चुकंदर, गाजर और पपीते के पत्तों में छिपे हैं प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय
Platelet badhane ke gharelu upay – प्लेटलेट्स हमारे खून का महत्वपूर्ण घटक (components) है। कई बार प्लेटलेट्स कम होने और न बनने की वजह से शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं| प्लेटलेट्स ऐसी कोशिकाएं (cells) होती हैं जो रक्त को बहने से रोकती हैं| लोग अक्सर प्लेटलेट्स कम होने की वजह से काफी परेशान रहते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए क्या- क्या खाएं। तो चलिए हम आपको बताते हैं प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय।
Platelet badhane ke gharelu upay | प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय
प्लेटलेट्स क्या होते हैं? – What Are Platelets
- प्लेटलेट्स खून में मौजूद तत्व होते होते हैं,जिसे थ्रोम्बोसाइट्स (Thrombocytes) के नाम से भी जाना जाता है| ये रक्त कोशिकाओं (cells) के छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं। यह आपके बोन मैरो (Bone Marrow) यानी हड्डियों में मौजूद टिश्यू में बनते हैं।
- प्लेटलेट्स का स्तर 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रोलीटर के बीच होना ज़रूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।
प्लेटलेट्स कम होने के कारण – Causes of low Platelets
- अप्लास्टिक एनीमिया (Aplastic anemia) के कारण ऐसा होता है।
- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से भी प्लेटलेट्स घटती है।
- कभी-कभी बहुत ज़्यादा मात्रा में दवाइयां खाने से प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं।
- आयरन की कमी|
- ब्लड कैंसर के कारण|
- चिकनपॉक्स और रूबेला जैसी वायरस संबंधी बीमारियों में भी शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं।
Platelet badhane ke gharelu upay
प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण – Symptoms of Low Platelets
(प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण या तो आपको अचानक पता चलेंगे या फिर बहुत धीरे-धीरे नज़र आएंगे।)
- हल्की चोट लगने पर बहुत देर तक खून आना|
- नाक से अचनाक खून आना|
- मसूड़ों से भी अचानक खून आने लगता है।
- शरीर में लाल व जामुनी रंग के छोटे-छोटे रैशेज जैसे होने लगते हैं।
प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय – Home Remedies to Increase Platelets
पपीता या पपीते की पत्तियां (Papaya or papaya leaves)
- अगर आपके प्लेटलेट्स काउंट कम हैं, तो इसे बढ़ाने का काम पपीता कर सकता है।
- इसमें मौजूद केमिकल कंपाउंड जैसे एल्कलॉइड, टैनिन, एंट्राक्विनोन, कार्डेनोलाइड्स, स्टेरॉयड, सैपोनिन व फेनोलिक्स प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं|
- पपीते की पत्तियों का रस डेंगू के मरीज़ों के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है|
- पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से प्लेटलेट्स बढ़ती है।
- इसके अलावा पपीता आँखों और पेट से जुड़ी सारी परेशानी खत्म करने में मदद करता है|
Platelet badhane ke gharelu upay
अनार (pomegranate)
- अनार एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से भरपूर होता है।
- आप इसे नाश्ते के रूप में या सलाद की तरह खाएं या इसका जूस बनाकर पिएं,मगर ध्यान रहे कि जूस बहुत देर पहले का न बना हो।
- कई रिसर्च के अनुसार अनार प्लेटलेट्स को एक जगह इक्कठा होने से रोकता है।
- प्लेटलेट्स एक जगह इक्कठा होने से ब्लड क्लॉट (खून का एक जगह जमना) होने का डर होता है।
Must read: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा को निखारता है पानी, जानें खाली पेट पानी पीने के फायदे
Platelet badhane ke gharelu upay
कद्दू (pumpkin)
- आप कद्दू को उबालकर, स्मूदी या सूप बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं |
- यह शरीर में विटामिन-ए की कमी दूर करता है,जिससे प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ते हैं|
- कद्दू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार पीने से प्लेटलेट्स की परेशानी खत्म हो जाती है|
व्हीट ग्रास (Wheatgrass)
- इसमें क्लोरोफिल, फोलिक एसिड, जिंक व विटामिन जैसे ज़रुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं , जो शरीर की ज़रूरत को पूरा करते हुए प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- आप हर रोज़ व्हीट ग्रास के जूस में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर पिएं इससे आपको फायदा होगा|
- कभी-कभी इम्यून सिस्टम भी प्लेटलेट घटाने का काम करता है। ऐसे में व्हीट ग्रास प्लेटलेट को नियंत्रित रखता है|
Platelet badhane ke gharelu upay
चुकंदर और गाजर (Beetroot and carrot)
- लाल रंग का दिखने वाला यह फल चुकंदर हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है।
- यह शरीर में खून बढ़ने से लेकर शरीर के विषैलें तत्व भी खत्म करता है |
- गाजर में फेनोलिक और चुकंदर में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड प्लेटलेट को शरीर में एक जगह इकट्ठा होने नहीं देता है।
- दिन में कम से कम दो बार चुकंदर और गाजर का जूस पीना चाहिए या इसे सलाद की तरह खाना चाहिए|
Must read: चुकंदर खाने के फायदे बेमिसाल, बीमारियों को रखता है कोसों दूर
Must read: Anjeer Ke Fayde: बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
Read more stories like: Platelet badhane ke gharelu upay, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।