Panchang ka Mahatva: हिंदू धर्म में क्या है पंचांग का महत्व और इसे कैसे देखा जाता है?
Panchang ka mahatva – panchang kaise dekhte hain – panchang today in hindi – panchang kya hai – हिन्दू धर्म में मान्यता है कि कोई भी शुभ काम शुभ मुहूर्त अथवा समय पर किए जाना चाहिए। शुभ मुहूर्त पर कार्य करने पर कार्य में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है। अब इन शुभ मुहूर्त को देखने के लिए हिन्दू समाज में पंचांग की सहायता ली जाती है। अधिकतर लोगों को पंचांग के विषय में उचित जानकारी ज्ञात नहीं होती है। अतः आज हम आपके लिए पंचांग विषय पर लेख लेकर आएं हैं। तो आइए जानते हैं कि, पंचांग क्या है, इसका प्रयोग क्या है तथा इसका महत्व क्या है?
पंचांग का अर्थ: panchang kya hai – panchang ka arth kya hota hai – panchang ka kya arth hai – पंचांग meaning in Hindi – Panchang ka mahatva
पंचांग एक प्राचीन हिन्दू कैलेंडर होता है। पंचांग शब्द पांच अंगों से बनने वाला शब्द है। ये पांच अंग निम्न हैं – नक्षत्र (nakshatra), तिथि (tithi), योग (yog), करण (karan) और वार। कौन सा दिन आपके लिए शुभ (shubh) है तथा कौन सा दिन अशुभ (ashubh) इस बात की गणना इन्हीं पांच अंगो के आधार पर की जाती है। पंचांग का इतिहास २००० ई. पू. पुराना है। इतिहास में कई पंचांगों का निर्माण किया जा चुका है। सूरज, चंद्रमा, तारों, नक्षत्रों और तारामंडलों के दशाओं का भी लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इन्हीं के आधार पर ज्योतिष विद्या की जानकारी रखने वाले पंचांग का निर्माण करते हैं। हिन्दू संस्कृति में साल भर में जितने भी त्योहार मनाए जाते हैं वो सभी संस्कृति के अनुसार पंचांग पर आधारित तिथि पर मनाए जाते हैं। शादी विवाह के अवसर पर, नया व्यापार शुरू करने, गृह प्रवेश आदि कार्यों पर पंचांग को महत्व दिया जाता है।
Must Read – अगर आप हैं राहु – केतु के दुष्प्रभावों से परेशान, इन उपायों से करें समाधान
पंचांग का क्या प्रयोग है? panchang ka prayog – panchang calendar – तिथि पंचांग कैलेंडर – panchang calendar 2021 in hindi
कई वर्षों पूर्व जब कैलेंडर नहीं हुआ करते थे तब समय की गणना हेतु पंचांग का ही प्रयोग किया जाता था। अभी भी हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों तथा व्रत आदि पर्व को जानने के लिए पंचांग का प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त भारतीय पंचांग का प्रयोग ऋतु को जानने में भी किया गया है। शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त आदि कार्यों की शुरुआत पंचांग की तिथि के अनुसार होती है।
पंचांग का महत्व : Panchang ka mahatva – panchang kaise dekhe – panchang tithi kya hai
पंचांग हिन्दू समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी शुभ तथा मांगलिक कार्य करने से पूर्व पंचांग को पढ़ा जाता है। उत्तम तिथि तथा समय पर कार्य को करना सुनिश्चित किया जाता है। लोगों का विश्वास है कि पंचांग के अनुसार शुभ तथा मांगलिक कार्य करने पर असफलता नहीं मिलती।
Must Read –जानें क्या है राहुकाल, इस समय शुभ कार्य करना क्यों वर्जित है
Panchang ka mahatva – panchang kya hota hai – panchang kya hai in hindi
पंचांग एक प्रणाली है जिसे खगोलीय तत्वों से भी जोड़ा गया है। पंचांग के अन्तर्गत भी बारह महीने होते हैं जिन्हें दो भागों में बांटा जाता है। एक कृष्ण पक्ष तथा दूसरा शुक्ल पक्ष। अब हिन्दू धर्म में जितने भी पर्व तथा व्रत आदि निर्धारित हैं वे सभी इन्हीं पक्षों तथा पंचांग के आधार पर मनाए जाते हैं।
पंचाग पांच अंगों से मिलकर बना है और इन पांचों ही अंगों का अपना – अपना विशेष महत्व होता है। पंचांग के पठन पाठन तथा श्रवण से भी शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी की प्राप्ति तथा आयु में वृद्धि जैसे योग बनते हैं।
Must Read –जानिए राहु-केतु ग्रह का जन्म कब और कैसे हुआ
Panchang ka mahatva, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।