Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana: जानिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ
Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana – PM Matritva Vandana Yojana – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केन्द्र सरकार की महिलाओं के लिए एक आकर्षक योजना है। कोरोना महामारी का आम जनता पर काफी बुरा असर पड़ा है। लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है| इस योजना के अन्तर्गत केंन्द्र सरकार गर्भवती महिलाओं के खाते में 5000₹ दे रही है आइये जानते हैं कैसे महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकतीं हैं|
Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana – PM Matritva Vandana Yojana
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है| इस योजना में महिलाओं के खाते में 5000 रुपये की राशि भेजी जायेगी जिससे वह अपना और अपने नवजात शिशु का भलीभाँति ध्यान रख सकें|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना |
योजना की तिथि | 1 जनवरी 2017 |
योजना का प्रकार | केन्द्र सरकार |
लाभार्थी | गर्भवती महिलायें |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcd.nic.in/ |
Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana – PM Matritva Vandana Yojana 2022
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केन्द्र या फिर चिकित्सालय में अपना पंजीकरण करवाना होगा| इस योजना की शुरुआत विशेषकर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं के लिए की गई है| महिलाओं को तीन किस्तों में धनराशि दी जायेगी| पहली किस्त 1000 गर्भावस्था के 150 दिन पूर्ण होने के बाद, दूसरी किस्त 2000 रुपये की गर्भावस्था के 6 माह पूरे होने पर और तीसरी 2000 रुपये की किस्त बच्चे के जन्म पंजीकरण व प्रथम टीकाकरण के पश्चात दिये जायेंगे|
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाभ – PM Matritva Vandana Yojana ke labh
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत लाभार्थी महिलाओं को अपनी और अपने बच्चे की देखभाल के लिए उचित धनराशि प्राप्त होगी|
- इस योजना से माता और नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी आयेगी|
- इस योजना की धनराशि सीधे बैंक खाते में आयेगी जिससे किसी भी प्रकार के बिचौलियों की आवश्यकता नहीं होगी|
Must Read: क्या है प्रधानमंत्री कुसुम योजना? जानें इसके लाभ
Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana – Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2022
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो 1 जनवरी 2017 को गर्भवती हुई हैं|
- राशनकार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता का आधार कार्ड
- माता का बैंक खाता
- माता पिता का पहचान पत्र
Must Read: जानिए प्रधानमंत्री रोज़गार प्रोत्साहन योजना का प्रमुख उद्देश्य उसके लाभ और विशेषताएं
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ 19 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को नहीं मिलेगा| इस योजना के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है| ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है और ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आंगनबाड़ी या नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र में पंजीकरण किया जा सकता है|
इस योजना के लिए आवेदन करने में यदि कोई समस्या आ रही हो या किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है| केन्द्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।
Must Read: जानिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है और कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं
Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें