जनवरी राशिफल 2019 – जानिए 2019 का पहला महीना आपके लिए क्या लेकर आया है

Please follow and like us:

Padiye जनवरी राशिफल 2019 in Hindi – क्या आप जानना चाहते हैं कि नए साल का पहला महीना यानी के जनवरी 2019 आपके लिए कैसा रहेगा?  इस महीने किस राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी और किसके अधूरे काम होंगे पूरे? तो चलिए हम आपको बताते है इस महीने का पूरा राशिफल जिसे पढ़कर आप अपने सारे सवालों के जवाब पा सकेंगे।

मेष राशि

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों को इस महीने मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिलेगी। महीने भर मंगल के कर्म स्थान में रहने से कर्म के प्रति उत्साह बना रहेगा। कई अनमोल अनुभव प्राप्त करेंगे।
  • परिस्थितियों पर अपनी पकड़ बनाने से आप समस्याओं पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। यात्राओं में सुख की कमी बनी हुई है। सावधानी न रखने पर चोट की संभावना है।
  • आपके अनियंत्रित खर्चे भी आपको कुछ परेशान कर सकते हैं| कुछ हद तक अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करते हुए आपको ऋण आदि लेना पड़ सकता है। लाभ की दृष्टि से यह समय ठीक नहीं होगा।

Must Read: वार्षिक राशिफल 2019 – जानें प्यार और व्यापार के मामले में कैसा रहेगा यह साल

वृषभ राशि

वृषभ राशि

  • व्यावसायिक रूप से यह महीना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस माह के ग्रह काफी हद तक आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेंगे। सामान्य सावधानी लें, जिससे आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकें।
  • यात्रा करने के लिए इस समय पश्चिम दिशा अनुकूल रहेगी। अपने पिता या परिवार के किसी सदस्य के कुछ संपर्कों की मदद से व्यवसायिक विस्तार में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही न करें यह आपके लिए संघर्ष की संभावना बना सकता हैं।
  • परिवार के सदस्यों तथा बच्चों के व्यवहार सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या की सम्भावनाएं नहीं हैं। कुल मिलाकर आप संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि

  • नए साल की शुरुआत मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ हद तक धीमी रहेगी, इसलिए  किसी भी नए बदलाव की अपेक्षा ज़्यादा न करें। इस समय किसी भी विवाद का फैसला आपके खिलाफ जा सकता है, इसलिए फैसले को टालने का प्रयास करें।
  • व्यापारिक कामों के लिए इस समय में यात्रा करना आपके लिए फलदायक रहेगा। परीक्षाओं या परीक्षण क्षेत्रों के छात्रों को अध्ययन में समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
  • नौकरी करने वाले अपनी यात्राओं को टाल दें। परिवार की महिला सदस्य विशेष रूप से पत्नी और मां के साथ सम्बन्धों में कुछ तनाव होने की भी संभावनाएं है। धैर्य बनाए रखें तथा वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि

  • अगर आपके और आपके साथी के बीच कुछ मामूली विवाद हैं, तो वो जल्दी से हल हो जाएंगे।  स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उपचार से बचाव बेहतर रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो पूर्व दिशा में यात्रा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
  • अपने मित्रों को न भूलें। उन पर ध्यान दें। किसी मित्र से मिलें, ये आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
  • चंद्र ग्रहण पर विशेष रूप से अनाज का दान करें। व्यय के अनियंत्रित हो जाने से भी कुछ समस्याएं बढ़ेंगी तथा आपके परिवार पर कुछ ऋण आदि चढ़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि

  • इस अवधि में आपको पाचन समस्या एवं जुकाम होने की संभावना है। केवल सामान्य सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रोगों का जल्दी से इलाज कराएं और ज़रुरत से ज़्यादा देरी न करें।
  • सरकारी विभागों के साथ कार्य करना आपके लिए नुकसान दायक नहीं रहेगा। इस समय फैसलों में देरी की संभावनाएं बन रही हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से लाभ प्राप्ति करने में आप असमर्थ रहेंगे।
  • कलात्मक विषयों के छात्रों को सफलता प्राप्त होने की संभावना है। कामों को पूरा करने के लिए आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। परिवार में खुशियां व आपसी तालमेल का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों को मानसिक तनाव और मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में बेकार की बातों को लेकर तनाव और उलझन बनी रह सकती है। व्यवसाय तथा नौकरी में उन्नति और प्रगति के अवसर मिलेंगे।
  • आपकी व्यावहारिकता के कारण आपको कठिनाइयों को दूर करने का रास्ता मिल सकता है| सही प्रेरणा के साथ आप जनवरी में अपने काम की गति को भी सुधार सकते हैं।
  • कठिन समय में आपको सावधानी से काम लेना होगा। अच्छी नीतियों से स्थिति को नियंत्रण में किया जा सकता है।परिवार की महिला सदस्यों विशेष रूप से पत्नी के साथ सम्बन्धों में कुछ तनाव होने की भी संभावनाएं है।

तुला राशि

तुला राशि

  • संबंधों में स्थिति शांतिपूर्ण रहेगी। केवल लंबे समय के रिश्ते कामयाब होंगे| स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहना भी आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी भी बीमारी के प्रभाव में आने पर आपको जल्दी चिकित्सा उपचार लेना चाहिए।
  • आप चाहे नौकरी में हो या व्यापार में आपको अपने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की राजनीति में शामिल होने से बचना चाहिए। अपनी स्थिति को मज़बूत करने में आपकी कोशिशें नाकाम हो सकती हैं।
  • पारिवारिक वातावरण उत्तम होगा और परिवार के सभी सदस्यों के साथ सही तालमेल भी बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

  • आंशिक रूप से आपको सिर दर्द की शिकायत हो सकती हैं। अचानक से बुखार आना तथा शीघ्र क्रोध की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में होने वाले विकारों को अनदेखा न करें। आपको इस माह में उम्मीद के अनुसार लाभ प्राप्त करने में बहुत कठिनाई होगी।
  • लाभ के क्षेत्र में कुछ रुकावटें या बाधाएं बनी हुई हैं, इसलिए छोटे लाभों को आप तक पहुँचने में मुश्किल होगी। उच्चस्तरीय अधिकारियों से विवाद और संघर्ष की स्थिति बन सकती हैं। आपको ऐसी घटनाओं से बचना होगा।
  • तकनीकी विषयों के छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे, थोड़ा ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होगी। नौकरी या व्यापारिक कार्यों के लिए यात्रा करना इस अवधि में सही नहीं रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि

  • व्यवसाय के क्षेत्र में थोड़ी बहुत कामयाबी मिलेगी। इस समय आप अपनी सुख-सुविधा, विलास आदि कार्यों पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खास सावधानी बरतें।
  • इस महीने में अधिकांश समय आप मेहनत से कार्य करेंगे और ज्यादा मेहनत करते हुए आशा अनुसार लाभ प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं नहीं बन रही हैं।
  • इस समय में आपको अपने खुद के कौशल और प्रयास पर भरोसा करना होगा। धैर्य बनाए रखें तथा वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। आपके बच्चे भी आपके लिए कुछ मुश्किलें उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखें।

मकर राशि

मकर राशि

  • इस माह में व्यावसायिक संभावनाएं सितारों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बहुत सुखद नहीं बन रही हैं। अपने बड़े अधिकारियों के साथ आपके गंभीर मतभेद हो सकते हैं। आपको इस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस माह की ग्रह परिस्थितियां आपके स्वास्थ्य की अनुकूलता सुनिश्चित करेंगी।
  • आप अपने स्वास्थ्य सुख को लेकर संतुष्ट रहेंगे। यात्राओं से संभावित लाभ प्राप्तियां विफल होने के संकेत बन रहे हैं। आपको सावधान रहना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले व्यक्तियों को सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी चाहिए। यह आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि

  • इस राशि के लोगों को व्यवसाय में सफलता एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में पहले से सुधार होगा। सामान्य स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए पाचन तंत्र तथा वायु से होने वाले रोग के प्रति अतिरिक्त सावधानी बनाए रखें।
  • जो लोग सरकारी विभागों से जुड़े हैं उनको सरकारी विभागों से संबधित कार्यों से आंशिक लाभ होंगे। व्यावसायिक विकास के लिए यह माह काफी अनुकूल बना हुआ हैं। इस माह में आपको अपने कार्यों के रुप में इनाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास भी करने पड़े तो आपको यह कार्य करना चाहिए।
  • नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं सफल न हों इसकी संभावनाएं बन रही है। हो सके तो लम्बी यात्रा को टाल दें। आपके अपने पिता के साथ सम्बन्धों में तनाव के चलते पारिवारिक वातावरण में दिक्कतें रह सकती हैं। जीवनसाथी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सम्बन्धों को अच्छा रखने के लिए अपने व्यवहार को सन्तुलित रखें।

मीन राशि

मीन राशि

  • जनवरी रिश्तों के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा | छोटी यात्राएं संभव हैं।
  • नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। यदि साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं तो मनमुटाव हो सकता है।
  • छोटी बीमारियों को अनदेखा न करें अन्यथा यह बड़ी हो सकती हैं। स्वयं को इस माह रोग मुक्त रखने के लिए आप छोटी बीमारियों का समय रहते इलाज करायें।
  • व्यापार या नौकरी के उद्देश्यों से यात्राएं होने के संकेत बन रहे हैं। पूर्व दिशा में यात्रा करना कुछ लाभ दे सकता हैं।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को इस अवधि में विशेष शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
  • आपको अपनी पत्नी के साथ गंभीर तनाव व मतभेद की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए इस स्थिति से बचने के लिए सावधानी पूर्वक रहें और विवाद से बचें।

For stories like जनवरी राशिफल 2019 in Hindi, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुकट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।

Disclaimer :

The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?