क्या ख़ास है दुनिया के इस सबसे महंगे हीरों के ३०० करोड़ के हार में जो नीता अम्बानी ने दिया अपनी नई बहू श्लोका को
Nita Ambani gifts shloka mehta a diamond necklace – अंबानी परिवार में शादी हो,या कोई फंक्शन सब रॉयल तरीके से मनाए जाते हैं। अंबानीज़ की पार्टी में देश के साथ- साथ विदेशी मेहमान भी शिरकत करते हैं। हाल ही में ये नज़ारा आकाश अंबानी शादी में देखने को मिला। 9 मार्च 2019 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की ग्रैंड वेडिंग हुई थी। शादी के कुछ समय बाद श्लोका की मुंह दिखाई की रस्म की गई, जिसमे नीता अंबानी ने अपनी बड़ी बहू को 300 करोड़ का नायाब तोहफा दिया। तो चलिए जानते हैं इस कीमती तोहफे के बारे में।
Must Read: इन स्टार्स ने बच्चों को गोद लेकर संवारी उनकी ज़िंदगी
नीता अंबानी ने दिया 300 करोड़ का हार
- कुछ समय पहले ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंधे हैं। श्लोका आकाश की बचपन की दोस्त है और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी है।
- दोनों की ये ग्रैंड वेडिंग बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। ये शादी बहुत ही शाही तरीके से कराई गई।
- इस शादी को शाही बनाने में मुकेश अंबानी ने कोई कमी नहीं छोड़ी।
- शादी में देशी मेहमानों के साथ- साथ ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून जैसे तमाम विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।
- बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने भी शादी में खूब रौनक लगाई। बॉलीवुड के अलावा इस रॉयल शादी में स्पोर्ट्स और राजनीति जगत की भी बड़ी हस्तियां दिखाई दीं।
Must Reads: ये हैं 2018 की सबसे महंगी और फेमस शादियाँ
- शादी के बाद इस नई नवेली दुल्हन श्लोका को धूमधाम से अंबानी हाउस में लाया गया। अब शादी के कुछ दिनों बाद श्लोका की मुंह दिखाई की गई।
- सुना है ईशा अंबानी ने अपने भाई और भाभी को शादी के तोहफे में आलीशान बंगला गिफ्ट किया।
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सासू मां नीता अंबानी ने प्यारी बहू श्लोका को मुंह दिखाई में 300 करोड़ का डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है। इस बेशकीमती हार की सारी जगह चर्चाएं हो रही हैं।
ये है इस 300 करोड़ के हार की खासियत
- इस बेशकीमती हार को ‘L’Incomparable (मुआवद एल इनकंपरेबल) के नाम से जाना जाता है। इसको मुआवाड ग्रुप (Mouawad Group) द्वारा बनाया गया है। ये दुनिया का सबसे महंगा हार है।
- सबसे महंगा हार होने के कारण इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
- इस खूबसूरत नेकलेस में कुल 103 हीरे जड़े हैं और ये पूरा 637 कैरेट का है।
- इसमें 407.48 कैरेट का एक पीला हीरा, 229.52 कैरेट के सफेद हीरे और 18 कैरेट का सोना लगा हुआ है।
- नेकलेस में 35 गोल हीरे, 27 पीयर शेप के हीरे, 9 हार्ट के शेप के हीरे, 5 एमराल्ड शेप के डायमंड, 5 कुशन कट डायमंड, 4 ओवल डायमंड, 3 एसेर कट डायमंड और 2 रेडियंट डायमंड्स लगाए गए हैं।
- इसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर बताई गई है।
To read more stories like Nita Ambani gifts shloka mehta a diamond necklace, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.