सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए करें पौष पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Paush purnima puja vidhi in hindi – मोक्ष की कामना रखने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस तिथि को सूर्य और चंद्रमा का संगम भी कहा जाता है, क्योंकि पौष का महीना सूर्य देव का महीना माना जाता है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है। पौष पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु की आराधना को भी समर्पित होता है। इस साल यह 28 जनवरी, 2021 को पड़ेगा।
Paush purnima puja vidhi in hindi – पौष पूर्णिमा पूजा विधि,मुहूर्त और महत्व
पौष पूर्णिमा महत्व – paush purnima ka mehtva
- माघ महीने के दौरान लोग पूरे महीने गंगा या यमुना में सुबह स्नान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए सभी दान कार्य आसानी से फलित हो जाते हैं इसलिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार ज़रूरतमंदों को दान देते हैं।
- इस दिन वाराणसी में दशाश्वमेघ घाट और प्रयाग में त्रिवेणी संगम पर स्नान करना शुभ माना जाता है। देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर स्नान और धार्मिक आयोजन होते हैं।
Must read: महाकाली की पूजा करने से होता है सारे कष्टों का निवारण
पौष पूर्णिमा 2021 मुहूर्त | Paush purnima january 2021 muhurat
- 28 जनवरी 2020 (गुरुवार)
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – जनवरी 28, 2020 को 01 बजकर 17 मिनट
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – जनवरी 29, 2020 को 12 बजकर 45 मिनट AM
पौष पूर्णिमा पूजा विधि | Paush purnima puja vidhi in hindi
- प्रातः काल उठकर स्नान करें|
- स्नान के बाद भगवान विष्णु जी की मूर्ती स्थापित करें और व्रत का संकल्प लें|
- इसके बाद सूर्य मंत्र के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं।
- इस दिन तिल, गुड़, कंबल और ऊनी वस्त्र का दान करें।
Must read: घर में चाहिए सुख- समृद्धि और बरकत, तो जानिए कहां और कैसे रखें लाफिंग बुद्धा
पौष पूर्णिमा से जुड़ी जानकारी | Paush purnima other information
- पौष पूर्णिमा को शाकंभरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
- इस दिन जैन धर्म के लोग पुष्याभिषेक यात्रा निकालते हैं।
- पौष पूर्णिमा को छत्तीसगढ़ में आदिवासी ग्रामीण ‘छेरता पर्व’ कहते हैं।
Must read: शनि भक्तों की पहली पसंद हैं ये 5 शनिधाम, यहां आकर मिलती है शांति
Must read: इन मंदिरों में माथा टेकने से आप के घर भी गूंज सकेगी बच्चे की किलकारी
Read more stories like: Paush purnima puja vidhi in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।