Post Matric Scholarship for Minorities – जानिए अल्पसंख्यकों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभ और उद्देश्य
Post Matric Scholarship Scheme for Minorities 2022 – Post Matric Scholarship for Minorities 2022 – किसी भी विद्यार्थी के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा एक अनिवार्य शर्त है। ऐसे में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित ना रहने पाए, इसके लिए भारत सरकार द्वारा ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक मद्द देने के लिए कई तरह की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। ठीक इसी तरह से अल्पसंख्यक छात्रों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार माइनॉरिटी अफेयर्स द्वारा 11वीं से लेकर उच्च शिक्षा पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।
Post Matric Scholarship Scheme for Minorities 2022 – Post Matric Scholarship for Minorities 2022
समाज के अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलने वाली यह छात्रवृत्ति भारत सरकार के माइनॉरिटी अफेयर्स द्वारा प्रदान की जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन आदि समुदाय के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देना है।
Post Matric Scholarship Scheme for Minorities 2022
इस छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए विद्यार्थियों में निम्न योग्यताओं का होना आवश्यक है –
- आपको इस छात्रवृत्ति का लाभ तभी मिल सकेगा, जब आपने इस वर्ष कक्षा 11,12 या स्नातक और परास्नातक के किसी भी कोर्स में प्रवेश लिया होगा।
- उपरोक्त छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए आपके पिछली कक्षा में 50% अंक होने चाहिए।
- जिन अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 2 लाख रुपए है, उनको ही इस छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकता है।
- अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जुलाई से अगस्त के मध्य आरंभ हो जाते हैं जो अक्टूबर अंत तक भरे जाते हैं।
- इस छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए आपके पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।
Must Read:Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna kya hai
Post Matric Scholarship Scheme for Minorities 2022 – Post Matric Scholarship for Minorities 2022
छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक प्रपत्र
अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को उपरोक्त छात्रवृत्ति पाने के लिए निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट नंबर, पासपोर्ट साइज़ फोटो, पिछली कक्षा का रिज़ल्ट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, फोटो आदि की आवश्यकता पड़ती है। इनके आधार पर ही आप छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Must Read:जानिए पीएम श्रम योगी मानधन योजना क्या है और इसका कैसे लाभ उठाएं
Post Matric Scholarship Scheme for Minorities 2022
छात्रवृत्ति की राशि
भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि अलग-अलग कक्षाओं के हिसाब से निर्धारित की गई है जैसे:- कक्षा 11 से लेकर 12वीं तक के सामान्य विद्यार्थियों को 7 हज़ार रुपए, 11वीं और 12वीं के टेक्निकल और बिजनेस से जुड़े पाठ्यक्रम को पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 10 हज़ार रुपए, स्नातक और परास्नातक के छात्रों को 3 हज़ार रूपए वार्षिकी बतौर छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके साथ ही इस छात्रवृत्ति के लिए 30% धनराशि छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई है।
Post Matric Scholarship Scheme 2022 Online Application Form for minorities
छात्रवृत्ति के लिए कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के ऑप्शन पर जाकर apply now करें।
- इसके बाद पहले छात्रवृत्ति के लिए रजिस्टर करें जिसके लिए आपके फोन पर ओटीपी आता है, फिर आपको एक login id और Password मिलता है।
- फिर आगे आवेदन को पूरा करते समय अपना नाम, पता, जन्म तिथि, शैक्षिक विवरण और अन्य ज़रूरी दस्तावेज की जानकारी डालें।
- इसके बाद सम्पूर्ण आवेदन को जांच करने के बाद प्रिंट कर लें जिससे भविष्य में आपके पास स्कॉलरशिप संबंधी सारी जानकारी रहें।
Must Read: जानिए क्या है प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना और इसके लाभ
Post Matric Scholarship Scheme for Minorities 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें