लाइव अपडेट: 30 मई को मोदी बनेंगे दोबारा देश के प्रधानमंत्री, 6500 गेस्ट होंगे शामिल
PM modi swearing ceremony – 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आए हैं। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में होगा। तो आइए जानते हैं इस समारोह से जुड़ी कुछ खास बातें।
PM modi swearing ceremony
लाइव अपडेट प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह
- आज के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 58 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 25 केबिनेट मंत्री, 24 राज्यमंत्री व 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री शामिल हैं।
- 9:02 PM (IST) चौबीसवें राज्य मंत्री के रूप में देबश्री चौधरी ने शपथ ली।
- 9:00 PM (IST) तेईसवें राज्य मंत्री के रूप में कैलाश चौधरी ने शपथ ली। पांच माह पहले विधानसभा चुनाव हारने के बाद, पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
- 8:58 PM (IST) बाईसवें राज्य मंत्री के रूप में प्रताप चंद सारंगी ने शपथ ली। इन्हें ‘ओडिशा का मोदी’ भी कहा जाता है। कहीं भी जाने के लिए साइकिल का ही सहारा लेते हैं।
- 8:55 PM (IST) इक्कीसवें राज्य मंत्री के रूप में रामेश्वर तेली ने शपथ ली।
- 8:53 PM (IST) बीसवें राज्य मंत्री के रूप में सोम प्रकाश ने शपथ ली। पहली बार होशियार पुर से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते।
- 8:50 PM (IST) उन्नीसवें राज्य मंत्री के रूप में रेणुका सिंह ने शपथ ली।
- 8:49 PM (IST) अठारहवें राज्य मंत्री के रूप में वी मुरलीधरन ने शपथ ली।
- 8:47 PM (IST) सत्रहवें राज्य मंत्री के रूप में रतन लाल कटारिया ने शपथ ली।
- 8:44 PM (IST) सौलहवें राज्य मंत्री के रूप में नित्यानंद राय ने शपथ ली।
- 8:42 PM (IST) पंद्रहवें राज्य मंत्री के रूप में सुरेश अंगाड़ी ने शपथ ली। बेलगाम से चार बार के सांसद बन चुके हैं।
- 8:39 PM (IST) चौहदवें राज्य मंत्री के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर ने शपथ ली। इससे पहले वे बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं।
- 8:38 PM (IST) तेरहवें राज्य मंत्री के रूप में संजय धोत्रे ने शपथ ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।
- 8:36 PM (IST) बारहवें राज्य मंत्री के रूप में संजीव कुमार बालियान ने शपथ ली।
- 8:33 PM (IST) ग्यारहवें राज्य मंत्री के रूप में बाबुल सुप्रियो ने शपथ ली। इससे पहले वे भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्र राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- 8:31 PM (IST) दसवें राज्य मंत्री के रूप में साध्वी निरंजन ज्योति ने शपथ ली। इससे पहले वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रह चुकी हैं।
- 8:30 PM (IST) नौवें राज्य मंत्री के रूप में रामदास आठवले ने शपथ ली। इससे पहले वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- 8:29 PM (IST) आठवें राज्य मंत्री के रूप में पुरुषोत्तम रुपाला ने शपथ ली।
- 8:26 PM (IST) सातवें राज्य मंत्री के रूप में जी किशन रेड्डी ने शपथ ली। जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना बीजेपी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते है।
- 8:24 PM (IST) छठे राज्य मंत्री के रूप में रावसाहेब दादाराव दानवे ने शपथ ली। इससे पहले वे उपभोक्ता अधिकार, खाद्य एवं नागरी आपूर्ति विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- 8:22 PM (IST) पांचवें राज्य मंत्री के रूप में कृष्णपाल गुर्जर ने शपथ ली। इससे पहले वे सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- 8:20 PM (IST) चौथे राज्य मंत्री के रूप में वीके सिंह ने शपथ ली। इससे पहले वे विदेश राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- 8:18 PM (IST) तीसरे राज्य मंत्री के रूप में अर्जुन राम मेघवाल ने शपथ ली। इससे पहले वे केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास व संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं।
- 8:16 PM (IST) दूसरे राज्य मंत्री के रूप में अश्विनी कुमार चौबे ने शपथ ली। इससे पहले वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री रह चुके हैं।
- 8:14 PM (IST) पहले राज्य मंत्री के रूप में फग्गन सिहं कुलस्ते ने शपथ ली।
- 8:12 PM (IST) नौवें स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में मनसुख लाल मंडाविया ने शपथ ली।
- 8:10 PM (IST) आठवें स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में हरदीप सिंह पूरी ने शपथ ली।
- 8:08 PM (IST) सातवें स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में आर के सिंह ने शपथ ली।
- 8:07 PM (IST) छठे स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में प्रहलाद पटेल ने शपथ ली। इससे पहले पूर्व में वे अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमण्डल में कोयला राज्यमंत्री रह चुके हैं।
- 8:05 PM (IST) पांचवें स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में किरेन रिजिजू ने शपथ ली। इससे पहले वे गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- 8:03 PM (IST) चौथे स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में डॉ जितेन्द्र सिंह ने शपथ ली।
- 8:01 PM (IST) तीसरे स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में श्रीपद येस्सो नायक ने शपथ ली। उत्तरी गोवा से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं।
- 7:58 PM (IST) 7:59 PM (IST) दूसरे स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में इन्द्रजीत सिहं ने शपथ ली।
- 7:58 PM (IST) पहले स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में संतोष गंगवार ने शपथ ली। इससे पहले वे वित्त राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- 7:56 PM (IST) चौईसवें मंत्री के रूप में गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंत्री पद की शपथ ली।
- 7:54 PM (IST) तेईसवें मंत्री के रूप में गिरिराज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के बेगूसराय सीट से विपक्ष के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हराया।
- 7:51 PM (IST) बाईसवें मंत्री के रूप में अरविंद सावंत ने मंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना के वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं।
- 7:49 PM (IST) इक्कीसवें मंत्री के रूप में डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
- 7:46 PM (IST) बीसवें मंत्री के रूप में प्रहलाद जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
- 7:45 PM (IST) उन्नीसवें मंत्री के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रह चुके हैं।
- 7:43 PM (IST) अठारहवें मंत्री के रूप में धर्मेन्द्र प्रधान ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक मंत्री रह चुके हैं।
- 7:41 PM (IST) सत्रहवें मंत्री के रूप में पीयूष गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे रेलमंत्री और कोयला मंत्री रह चुके हैं।
- 7:39 PM (IST) सौलहवें मंत्री के रूप में प्रकाश जावड़ेकर ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुके हैं।
- 7:36 PM (IST) पंद्रहवें मंत्री के रूप में डॉ हर्षवर्धन ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
- 7:35 PM (IST) चौहदवें मंत्री के रूप में स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं।
- 7:35 PM (IST) तेरहवें मंत्री के रूप में अर्जुन मुंडा ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
- 7:33 PM (IST) बारहवें मंत्री के रूप में रमेश पोखरियाल निशंक ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमन्त्री रह चुके हैं।
- 7:29 PM (IST) ग्यारहवें मंत्री के रूप में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे भारत के विदेश सचिव रह चुके हैं।
- 7:27 PM (IST) दसवें मंत्री के रूप में थावर चंद गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे भारत के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रह चुके हैं।
- 7:25 PM (IST) नौवें मंत्री के रूप में हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रह चुकी हैं।
- 7:23 PM (IST) आठवें मंत्री के रूप में रविशंकर प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे भारत के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं।
- 7:21 PM (IST) सातवें मंत्री के रूप में नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे भारत के केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री रह चुके हैं।
- 7:19PM (IST) छठे मंत्री के रूप में रामविलास पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे भारत के उपभोक्ता मामलात के मंत्री रह चुके है।
- 7:17 PM (IST) पांचवें मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे भारत की रक्षामंत्री रह चुकी है।
- 7:15 PM (IST) चौथे मंत्री के रूप में डीवी सदानंद गौड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली।
- 7:13 PM (IST) तीसरे मंत्री के रूप में नितिन जयराम गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ली।
- 7:11 PM (IST) दूसरे मंत्री के रूप में अमित शाह ने मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली। वे पहली बार केन्द्रीय मंत्री बनेंगे।
- 7:10 PM (IST) पहले मंत्री के रूप में राजनाथ सिहं ने मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली।
- 7:08 PM (IST) इसी के साथ नरेन्द्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
- 7:03 PM (IST) नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण करते हुए। मैं, नरेन्द्र दामोदर मोदी….
Delhi: Narendra Modi takes oath as the Prime Minister of India for a second term. pic.twitter.com/ItUq3Nswyg
— ANI (@ANI) May 30, 2019
- 7:04 PM (IST) शपथ ग्रहण समोरह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सिंह पहुंच चुके हैं। राष्ट्रगान का आयोजन हो चुका है।
- 7:00 PM (IST) नरेन्द्र मोदी सभी शपथ लेने वाले नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे हैं।
- 6:58 PM (IST) भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो चुका है।
- 6:57 PM (IST) भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला राष्ट्रपति भवन के लिए निकल चुका है। अब कुछ ही समय में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा।
- 6:54 PM (IST) बॉलीवुड के सभी सितारे लगभग राष्ट्रपति भवन में पहुंच चुके हैं।
- 6:51 PM (IST) बिम्सटेक के सभी सदस्य राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
- 6:50 PM (IST) सुषमा स्वराज राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं, पर वे मंत्रिपद की शपथ नही लेंगी।
- 6:49 PM (IST) नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति भवन में पहुंच चुके हैं।
- 6:46 PM (IST) नरेन्द्र मोदी के अलावा सभी शपथ लेने वाले नेता पहली पंक्ति में बैठे हैं।
- 6:45 PM (IST) बॉलीवुड के नामी निर्माता करण जौहर भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
- 6:44 PM (IST) योगी आदित्यनाथ, सुषमा स्वराज के साथ मेल—मिलाप करते हुए नजर आ रही हैं।
- 6:42 PM (IST) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंच चुके हैं।
Congress President Rahul Gandhi and UPA chairperson Sonia Gandhi arrive at Rashtrapati Bhavan to attend PM #ModiSwearingIn ceremony. pic.twitter.com/3jhi2bq2DY
— ANI (@ANI) May 30, 2019
- 6:42 PM (IST) नीतीश कुमार ने कहा कि “BJP के प्रस्ताव पर हमारे दल के लोग सहमत नहीं है और इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। इसीलिए हमने कह दिया कि हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे लेकिन सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
- 6:41 PM (IST) पांचवे नंबर पर सदानंद गौड़ा और छठे नंबर पर निर्मला सीतारमण शपथ लेंगी
- 6:39 PM (IST) नरेन्द्र मोदी के बाद, दूसरे नम्बर पर राजनाथ सिंह, तीसरे नंबर पर अमित शाह,चौथे नंबर नितिन गडकरी शपथ लेंगे।
- 6:34 PM (IST) चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई भी राष्ट्रपति भवन भी पहुंच चुके हैं। इस बार 10 लाख 38 हजार मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
- 6:34 PM (IST) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी पहुंच चुके हैं।
- 6:32 PM (IST) बीजेपी वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत में सभी नेता उनके हाथ मिला रहे हैं।
- 6:30 PM (IST) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं राष्ट्रपति भवन में पहुंच चुके है।
- 6:29 PM (IST) एस जयशंकर सबसे आगे की लाइन में बैठे हूए हैं। आज वे कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे।
- 6:27 PM (IST) निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन में पहुंच चुकी है। शपथ लेने वालों की लिस्ट में दूसरा नाम राजनाथ सिहं का है।
- 6:24 PM (IST) राजनाथ सिंह साथी नेताओं से हाथ मिलाते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं और मुलायम सिंह से हाथ मिला रहे हैं।
Rajnath Singh and Children’s Rights Activist Kailash Satyarthi arrive at Rashtrapati Bhawan #ModiSwearingIn pic.twitter.com/2GnGZDbNni
— ANI (@ANI) May 30, 2019
-
6:19 PM (IST) पहली पंक्ति में अमित शाह और उनके साथ नितिन गडकरी बैठे हूए हैं। इसके अलावा देश के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी और अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ राष्ट्रपति भवन में पहुंच चुके हैं।
-
6:16 PM (IST) मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी पीएम मोदी के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंचे।
-
6:13 PM (IST) नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू कैबिनेट में शामिल नहीं होगी।
-
6:12 PM (IST) पीएम नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतु धवन।
- 6:10 PM (IST) बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपने बेटे भूपेंद्र यादव के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। अमित आज पहली बार केन्द्रीय मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
BJP President Amit Shah arrives at Rashtrapati Bhavan ahead of Prime Minister Narendra Modi’s swearing-in ceremony. pic.twitter.com/hRcPVmWZLd
— ANI (@ANI) May 30, 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपने बेटे भूपेंद्र यादव के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। अमित आज पहली बार केन्द्रीय मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
-
6:09 PM (IST) शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, विजय रूपाणी, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, राम विलास पासवान। कार्यक्रम स्थल पर मुलायम सिंह यादव ने थपथपाई भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पीठ।
-
6:01 PM (IST) पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं मेहमान।
Visuals from outside Rashtrapati Bhavan ahead of Prime Minister Narendra Modi’s swearing-in ceremony. pic.twitter.com/z0CVJNObMD
— ANI (@ANI) May 30, 2019
-
6:00 PM (IST) जेडीयू का कोई सांसद चायपार्टी में नहीं पहुंचा। जेडीयू कोटे से मंत्री पर अबतक सस्पेंस।
-
5:54 PM (IST) पीएम नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे रतन टाटा और नारायण मूर्ति।
-
5:38 PM (IST) पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्री बनने वाले सांसदों से मुलाकात की। पीएम आवास से निकले अनुराग ठाकुर, नित्यानंद राय।
-
5:19 PM (IST) पूर्व विदेश सचिव एस.जयशंकर पहुंचे 7 लोक कल्याण मार्ग।
Delhi: Former Foreign Secretary S. Jaishankar (File pic) also arrives at 7 Lok Kalyan Marg (PM Modi’s residence). pic.twitter.com/sKJCz5zf39
— ANI (@ANI) May 30, 2019
-
4:32 PM (IST) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे। गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री मंडल में मजबूत साथी के रूप में सामेल होने पर हमारे पर्थदर्शक एवं मार्गदर्शक श्रध्देय श्री @AmitShahजी से शुभेच्छा मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/ckzJKEeBA9
— Jitu Vaghani (@jitu_vaghani) May 30, 2019
- समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मिलेंगे।
- वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आज विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है।
- श्रीलंका के राष्ट्रपति, म्यांमार के राष्ट्रपति, यू विन म्यिंट, भूटान के प्रधान मंत्री, लोटे त्शेरिंग, और थाईलैंड के विशेष दूत गिसडा बून्राक, मैत्रीपाला सिरिसेना आज नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए 54 भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
- दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए जाँच में भागीदार करें।
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 30, 2019
- शहीदों को सम्मान देने के लिए पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल भी गए।
LIVE: PM @narendramodi visits the National War Memorial in New Delhi. https://t.co/9xzHptRFAT
— BJP (@BJP4India) May 30, 2019
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
- नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह भी श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देने गए।
LIVE: PM Shri @narendramodi pays homage to Shri Atal Bihari Vajpayee ji. https://t.co/Te2ud5Edkk
— BJP (@BJP4India) May 30, 2019
पीएम मोदी ने आज सुबह राजघाट का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Prime Minister @narendramodi pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat. pic.twitter.com/IzVuWVIWpM
— BJP (@BJP4India) May 30, 2019
दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति भवन के आसपास के सरकारी कार्यालय बंद हो जाएंगे।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आशीर्वाद लेने के लिए पीएम मोदी उनसे मिले।
ANI की ट्वीट के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनीरुल इस्लाम दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। टीएमसी के गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास भी शामिल हो गए हैं।
Trinamool Congress MLA Manirul Islam joins Bharatiya Janata Party in Delhi. TMC’s Gadadhar Hazra, Mohd Asif Iqbal and Nimai Das also join BJP. pic.twitter.com/Y2rOILuZ2f
— ANI (@ANI) May 29, 2019
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पीएम मोदी से उन्हें कुछ समय के लिए किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखने का आग्रह किया है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि उन्हें किसी भी पद की जिम्मेदारी नही दी जाएगी।
ममता बनर्जी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हो गई थीं। लेकिन बाद में उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।
अब उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में जाने से इनकार कर दिया है क्योंकि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से 54 सदस्यों को भी आमंत्रित किया था। यह खबर उन्होंने ट्वीट कर बताई।
The oath-taking ceremony is an august occasion to celebrate democracy, not one that should be devalued by any political party pic.twitter.com/Mznq0xN11Q
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 29, 2019
समारोह से जुड़ी कुछ खास बातें
- लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को घोषित किए गए। इस चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की।
- अब 30 मई की शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
- पीएम नरेंद्र मोदी के इस समारोह में देश और विदेश से कई बड़े मेहमान शामिल होंगे।
Must read – अमित शाह को क्यों कहा जाता है ‘चाणक्य’, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
- इस बार शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक (BIMSTEC) के राष्ट्राध्यक्षों को इनवाइट किया गया है। साल 2014 के शपथ ग्रहण समारोह में दक्षेस (SAARC) देशों के सभी शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन इस बार बिम्सटेक को आमंत्रित किया गया।
- बिम्सटेक में बांग्लादेश, श्रीलंका, थाइलैंड, म्यांमार, नेपाल और भूटान देश शामिल हैं। इसके अलावा किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भी इस आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
- इस समारोह में लगभग 6500 मेहमानों की आने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिनमें तेलंगाना के सीएम केसीआर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
Must read – मोदी कैबिनेट में होंगे बड़े बदलाव, जानें किसे मिल सकती है कौन सी जिम्मेदारी
- इसके अलावा बॉलीवुड की कुछ फैमस हस्तियां भी इस समारोह में शिरकत करेंगी। इस लिस्ट में रजनीकांत, कमल हसन, अक्षय कुमार आदि जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
- इस समारोह में राष्ट्रपति नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाएंगे। समारोह में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों को भी आमंत्रित किया गया है।
Must read – बॉलीवुड में सुपरहिट पर राजनीति में फ्लॉप, देखें इन सेलिब्रिटीज का चुनावी सफर
Must read – जानें अटल से मोदी तक, कैसे वक्त के साथ बढ़ता रहा बीजेपी का कारवां
To read more stories like PM modi swearing ceremony, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram