Pippali ke fayde – पिप्पली के औषधीय गुणों से सर्दी- जुकाम, खांसी हो जाती है छूमंतर
Pippali ke fayde – मौसम बदले ही लोगों को सर्दी- जुकाम, खांसी की समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग इनका इलाज करने के लिए दवाईयों का सहारा लेते हैं। मगर इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए आप दवाइयों की जगह औषधीय जड़ी-बूटी पिप्पली का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपकी सर्दी- जुकाम, खांसी जैसी कई अन्य बीमारियां ठीक हो सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पिप्पली के फायदे।
Pippali ke fayde – पिप्पली के फायदे – long pepper benefits in hindi – Use of Long pepper in Hindi
पिप्पली क्या है
- पिप्पली लंबा काले रंग का एक मसाला होता है। इसका स्वाद काली मिर्च की तरह बहुत ही तीखा होता है। इसे लंबी काली मिर्च के नाम से भी जाना जाता है।
- इसमें कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, अमिनो एसिड, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। पिप्पली की तासीर काफी गर्म होती है और इसी वजह से इसका उपयोग आयुर्वेदिक में जड़ी बूटी के रुप में किया जाता है।
सर्दी- जुकाम में फायदेमंद – pippali ke fayde hindi me
- पिप्पली की तासीर गर्म होती है इसलिए ये सर्दी, जुकाम में काफी फायदेमंद है। रोज़ाना थोड़ी मात्रा में शहद के साथ पिप्पली के चूर्ण का सेवन करें इससे आपका जुकाम और सर्दी ठीक हो जाएगा। आप इस उपाय को हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं।
Must Read: बड़ी से बड़ी बीमारी छूमंतर करे सिंहपर्णी
लिवर की परेशानी में फायदेमंद – Long Pepper Benefits
- इसमें हेपाटो प्रोटेक्टिव (Hepatoprotective) गुण पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं|
- इसके सेवन से पेट की सूजन भी कम हो जाती है| यह अल्कोहलिक फैटी लिवर ((Alcoholic Fatty Liver) के लिए सबसे कारगर औषधि मानी जाती है|
पाचन की समस्या ठीक करे – pippali ke labh
- जिन लोगों को पाचन से संबंधित कोई परेशानी है उन्हें पिप्पली का सेवन करना चाहिए। ये पेट की सभी परेशानियों में कारगर है।
- इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप रोज़ाना एक टाइम पिप्पली के काढ़े का सेवन करें। इसमें मिनरल्स और अन्य पौषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर से वात की समस्या को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Pippali ke fayde
खांसी में फायदेमंद – pippali churna ke fayde
- अगर आपकी खांसी लंबे समय से आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो आप पिप्पली का इस्तेमाल करें|
- इसमें पाया जाने वाला एंटीट्यूसिव (Antitussive) खांसी को जड़ से खत्म करने में मद्द करता है|
- आप इसका चूर्ण पानी के साथ खा सकते हैं| इससे आपको फायदा मिलेगा।
दांत के दर्द में फायदेमंद – pipal ke kya fayde hai
- इसमें पिपराइन नामक एल्कलॉइड होता है जो दांतों की किसी भी तरह की समस्या के लिए रामबाण इलाज माना जाता है|
- पिप्पली को पीस कर इसका पाउडर बना ले और इसे दाँतों पर रगड़ें| इससे दांत का दर्द ठीक हो जाएगा।
अस्थमा की परेशानी में फायदेमंद
- अगर अस्थमा के कारण गले में सूजन आ जाती है या सांस लेने में तकलीफ हो तो आप पिप्पली का सेवन करें|
- यह अस्थमा के लिए कारगर औषधि मानी जाती है|
- यह ब्रोन्कियल अस्थमा के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है|
Must Read: इन 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स में छुपा है अनिद्रा भगाने का इलाज
Read more stories like: Pippali ke fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।