Quinoa ke fayde in Hindi – पोषक तत्वों से भरपूर है क्विन्वा, जानें इसके बेमिसाल फायदे
Quinoa ke fayde in Hindi – क्विन्वा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन ब्रेकफास्ट में अधिक कया जाता है। क्विन्वा मुख्य रूप से लाल, सफेद और काले रंग के होते हैं। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में।
क्विन्वा क्या है – what is quinoa in hindi
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह स्वास्थ्य, स्किन और बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है। ये गेहूं, साबूतदाना और चावल की तरह ही एक अनाज है जो दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है।
- अब इसे भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। क्विन्वा ने कुछ सालों में भारतीय मार्केट में अपनी एक खास जगह बना ली है। ये ग्लूटेन फ्री है और इसमें पूरे नौ तरह के अमिनो एसिड होते हैं। इसके सेवन से प्रोटीन मिलता है और यह पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है।
Quinoa ke fayde in hindi – Quinoa benefits in Hindi – क्विन्वा के फायदे
फैट की मात्रा कम होती है
- क्विन्वा में अन्य पदार्थों के मुकाबले फैट की मात्रा कम होती है, जिससे वज़न कम होता है। इसका रोज़ाना सेवन करने से आप अपने बढ़ते वज़न को कंट्रोल कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करे
- जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज़्यादा बढ़ा हुआ है उनके लिए क्विन्वा फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा ज़्यादा पाई जाती है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है।
Quinoa ke fayde in Hindi
Must read- विटामिन बी12 की कमी से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये आहार
हड्डियां मज़बूत करे – Quinoa benefits in Hindi
- जिन लोगों की हड्डियां कमज़ोर हैं उन्हें अपने आहार में इसे शामिल करना चाहिए। अन्य अनाज के मुकाबले क्विन्वा ज़्यादा फायदेमंद होता है। ये हड्डियां मज़बूत बनाता है।
मधुमेह के लिए फायदेमंद
- मधुमेह के रोगियों के लिए क्विन्वा बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा को बढ़ने नहीं देते। यह मधुमेह के मरीजों का वज़न भी नियंत्रित करता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप क्विन्वा का सेवन कर सकते हैं। क्विन्वा में कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।
Quinoa ke fayde in Hindi
त्वचा को स्वस्थ बनाए – Quinoa benefits in Hindi
- दुनिया के सबसे पौष्टिक आहार में से एक है क्विन्वा। क्विन्वा में एंटी एजिंग तत्व भी मौजूद होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से त्वचा एकदम जवां बनी रहती है। ये विटामिन-ए का मुख्य स्रोत माना जाता है जो बढ़ती उम्र में स्किन को स्वस्थ बनाने का काम करता है।
Must read- चेहरे के दाग धब्बे, रिंकल्स और पिंपल्स को दूर करते हैं ये पांच विटामिन्स
पाचन के लिए लाभदायक
- अगर आपका पाचन तंत्र खराब है तो उसको मज़बूत करने के लिए आप क्विन्वा का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर और विटामिन-बी पाए जाते हैं जो खाना पचाने में मद्द करते हैं।
Quinoa ke fayde in Hindi
कैंसर के लिए लाभदायक
- क्विन्वा कैंसर की बीमारी के लिए भी कारगर है। क्विन्वा एंटी-ऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट और एंटी-कैंसर के गुणों से भरपूर होता है। ऐसा माना गया है कि प्रोस्टेट कैंसर के लिए क्विन्वा काफी उपयोगी है।
Must read- डार्क सर्कल, आंखों और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है विटामिन ई ऑयल
Read more articles like; Quinoa ke fayde in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।