Palak Ke Juice Ke Fayde: पालक का जूस त्वचा को बनाए निखरी और जवान
Palak Ke Juice Ke Fayde in Hindi – पालक कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें ढ़ेर सारे विटामिन, मिनरल और आयरन होते हैं। इसका जूस पीने से बॉडी हेल्दी बनती है और त्वचा में भी दमक आती है। शरीर में खून की कमी होने पर पालक रामबाण इलाज समझा जाता है | पालक को आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे सूप, सलाद, सब्जी, खिचड़ी और जूस। सर्दियों के मौसम में पालक को सबसे ज़्यादा स्वास्थ्यवर्धक (healthy) समझा जाता है। तो चलिए आज हम आपको पालक के जूस पीने के अनेक फायदो के बारे में बताते हैं।
पालक में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Palak ke juice ke fayde in hindi
कैलोरी | 23 |
प्रोटीन | 2 %
|
कार्बोहाइड्रेट | 2 .9 %
|
वसा | 0 .7%
|
रेशा | 0.6 %
|
खनिज | 0 .7 %
|
सोडियम | 3 %
|
पोटासियम | 15 %
|
विटामिन a | 187 %
|
विटामिन c | 46 %
|
कैल्सियम | 9 %
|
आयरन | 15 %
|
मैग्नीसियम | 19
|
पालक का जूस पीने के फायदे – Palak ke juice ke fayde in hindi
चेहरे को चमकाए
- कई लोग चेहरे के दाग धब्बों से परेशान रहते हैं ऐसे में पालक का जूस नेचुरल तरीके से चेहरा चमकाने में मदद करता है और पिंपल्स भी दूर करता है|
बॉडी डिटॉक्स करें – palak juice benefits in hindi
- पालक के जूस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर से सभी विषैले पदार्थों को (detoxify) निकाल देता है |
वज़न कम करता है
जो लोग अपना वज़न घटाने की सोच रहे हैं वो रोज़ाना एक गिलास पालक का जूस पिएं। इसे पीने से मोटापा घटता है और ये देसी इलाज होने की वजह से बहुत कारगर समझा जाता है |
ये भी पढ़ें- 1000 कैलोरी बर्न करने के लिए रोज़ाना करें ये एक्सरसाइज
दिल को मज़बूत बनाता है – Palak Ke Juice Ke Fayde
- रोज़ाना पालक का जूस पीने से दिल को मज़बूती मिलती है| पालक में एंटी – ऑक्सीडेंट और विटामिन होने की वजह से हृदय रोग (heart problems) होने की संभावना कम होती है|
आँखों की रोशनी बढ़ाए
- पालक में पाए जाने वाला बीटा कैरोटीन आँखों की रोशनी बढ़ाता है| मोतियाबिंद जैसी परेशानी में भी पालक का जूस बहुत फायदेमंद होता है|
ये भी पढ़ें- Saunf Khane Ke Fayde Hindi Mein: मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ
मसूड़ों को मज़बूत बनाए
- विटामिन सी से भरपूर पालक मसूड़ों और दांतों को मज़बूत बनाता है। यह मसूड़ों से निकलने वाले खून को भी रोक देता है और मुंह की दुर्गंध को भी कम करता है।
सूजन कम करें
- पालक का जूस शरीर में किसी भी तरह की सूजन को कम करता है | पालक में एंटी इन्फ्लमेट्री गुण पाए जाते हैं|
जोड़ों के दर्द से राहत – Palak Ke Juice Ke Fayde
- पालक का जूस क्षारीय होता है जो जोड़ों के दर्द से राहत देने में मदद करता है। यह हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
आयरन की कमी दूर करें
- गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है।
कैंसर से बचाए
- कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचना है तो रोज़ पालक का जूस पिएं। कई अध्ययनों में कहा गया कि पालक के जूस में क्लोरोफिल और फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं के निर्माण से मुकाबला करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें – Anjeer Ke Fayde: बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
Read more stories like Palak ke juice ke fayde in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।