाता है। ये साहस, बलिदान और बुराई को नष्ट  करने वाली देवी हैं। इस दिन सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।  सफेद रंग शुद्धता और सरलता का पर्याय है। ये रंग भक्तों को आत्मशान्ति और सुरक्षा का अनुभव कराता है।

Navratri colours 2023 list with date 

4- नवरात्रि का चतुर्थ दिन, Chaturthi – Navratri Day 4 – 25 March 2023 – मार्च 25, 2023

navratri 4th day devi maa kushmanda aarti puja vidhi mantra

Navratri Color of the Day – Red / लाल

Navratri Fourth Day Goddess – Maa Kushmanda – कूष्मांडा माता

कूष्मांडा माता अपने भक्तों को संतान, समृद्धि, स्नेह और मोक्ष का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन लाल कलर के वस्त्र धारण करने चाहिए। नवरात्रि के चौथे दिन लाल रंग प्रयोग करें। लाल रंग उत्साह और प्रेम का प्रतीक माना गया है। माता के चढ़ावे में भी लाल चुनरी का प्रयोग होता है। यह रंग भक्तों को शक्ति और जीवटता से युक्त करता है।

5- नवरात्रि का पंचम दिन, Navratri Day 5 – 26 March 2023 – मार्च 26, 2023

navratri fifth day skandmata puja

Navratri Color of the Day – Dark blue / गहरा नीला

Navratri Fifth Day Goddess – Maa Skandmata – स्कंदमाता देवी

नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों को ऐश्वर्य, सुख और मोक्ष प्राप्त होता है। इसके साथ ही वो अपने भक्तों की सभी इच्छाएं भी पूरी करती हैं। इस दिन गहरे नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए, ये आपको अतुलनीय आनन्द की अनुभूति देगा। यह रंग समृद्धि और शान्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

Navratri colours 2023 list with date

6- नवरात्रि का षष्ठ दिन, Sashti – Navratri Day 6 – 27 March 2023 – मार्च 27, 2023

navratri Day 6 maa katyayani images photo status

Navratri Color of the Day – Yellow / पीला

Navratri Sixth Day Goddess – Maa Katyayani – माता कात्यायनी

नवरात्रि का छठा दिन पीले रंग के लिए प्रसिद्ध है। पीला रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक माना जाता है। भक्त इस दिन माता कात्यायनी की पूजा करते हैं जिन्होंने महिषासुर दानव का अंत किया था।

Must Read:Happy Navratri Quotes Wishes Images in Hindi

7- नवरात्रि का सप्तम दिन, Saptami – Navratri Day 7 –  28 March 2023 – मार्च 28, 2023

maa kaalratri

Navratri Color of the Day – Green / हरा

Navratri Seventh Day Goddess – Maa Kalaratri – माता कालरात्रि

नवरात्रि का सातवां दिन हरे रंग के लिए माना जाता है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक माना गया है। ये रंग विकास, शान्ति, उर्वरता और स्थिरता की भावना उत्पन्न करता है। इस दिन हरे रंग का उपयोग करें। इस दिन माता कालरात्रि देवी की पूजा की जाती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, माता कालरात्रि देवी ने समस्त राक्षसों तथा दानवों का अंत किया था। इनकी पूजा से सभी बुराइयों तथा भय आदि की समाप्ति होती है।

8- नवरात्रि का अष्टम दिन, Ashtami – Navratri Day 8 – 29  March 2023 – मार्च 29, 2023

navaratri day 8 maa durga mahagauri images photos status

Navratri Color of the Day – light green / हल्का हरा रंग 

Navratri Eighth Day Goddess – Maa Mahagauri – महागौरी देवी

नवरात्रि का आठवां दिन कंजक का होता है। इस दिन महागौरी की पूजा अर्चना होती है। भक्त इस दिन  हल्के हरे रंग को अधिक महत्व देते हैं। महागौरी देवी अपने भक्तों को  ऊर्जा प्रदान करती है, उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करती है।

Must read: नवरात्रों में ये करने से माता हो जाएंगी खुश

9- नवरात्रि का नवम दिन – Navami – Navratri Day 9 – 30 March 2023 – मार्च 30, 2023

Navaratri Day 9 maa durga siddhidhatri Images Photo Status

Navratri Color of the Day -Purple / बैंगनी

Navratri Ninth Day Goddess – Maa Siddhidatri – माता सिद्धिदात्री

ये नवरात्रि पर्व का अंतिम दिन होता है जिसे नवमी कहा जाता है। इस दिन बैंगनी रंग को अधिक महत्व दिया जाता है। विश्वास है कि, माता सिद्धिदात्री भगवान शिव के शरीर के आधे अंग का हिस्सा हैं। माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा भी भक्तों पर बनी रहती है और उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। नवदुर्गा के पूजन में बैंगनी रंग का प्रयोग करें इससे भक्तों को समृद्धि एवं सम्पन्नता की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के नौ दिनों में अलग अलग नौ रंगो का अपना महत्व है। अतः माता रानी का प्रत्येक भक्त रंगो के अनुरूप वस्त्र धारण करके अपना नवरात्रि का पर्व सुखमय बना सकते हैं।

Must Read:Mata Rani Status Video

Navratri colours 2023 list with date, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?