Nikshay Poshan Yojana 2022 – क्या है निक्षय पोषण योजना? जानिए इसके लाभ
Nikshay Poshan Yojana 2022 – Nikshay Poshan Yojana kya hai, Nikshay Poshan Yojana ke labh – टीबी एक ऐसी बीमारी है जो बहुत ही संक्रामक है| हाल ही WHO के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भारत में टीबी के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है| अगर आंकड़ों का अध्ययन करें तो पता चलता है कि दुनिया में टीबी का हर चौथा मरीज भारतीय है| इस संख्या को नियंत्रित करने के लिए और टीबी की रोकथाम के लिए भारत सरकार ने सन् 2018 में “टीबी मुक्त भारत” अभियान की शुरुआत की थी| इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए 2025 तक का लक्ष्य निर्धारित किया था| इस बीमारी को खत्म करने के लिए बीमार व्यक्ति को पोषण से भरपूर भोजन की आवश्यकता होती है परन्तु कभी कभी कुछ बीमारी के खर्चों के बोझ के चलते मरीज पोषण पर ध्यान नही दें पाते हैं और इन्हीं सब समस्याओं से निजात दिलाने के लिए केन्द्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना की शुरुआत की है। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं|
Nikshay Poshan Yojana 2022 – Nikshay Poshan Yojana kya hai
निक्षय पोषण योजना
टीबी जैसी खतरनाक बीमारी के इलाज में दवाईयों के साथ पोषण से भरपूर भोजन का महत्वपूर्ण योगदान होता है परन्तु भारत में काफी सारी जनसंख्या ऐसी भी है जिसे सन्तुलित आहार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार ने पोषण योजना की शुरुआत की है| केन्द्र सरकार की इस योजना के अन्तर्गत टीबी के मरीजों को प्रतिमाह 500/- ₹ की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी और यह अनुदान मरीजों को तब तक दिया जायेगा जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते|
Nikshay Poshan Yojana 2022
निक्षय पोषण योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
योजना का नाम | निक्षय पोषण योजना |
शुरू करने वाली संस्था | केन्द्र सरकार |
पंजीकरण का माध्यम | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
संबंधित विभाग | स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण विभाग |
Must Read:पीएम स्वामित्व योजना क्या है और इसके लाभ
Nikshay Poshan Yojana 2022 – Nikshay Poshan Yojana ke labh
निक्षय पोषण योजना के लाभ
- निक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत अबतक 13 लाख लोगों का इलाज हो चुका है।
- अनुदान की राशि का भुगतान तब तक ही किया जायेगा जब तक टीबी के मरीज का इलाज जारी रहेगा।
- इस योजना का लाभ देश में टीबी रोग से पीड़ित सभी लोग उठा सकते हैं।
- मरीजों के लिए सभी ज़रूरी चीज़ों और उनके खाने-पीने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
- सहायता की राशि (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीड़ित मरीजों की देखभाल की जाएगी।
- जिन लोगों के पास अपना बैंक खाता नहीं है वे किसी और के खाता संख्या का उपयोग करके योजना राशि प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में उनकी ओर से प्रमाणित सहमति पत्र जमा करना आवश्यक है।
- हाल ही में पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए अधिकतम 2 माह तक उपचार एवं अनुदान दिया जाएगा जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Nikshay Poshan Yojana 2022
निक्षय पोषण योजना के लिए पात्रता – Nikshay Poshan Yojana Eligibility Criteria
- इस योजना का लाभ सिर्फ टीबी के मरीजों को ही मिलेगा|
- जो लोग पहले से ही टीबी का इलाज करवा रहे हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा|
निक्षय पोषण योजना में पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
- आवेदनपत्र
- बैंक पासबुक
Must Read:प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभ और विशेषता
Nikshay Poshan Yojana in Hindi – Nikshay Poshan Yojana 2022
इस योजना के अन्तर्गत मरीजों को अपना पंजीकरण करवाना होता है जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित हैं-
- सबसे पहले आपको स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की निक्षय पोषण योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा जहाँ आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा। यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो आपको वहाँ पर सीधे लॉगिन करना होगा और यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो आपको लॉगिन फॉर्म के नीचे न्यू हेल्थ सेंटर पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने पर आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जहाँ आपको मांगी गई सभी ज़रुरी जानकारियों को भरना होगा।
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब आप इस नंबर के माध्यम से पोषण योजना पोर्टल पर लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा मरीज अपना पंजीकरण हेल्थ केयर सेंटर में जाकर भी करवा सकते हैं| यदि किसी मरीज को पंजीकरण करवाने में या कोई और समस्या आ रही है तो वह निक्षय पोषण योजना से सम्बन्धित पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं|
Must Read: जानिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विशेषताएं और लाभ
Nikshay Poshan Yojana 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें