PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जानिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है और कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna kya hai – PM Kisan Samman Nidhi Yojana – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा किसानों की स्थिति सुधारने के लिए उठाया गया एक सराहनीय कदम है| इस योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को आम बजट में की गई थी। इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna kya hai – PM Kisan Samman Nidhi Yojana
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लांच करने वाली संस्था | भारत सरकार |
अधिकारिक वेबसाइट | http://pmkisan.gov.in/ |
लाभार्थी | भारत के किसान |
उद्देश्य | किसानों की आर्थिक सहायता करना |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है क्या? – Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna kya hai – PM Kisan Samman Nidhi Yojana
यह केन्द्र सरकार की योजना है, इस योजना का शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से किया गया था| इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने पीएम-किसान मोबाइल एप भी लॉन्च किया। इस एप का उद्देश्य योजना की पहुँच को और अधिक व्यापक बनाना है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की दर से प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| 2000 रुपये तीन आसान किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष रुप से हस्तांतरित किये जाते हैं, जिससे योजना में पारदर्शिता बनी रहे। यह योजना केन्द्र सरकार द्वारा पूर्णतः संचालित योजना है जिस पर लगभग 75 हज़ार करोड़ का वार्षिक व्यय होगा|
Must Read: How to Link Aadhaar Card to Pan Card Online
योजना का उद्देश्य और किसानों को होने वाले लाभ – pradhan mantri kisan samman nidhi yojna in hindi
इस योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर से कम जोत वाले) को प्रत्यक्ष आय सम्बन्धी सहायता प्रदान करना है, जिससे उनको कृषि निवेश (बीज, खाद आदि की खरीद) में सहायता मिले। यह योजना किसानों को साहूकारों और अनौपचारिक ऋणदाताओं से बचाने का एक प्रयास है। इस योजना का फायदा लगभग 12 करोड़ किसानों को होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – pm kisan samman nidhi 2022
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज– Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna kya hai
- इस योजना के लाभार्थी को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है फिर वह चाहे किसी भी राज्य का निवासी हो.
- योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
- सरकार ने छोटे सीमान्त किसानों के परिवार को योजना का लाभ देने के लिए कहा है, एक परिवार के पासकुल 2 हेक्टेयर से कम ज़मीन होगी तभी उसको योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिलेगी।
- इस योजना की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से की गयी जिसके अंतर्गत पहले चरण के लिए आधार कार्ड आवश्यक नहीं है, लेकिन उसके बाद के चरणों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
- लाभार्थी के पास अपनी पहचान संबंधी ज़रूरी दस्तावेज़ होना अनिवार्य है जैसे वोटर आईडी कार्ड, नरेगा कार्ड इत्यादि|
- लाभार्थी को बैंक खाते से संबंधित जानकारी भी देनी होगी जिससे धनराशि आसानी से उनके बैंक खाते में आ सके|
- लाभार्थी को अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा जिससे उन्हें योजना से जुड़ी सारी जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त हो जाए|
- पीएम किसान सम्मान योजना के लिए भारत सरकार ने अलग से एक पोर्टल लांच किया है
Must Read:ऐसे करें अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – pradhan mantri kisan samman nidhi yojana details
अपात्र किसानों का विवरण– Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna kya hai
- अगर परिवार का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर हो या रह चुका हो।
- सरकार में वर्तमान या पूर्व मंत्री, राज्य सभा या लोकसभा का सदस्य, नगर निगम के वर्तमान या पूर्व मेयर आदि
- केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी)
- ऐसे सभी रिटायर्ड कर्मचारी जिन्हें मासिक 10,000 रुपये से अधिक पेंशन मिलती हो।
- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर इत्यादि भी इस योजना के पात्र नहीं हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है। पात्र किसानों को इस योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। आगे आने वाले समय में इस योजना को और लाभकारी बनाने के लिए कुछ नये बदलाव भी किये जायेंगे।
pm kisan status 2022 list – pm kisan status check 2022 status – pm kisan beneficiary status 2022 list
click here for pm kisan status:- https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus.aspx
Must Read:जानिये व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी क्या है?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें