क्रिसमस के जश्न के लिए मशहूर हैं दिल्ली की ये जगहें, अभी से कर लें प्लानिंग
Places to visit in delhi for christmas celebration – christmas par delhi mein ghumne ki jagah – christmas celebration in delhi – क्रिसमस आने से पहले ही लोग सेलिब्रेशन के लिए अपनी प्लानिंग शुरु कर देते हैं। यूं तो क्रिसमस के लिए देश-दुनिया में कई जगह मशहूर हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में भी कई ऐसे स्पॉट हैं, जो खासकर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस का जश्न मना सकते हैं। christmas in delhi
Places to visit in delhi for christmas celebration | क्रिसमस के लिए दिल्ली में जगहें – christmas par delhi mein ghumne ki jagah
डीएलएफ साइबर हब (DLF Cyber Hub)
- गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब में चलती हैं ओपन पार्टियां। साइबर हब अपने यूनीक स्टाइल एम्बिएंस, कैफे, बार और रेस्तरां के लिए मशहूर है।
- ज़्यादातर यंगस्टर यहां आना पसंद करते हैं। यह जगह नाईट पार्टी के लिए भी बहुत फेमस है।
- यहां हर साल क्रिसमस और नए साल पर ओपन पार्टियां होती हैं।
Must Read: Waste to Wonder Park, New Delhi- Replica of Wonders of the world
सिटीवॉक मॉल,साकेत (Select Citywalk Mall in Saket)
- हर साल क्रिसमस पर यहां कई छोटे-छोटे इवेंट होते हैं,जिसमें आपको शॉपिंग करने से लेकर तरह-तरह की खाने पीने की चीज़ें मिलेंगी|
- बच्चों के लिए भी खेलने की बहुत सारी चीज़ों का इंतज़ाम होता है।
- हर बार यहां क्रिसमस की थीम पर अलग- अलग डेकोरेशन किया जाता है,जहां सेल्फी लेने का मज़ा ही अलग होता है|
- यहां आकर आपको क्रिसमस कार्निवल जैसा फील आएगा|
Must Read: Best cafes to visit in Hauz Khas, New Delhi
कनॉट प्लेस, दिल्ली (connaught place delhi)
- अगर आप पूरी तरह से पार्टी के मूड में हैं तो आप दिल्ली के कनॉट प्लेस जा सकते हैं |
- वैसे भी राजधानी की खूबसूरती का दीदार करने के लिए हर कोई एक बार कनॉट प्लेस (सीपी) ज़रूर जाता है।
- यहां के हर कैफ़े में इस दिन ख़ास तरह से पार्टी की जाती है, जहां आपको सब कुछ क्रिसमस से रिलेटेड मिलेगा| इसके साथ ही क्रिसमस पर यहां के बार और रेस्टोरेंट आपकी शाम शानदार बना देंगे |
- कनॉट प्लेस में एक सेंट्रल पार्क है वहां क्रिसमस पर ट्रेडिशनल प्रोग्राम होते हैं |
Must Read: Best Places to Visit in This Christmas and New Year Holidays
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च (Sacred Heart Cathedral church)
- यह दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है। कनॉट प्लेस में भाई वीर सिंह मार्ग पर यह रोमन कैथोलिक चर्च 14 एकड़ में फैला हुआ है।
- क्रिसमस के दिन यहां पारम्परिक क्रिस्चन तरीके से पूजा होती है और मेला लगता है|
- इस दिन हर धर्म के लोग यहां भगवान के पास कैंडल जलाने और मेले का लुफ्त उठाने आते हैं|
Must Read: Five Christmas Carnivals In Delhi You Must Visit This Christmas
Read more stories like: Places to visit in delhi for christmas celebration, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।