शिमला में बसी ये खूबसूरत जगहें आपके वेकेशन को बना देंगी शानदार
Places to visit in shimla in Hindi – हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तर भारत के सबसे फेमस हिल स्टेशन में से एक है। 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक मानी जाती है। यहाँ के मनोरम नज़ारे और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर खींच लाती है। शिमला में घूमने के लिए कई जगह हैं।
Places to visit in shimla in Hindi – शिमला में घूमने की जगह
माल रोड शिमला – Mall Road Shimla
- यह जगह रिज के नीचे स्थित है। यहां आपको कई तरह की दुकानें, कैफे, रेस्तरां और बुक शॉप देखने को मिलेंगी।
- इस सड़क से आप शिमला की प्राकृतिक सुंदरता को भी देख सकते हैं। माल रोड एक ऐसी जगह है जो शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है।
- आप यहां पर शॉपिंग करने के साथ-साथ कई तरह के ज़ायके का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
Places to visit in shimla in Hindi
जाखू हिल शिमला – Jakhoo Hill Shimla
- जाखू हिल शिमला से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सबसे ऊँची चोटी है, जो इस शहर के अद्भुत और बर्फ से ढके हिमालय पर्वत के दृश्य को दिखाती है।
- यह एक टूरिस्ट पॉइंट है जहाँ पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।
- इसके अलावा यह जगह तीर्थयात्रियों का भी लोकप्रिय स्थान है। इस पहाड़ी पर एक प्राचीन मंदिर है जिसका नाम जाखू मंदिर है।
- यह मंदिर शिमला के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।
Must Read: हिमाचल के इन मंदिरों के ज़रूर करें दर्शन, मिलेगा सभी कष्टों और दुखों से छुटकारा
क्राइस्ट चर्च शिमला – Christ Church Shimla
- वैसे तो पूरे शिमला में बहुत सारे चर्च हैं मगर क्राइस्ट चर्च की खूबसूरती देखने लायक है।
- इसका निर्माण साल 1857 में किया गया था जिसे पूरा बनने में करीब 3 साल का वक़्त लगा था।
- इस चर्च में कांच की खिड़कियां, क्लॉक टावर की खूबसूरती सबको अपनी ओर खींचती है।
Places to visit in shimla in Hindi
समर हिल शिमला – Summer Hill Shimla
- शिमला के बाहरी इलाके में बसा यह एक ऐसा शहर है जिसको पॉटर्स हिल भी कहते हैं।
- ऐसा बताया जाता है कि पुराने समय में यहां कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए इकट्ठा होते थे।
- यह जगह 1283 मीटर की ऊँचाई पर है। यहां चारों ओर आपको हरियाली के शानदार दृश्य देखने को मिलेंगे।
Must read: हिमाचल की इन वादियों में लें स्नोफॉल का मज़ा, यहां बर्फबारी से गुलज़ार होती हैं वादियां
अर्की किला शिमला – Arki Fort Shimla
- साल 1660 में बना यह किला राजपूत और मुगल वास्तुकला का समावेश है।
- अगर आप हिस्ट्री लवर हैं तो एक बार अर्की किला देखने ज़रुर जाएं।
- किले को चारों तरफ से कांगड़ा चित्रों से सजाया गया है।
- किले में जितनी भी पेंटिंग हैं वो लगभग 200 साल पुरानी हैं।
Must read: इन पांच जगहों में मिलता है बीकानेर का असली मज़ा
नालदेहरा – Naldehra
- नालदेहरा शिमला के पास एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है।
- इस जगह पर लॉर्ड कर्जन ने गोल्फ कोर्स की स्थापना की थी।
- यहां चारों तरफ देवदार के घने पेड़ ओर पहाड़ियां आपको देखने को मिलेंगी।
- नालदेहरा की शांति में आप हवा की आवाज़ सुन सकते हैं।
- अगर आप इस जगह का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो घोड़े की सवारी कर सकते हैं।
Places to visit in shimla in Hindi
शिमला स्टेट म्यूजियम – Shimla State Museum
- शिमला स्टेट म्यूजियम को साल 1974 में बनाया गया था।
- इस जगह आपको शिमला से जुड़ा इतिहास देखने को मिलेगा।
- आप यहां से मूर्तियाँ, पेंटिंग्स और हस्तशिल्प देखने का लुफ्त उठा सकते हैं।
Must Read: हिमाचल के इन डेस्टिनेशन्स से करें हनीमून के रोमानी सफर की शुरुआत
Read more stories like; Places to visit in Shimla in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।