नवरात्रि के आठवें दिन ऐसे करें महागौरी की पूजा
Navratri eighth day mahagauri puja – अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप का पूजन किया जाता है। माता का स्वरूप अधिक गोरा होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। महागौरी की आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा के बाद कन्या पूजन भी किया जाता है।
Navratri eighth day mahagauri puja
Must Read: नवरात्र के नौवें दिन होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा
कथा- mahagauri ki katha
- महागौरी के बारे में कहा जाता है कि मां ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और शिवजी को पति के रूप में प्राप्त किया था। शिव जी की प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या करते हुए मां महागौरी का शरीर धूल, मिट्टी से काला हो गया था। जब भगवान शंकर ने गंगाजल से इनके शरीर को धोया तब गौरी जी का शरीर गौर व दैदीप्यमान हो गया। तभी से देवी महागौरी के नाम से विख्यात हुई।
Navratri eighth day mahagauri puja
स्वरूप- mahagauri ka swaroop
- मां की कृपा से अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इनके वस्त्र और आभूषण सफेद हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। महागौरी का वाहन बैल है। देवी के दाहिने ओर के ऊपर वाले हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। बाएं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है।
Navratri eighth day mahagauri puja
Must Read: नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व
महागौरी की आराधना का महत्व – mahagauri puja ka mahatva
- महागौरी की आराधना से समस्त पापों का नाश होता है। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और हर मनोकामना पूर्ण होती है। महागौरी को सभी सुहागनें पूरा श्रृंगार चढ़ाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। तो वहीं कुवारी लड़कियों को मां भवानी की पूजा करने से योग्य वर की प्राप्ति होती है।
Navratri eighth day mahagauri puja
कन्या पूजन- mahagauri puja
- अष्टमी में कन्या पूजन का महत्व भी है। पूजन के बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने और उनका पूजन करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महागौरी माता अन्नपूर्णा स्वरूप भी हैं। इसलिए कन्याओं को भोजन कराने और उनका पूजन सम्मान करने से धन, वैभव और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
Must Read: नवरात्रों में ये करने से माता हो जाएंगी खुश
मंत्र- mahagauri mantra
-
- श्वेते वृषे समारुढ़ा, श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोदया।।
- श्वेते वृषे समारुढ़ा, श्वेताम्बरधरा शुचिः।
Must Read- नवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
For more stories like Navratri eighth day mahagauri puja, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।