आईपीएल में इन तूफानी बल्लेबाज़ों के नाम रही ऑरेंज कैप
orange cap holders in ipl – हर साल आईपीएल में ऑरेंज कैप पाने के लिए बल्लेबाज़ एक दूसरे से जंग लड़ते हैं| सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ही यह कैप मिलती है| तो चलिए जानते हैं आईपीएल में अब तक ऑरेंज कैप किस-किस खिलाड़ी को मिली है|
डेविड वॉर्नर (2019)
- आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने जीती ऑरेंज कैप।
- वॉर्नर ने आईपीएल 2019 में केवल 12 मैच खेले और इन बारह पारियों में 69.20 की शानदार औसत और 143.86 की स्ट्राइक रेट से 692 रन बनाए।
- इस सीजन में इन्होंने एक शतकीय और आठ अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
ये भी पढ़ें: Westpac Stadium: Sitting Proudly in New Zealand’s Capital
केन विलियमसन (2018)
- न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ केन विलियमसन 2018 के आईपीएल में टॉप रन स्कोरर रहे|
- हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में 735 रन बनाए थे|
- 2018 में यह ऑरेंज कैप के हकदार रहे|
डेविड वॉर्नर (2017)
- वॉर्नर अपनी दमदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं|
- 2017 के आईपीएल में वह हैदराबाद की ओर से खेले|
- 14 मैचों में 641 रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा किया|
विराट कोहली (2016)
- 2016 के आईपीएल में विराट का बल्ला खूब बोला था|
- 16 मैचों में 973 रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की|
- विराट के अलावा किसी और आईपीएल खिलाड़ी ने एक सीज़न में इतने रन नहीं मारे|
डेविड वॉर्नर (2015)
- 2015 में वॉर्नर के सिर पर पहली बार ऑरेंज कैप आई थी|
- 14 मैचों में उन्होंने शानदार 562 रन बनाकर इसे पाया था|
रॉबिन उथप्पा (2014)
- हाई स्कोरिंग के मामले में रॉबिन उथप्पा का भी नाम दर्ज है|
- उन्होंने 2014 के आईपीएल में बेहतरीन तरीक से 16 मैच में 660 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की|
ये भी पढ़ें: आईपीएल के इन 5 धुआंधार गेंदबाज़ों के आगे कोई नहीं टिकता
माइकल हसी (2013)
- मिस्टर क्रिकेट के नाम से प्रसिद्ध माइकल हसी ने 2013 में ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा किया था|
- चेन्नई की ओर से खेलते हुए उन्होंने 2013 के आईपीएल में बाकी सभी बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ दिया|
- उन्होंने 16 मैचों में 733 रन बनाए थे|
क्रिस गेल (2012)
- क्रिस गेल की बल्लेबाज़ी से कोई भी अनजान नहीं है|
- अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से उन्होंने 2012 में ऑरेंज कैप पाई थी|
- गेल ने 15 मैच खेलकर 733 रन बनाए|
क्रिस गेल (2011)
- 2011 में भी ऑरेंज कैप गेल के नाम ही रही थी|
- बंगलौर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में 608 रन बनाए थे|
सचिन तेंदुलकर (2010)
- क्रिकेट रिकॉर्ड के बादशाह सचिन के पास ऑरेंज कैप का भी रिकॉर्ड है|
- मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया था|
- 15 मैचों में उन्होंने 618 रन बनाए थे|
मैथ्यू हेडन (2009)
- आईपीएल के शुरूआती सीज़न में हेडन की तूफानी बल्लेबाज़ी देखने को मिली थी|
- उन्होंने चेन्नई की ओर से 2009 में ताबड़तोड़ रन बरसाए थे|
- 12 मैचों में 572 रन बनाकर वह ऑरेंज कैप के हकदार बन गए थे|
शॉन मार्श (2008)
- आईपीएल के सबसे पहले ऑरेंज कैप होल्डर शॉन मार्श हैं|
- पहले सीज़न में उन्होंने बहुत ही कमाल की बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया था|
- उन्होंने 11 मैच खेले और 616 रन बनाए|
ये भी पढ़ें: ये हैं आईपीएल के टॉप-10 शतकबाज़
For more stories like orange cap holders in ipl, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.