Maa Chandraghanta: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा
Navratri third day maa chandraghanta puja– दुर्गा जी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं| इस दिन मां की पूजा करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा।
Navratri third day maa chandraghanta puja
पूजा का महत्व – Chandraghanta Puja significance – Chandraghanta puja mahatva
- नवरात्रि में हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की साधना की जाती है। मां के हर रूप की अलग महिमा है| माता के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी वजह से इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है|
- चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों को भय से मुक्ति मितली है और साहस प्राप्त होता है| इनके दर्शन से भक्तों का कल्याण और पापों का नाश होता है| स्वर में मधुरता आती है|
- इनका वाहन सिंह, दस भुजाएं और तीन आंखें हैं| आठ हाथों में खड्ग, बाण आदि अस्त्र-शस्त्र हैं और दो हाथों से ये भक्तों को आशीष देती हैं| मां चंद्रघंटा का पूरा शरीर सोने की भांति चमकीला है|
Must read : मंगलमय होगा नवरात्रि का तृतीय दिन, पढ़ें माता चंद्रघंटा की कथा
Navratri third day maa chandraghanta puja
पूजा की विधि – Chandraghanta Puja Vidhi – Navratri third day maa chandraghanta puja –
- चौकी पर माता चंद्रघंटा की प्रतिमा स्थापित करें।
- मां की मूर्ति को गंगा जल से स्नान कराएं।
- चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दूर्वा, आभूषण, फूलों की माला, धूप, फल, पान माता को अर्पित करें
- दीप जलाकर मां की आरती करें और माता का पाठ भी पढ़ें।
- मां चंद्रघंटा की पूजा में दूध का प्रयोग कल्याणकारी माना गया है। मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीज़ों का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां खुश होती हैं और सभी दुखों का नाश करती हैं।
Must read : नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना
Navratri third day maa chandraghanta puja
मां चंद्रघंटा का मंत्र – Chandraghanta mantra
देवी मंत्र: ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
Must read : नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा
Navratri third day maa chandraghanta puja, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।