Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022: जानिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विशेषताएं और लाभ

Please follow and like us:

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022 – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 – प्राकृतिक आपदाओ के कारण किसानों को अपनी मेहनत से उगाई गई फसल का नुकसान उठाना पड़ता है| कई बार तो उन्हें अपनी जमा पूंजी से भी हाथ धोना पड़ जाता है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो जाती है| किसानों को उनकी फसल के नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की है| इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022

प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना किसानों की सहायता करने के उद्देश्य से शुरू की गयी योजना है। किसानों को क्षति की भरपाई करने के लिए और खेती की निरन्तरता बनाये रखने के लिए इस योजना के अन्तर्गत काफी सारे प्रावधान हैं|

योजना का नाम प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना
मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
लाभार्थी देश के किसान
योजना की शुरुआत 13 जनवरी 2016
योजना का उद्देश्य देश के किसानों को सशक्त बनाना
योजना के लिए आवंटित धनराशि 200000₹ तक की बीमा राशि
आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/

Must Read:प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभ और विशेषता

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022

इस योजना के अन्तर्गत एक छोटी सी धनराशि प्रीमियम के रूप में जमा करके  किसान  अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं| इस योजना में किसानों को खरीफ फसलों पर 2% और रबी फसलों 1.5% का प्रीमियम जमा करना होता है| बागवानी और वाणिज्यिक फसलों के लिए 5% प्रीमियम का भुगतान करना होगा| इस योजना के लिए भारत सरकार ने 16000 हज़ार करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है|

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana ke labh

  • इस योजना के अन्तर्गत किसानों को उनकी फसलों के नुकसान के बदले मुआवज़े की राशि प्रदान की जायेगी|
  • इस योजना के अन्तर्गत सिर्फ प्राकृतिक आपदाओ के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी|
  • योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए फसल बीमा पोर्टल लॉन्च किया गया है|
  • इस योजना के अन्तर्गत केन्द्र और राज्य सरकार की 50-50% की भागीदारी है और पूर्वोत्तर राज्यों के सन्दर्भ में 90-10% की भागीदारी है|
  • अब इस योजना के अन्तर्गत जंगली जानवरों से फसलों को हुए नुकसान को भी शामिल किया गया है परन्तु यह एक एड ऑन सर्विस है और किसानों के लिए वैकल्पिक है। वह चाहे तो इसको भी अपनी पॉलिसी में शामिल कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें अलग से प्रीमियम देना होगा|

Must Read:पीएम स्वामित्व योजना क्या है और इसके लाभ

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए पात्रता

  • देश का नागरिक होना चाहिए|
  • आधार कार्ड
  • राशनकार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खसरा, खतौनी की नकल
  • मोबाइल नंबर
  • कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग की स्थिति में कॉन्ट्रेक्ट की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फसल बुआई की तिथि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं|

Must Read: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ और आवश्यक दस्तावेज़

tentaran google news

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?