Nazar dosh ke upay – अगर आपको भी लगी है किसी की बुरी नज़र, तो तुरंत कीजिए यह आसान उपाय
Nazar dosh ke upay in hindi – Buri nazar ko dur karne ke achuk upay – Buri Nazar Utarne ke Totke – आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि उसे किसी की बुरी नज़र लग गई है। अक्सर जब किसी व्यक्ति का बैठे बिठाए कोई नुकसान हो जाता है, उसके कार्य में कोई बाधा आने लगती है या उसे कोई शारीरिक या मानसिक पीड़ा होने लगती है, तब ऐसा कहा जाता है कि उस व्यक्ति को किसी की बुरी नज़र लग गई है। इसे ही नज़र दोष कहा जाता है जिसका सीधा प्रभाव हमारी कार्य कुशलता पर पड़ता है। नज़र दोष व्यक्ति के बनते हुए सभी कार्यों को बिगाड़ सकता है। आज हम आपको बुरी नज़र उतारने के उपायों के बारे में बताएंगे।
Nazar dosh ke upay in hindi – Buri nazar ko dur karne ke achuk upay
नज़र दोष के लक्षण – Nazar dosh ke lakshan in hindi – Nazar lagne ke lakshan
- नज़र दोष का सबसे पहला लक्षण व्यक्ति के स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान व्यक्ति के सिर में काफी दर्द हो सकता है और उसे बेचैनी महसूस हो सकती है।
- नज़र दोष के कारण व्यक्ति का पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, उसकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इसके अलावा उसे अपने हर काम में घाटा हो सकता है।
Nazar dosh ke upay in hindi
- जब किसी व्यक्ति को नज़र लगती है, तब उसका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है और वह घबराहट महसूस कर सकता है।
- नज़र दोष के कारण व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बहुत प्रभावित हो सकती है, जिस कारण उसके आसपास का माहौल भी अव्यवस्थित हो सकता है।
- अगर किसी बच्चे को नज़र लग जाती है, तब वह बुखार से पीड़ित हो सकता है और अधिकांश समय तक वो रोता रह सकता है।
- इसके अलावा उल्टी व चक्कर आना, दिमाग पर नियंत्रण ना रख पाना, अंगों का लगातार फड़कते रहना, कामुकता का बढ़ना, बालों को बिखेरे रखना आदि भी नज़र दोष के लक्षण माने जाते हैं।
Nazar dosh ke upay in hindi
- कुछ लोगों को नज़र लगने पर लड़ते झगड़ते और बिना बात के बहस करते हुए भी देखा गया है।
- नज़र लगने पर व्यक्ति बिना बात के क्रोधित हो सकता है, वह नाखून चबाने लगता है।
- नज़र दोष होने पर व्यक्ति के बिस्तर के आसपास काली चीटियां मंडराने लग सकती हैं, उसके पास से अजीब सी महक आने लग सकती है।
Must Read- जानिए चांदी का छल्ला आपकी किस्मत के दरवाज़े कैसे खोलता है?
नज़र दोष को दूर करने के उपाय – Nazar dosh ke upay in hindi – nazar dosh utarne ke upay
- जिस व्यक्ति को नज़र लगी है, उसके सिर पर दूध को तीन बार फिराकर उसे किसी कुत्ते को पिला दें। इससे नज़र का प्रभाव काफी हद तक कम हो सकता है। बच्चों के लिए भी यह उपाय कारगर साबित हो सकता है।
- जिस व्यक्ति को नज़र लगी है, उसे हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का नित्य पाठ भी कर सकते हैं।
- नज़र दोष से पीड़ित व्यक्ति के सिर से जूता सात बार उतारते हुए उसे थूक लगाकर ज़मीन पर पटकना चाहिए। इस दौरान ॐ रां रहावे नम: का जाप भी कर सकते हैं।
buri nazar se bachne ke upay
- ऐसा माना जाता है कि नज़र दोष से पीड़ित व्यक्ति को कभी भी सफेद मिठाई का सेवन करके घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अधिक ज़रूरी हो तब तुलसी के 5 पत्तों का जल से सेवन करने के बाद ही घर से बाहर जाएं।
- नज़र दोष से बचने के लिए आपको घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए और नियमित रूप से उसकी देखभाल करनी चाहिए।
- आप घर में दो – तीन दिन तक कपूर अवश्य जलाएं, इससे भी नज़र दोष दूर हो सकता है।
Must Read – इन चीज़ों को घर में रखना होता है बेहद अशुभ, आज ही निकाल दें घर से बाहर
buri nazar ke upay
- नज़र दोष उतारने के लिए व्यक्ति को करीब 11 पौधों के आसपास एक कौड़ी ज़रूर रखनी चाहिए।
- छोटे बच्चों को नज़र दोष से बचाने के लिए अक्सर उन्हें पीली कौड़ी, माला, मोती चांद का लॉकेट या करधनी पहनाई जाती है।
- जिस व्यक्ति को नज़र लगी हो, उसके सिर से नींबू उतारकर चारों दिशाओं में फेंक देना चाहिए।
Nazar dosh ke upay in hindi
- नज़र लगने पर व्यक्ति के हाथ में मोती की अंगूठी पहना सकते हैं, इससे बुरी नज़र का प्रभाव कम हो सकता है।
- आप नज़र दोष से बचने के लिए नौ मुखी रुद्राक्ष गले में धारण कर सकते हैं, साथ ही भैरो बाबा के काले धागे को भी गले में डाल सकते हैं।
- नज़र दोष से बचने के लिए आपको बुधवार के दिन सात प्रकार के अनाज का दान करने की सलाह दी जाती है।
- नज़र से बचने या उसका प्रभाव कम करने के लिए आप राहु यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं।
- किसी व्यक्ति को यदि नज़र लगी है तो उसे तुरंत उतारने के लिए आप रोटी को एक तरफ से सेंके। फिर उसके सिके हुए हिस्से पर लाल मिर्च और नमक डालकर नज़र दोष से पीड़ित व्यक्ति के सिर से सात बार घुमाएं। उसके बाद उस रोटी को किसी चौराहे पर रख दें, इससे भी बुरी नजर का असर कम हो सकता है।
- कुछ लोग बच्चों को नज़र से बचाने के लिए दो लाल सूखी मिर्च, सेंधा नमक, सरसों के बीज आदि से उनकी नज़र उतारते हैं, फिर उसे आग में डालकर बच्चे को बुरी नज़र से बचाते हैं।
- इसके अलावा आप सेंधा नमक एक गिलास पानी में डालकर नज़र दोष से पीड़ित व्यक्ति के सिर से उतार सकते हैं। माना जाता है फिर जैसे – जैसे नमक घुलता है, व्यक्ति पर बुरी नज़र का प्रभाव कम होने लगता है।
- अगर नज़र दोष से पीड़ित व्यक्ति को लगातार उल्टियां हो रही हैं, तब पान में गुलाब की पत्तियां रखकर उसे अपने इष्ट देवता का ध्यान करने को कहें, इससे भी बुरी नज़र का प्रभाव कम हो सकता है।
Must Read – यहां जानिए वास्तु दोष व उसके निवारण के उपाय
Nazar dosh ke upay in hindi
- अगर नज़र दोष के कारण आपको धन हानि हो रही है, तब आपको उत्तर पूर्व दिशा में पांच तुलसी के पौधे लगाने चाहिए।
- कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को नज़र लगी है, उसके ऊपर से 7 लाल मिर्च 9,11,21 बार उतारकर आग में डाल देने से बुरी नज़र का प्रभाव कम हो सकता है।
Must Read – धन बाधा को दूर करना है तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, पर्स कभी नहीं रहेगा खाली
Nazar dosh ke upay in hindi; हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें