Parivartini ekadashi mahatva puja vidhi 2021: जानें परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Parivartini ekadashi mahatva puja vidhi 2021 – Parivartini ekadashi kab hai – पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी ( Parivartini ekadashi ) के नाम से जाना जाता है। इसे पार्श्व एकादशी (Parsva Ekadashi), वामन एकादशी (Vamana Ekadashi ), जयंती एकादशी ( jayanti ekadashi ) भी कहा जाता है। इस दिन विष्णु भगवान के वामन अवतार की पूजा – पाठ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विष्णु जी योग निद्रा में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को करवट बदलते हैं और इसी वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।
Parivartini ekadashi mahatva puja vidhi 2021 – Parivartini ekadashi kab hai
कब है परिवर्तिनी एकादशी – kab hai Parivartini ekadashi 2021
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी ( Parivartini ekadashi ) के नाम से जाना जाता है। इस बार पार्श्व एकादशी या परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 17 सितंबर 2021 को रखा जाएगा। इस दिन विष्णु भगवान के वामन अवतार की पूजा की जाती है।
परिवर्तिनी एकादशीका महत्व – Parivartini ekadashi ka mahatva in hindi
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त परिवर्तिनी एकादशी ( Parivartini ekadashi ) का व्रत रखते हैं उन्हें भगवान विष्णु सुख – समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आपके द्वारा अनजाने में किए गए सभी पापों का नाश करते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी को सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। भक्तों को वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है।
Must read: एकादशी की इस विशेष आरती से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु, मिलेगा पुण्य
परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Parivartini Ekadashi Subh Mahurat 2021)
- परिवर्तिनी एकादशी या पार्श्व एकादशी शुक्रवार, 17 सितम्बर, 2021
- पारण (व्रत तोड़ने का) समय – 06:11 ए.एम से 08:37 ए.एम, 18 सितम्बर 2021
- एकादशी तिथि प्रारम्भ -16 सितम्बर, 2021 को 12:06 पी.एम
- एकादशी तिथि समाप्त -17 सितम्बर, 2021 को 10:37 ए.एम बजे
परिवर्तिनी एकादशी पूजन सामग्री लिस्ट – Parivartini Ekadashi puja samagri list
- भगवान विष्णु जी की मूर्ति
- गंगाजल
- फूल
- सुपारी
- नारियल
- फल
- धूप
- लौंग
- दीप
- घी
- पंचामृत
- अक्षत
- तुलसी दल
- भोग
- चंदन
- मिठाई आदि।
Must read: साल 2021 में कब-कब पड़ेंगे एकादशी व्रत, जानें तिथियां
Parivartini ekadashi mahatva puja vidhi 2021
परिवर्तिनी एकादशी व्रत पूजन विधि – (Parivartini Ekadashi puja vidhi in hindi)
- सुबह उठकर स्नान करें।
- मंदिर में विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करें
- गंगा जल से प्रतिमा साफ करें
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- विष्णु भगवान का गंगाजल से अभिषेक करें।
- विष्णु जी को फूल अर्पित करें।
- तुलसी दल अर्पित करें।
- प्रतिमा पर सिंदूर का टीका लगाएं।
- पंचामृत अर्पित करें।
- भगवान विष्णु की आरती करें।
- अब विष्णु जी का पाठ करें।
- अब उन्हें भोग लगाएं। भोग में तुलसी का उपयोग ज़रूर करें।
Must read: ये हैं भगवान विष्णु के पूरे 24 अवतार
Parivartini ekadashi mahatva puja vidhi 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।