राफेल का इंतज़ार हुआ खत्म, जानें इसकी खासियत
Rafale fighter plane ke features kya hai – भारतीय वायुसेना को मिली नई ताकत। फ्रांस के मेरिनेक एयरबेस से उड़ान भरकर 5 राफेल फाइटर विमान भारत आ चुके हैं। इन मल्टी-रोल फाइटर जेट्स के भारतीय सेना में शामिल होने से भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई है। दसॉल्ट एविएशन कंपनी द्वारा इन्हें बनाया गया है। पांचों राफेल की तैनाती अंबाला में होगी। तो चलिए आपका बताते हैं इन राफेल विमानों की खासियत।
Rafale fighter plane ke features kya hai –
साल 2016 में हुई थी राफेल की डील
- भारत ने फ्रांस से साल 2016 में 36 राफेल फाइटर विमान (लड़ाकू विमानों) की डील की थी। यह डील तकरीबन 59,000 करोड़ रुपये में की गई थी। ये पांच राफेल विमान इसी डील का हिस्सा हैं।
राफेल फाइटर विमान की खासियत
The five Rafales escorted by 02 SU30 MKIs as they enter the Indian air space.@IAF_MCC pic.twitter.com/djpt16OqVd
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) July 29, 2020
राफेल की स्पीड – राफेल विमान
- राफेल की अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/घंटा है।
- 3700 किमी. तक मारक क्षमता बताई गई है।
- ये 24,500 किलो सामान उठाकर ले जाने में सक्षम हैं। 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान भर सकत है।
- 2 इंजन वाला बहुउद्देश्यीय फाइटर विमान है। हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता है।
- परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम हैं ये विमान।
- बहुत ऊंचाई वाले एयरबेस से भी उड़ान भर सकता है। काफी ठंडे मौसम में भी ये उड़ान भरने में सक्षम हैं।
- यह हवा से हवा में हमला कर सकता है साथ ही ज़मीन पर हमले कर सकता है।
- 150 किमी की बियोंड विज़ुअल रेंज मिसाइल है।
Rafale fighter plane ke features kya hai – राफेल लड़ाकू विमान
Must read: वाकाटक की रानी प्रभावतीगुप्त, जो बनी भारत की पहली महिला शासक
- राफेल हवा से ज़मीन पर मारने वाली स्कैल्प मिसाइल से लैस है।
- राफेल का वज़न दस टन है।
- मिसाइल्स के साथ अगर राफेल उड़ान भरता है तो इसका वज़न तकरीबन पच्चीस टन तक हो जाता है।
- काफी मिसाइल्स के साथ उड़ान भरने में सक्षम हैं।
- राफेल स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस हैं।
- राफेल को ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है कि यह हिमालय के ऊपर भी अपनी उड़ान भर सकता है
- अत्याधुनिक हथियारों से लैस है और इसमें मेटेअर मिसाइल भी है।
Rafale fighter plane ke features kya hai – राफेल विमान price
- स्कैल्प मिसाइल की रेंज करीब 300 किलोमीटर है।
- हथियारों के स्टोरेज के लिए पूरे 6 माह की गारंटी है।
- एक मिनट के भीतर ही ये 60,000 फिट की ऊंचाई पर जाने में सक्षम राफेल 4.5 जेनरेशन के ट्विन इंजन वाला है।
- इसका रडार सिस्टम सौ किलोमीटर के दायरे में भी अपने टारगेट को डिटेक्ट कर लेता है।
- इन विमानों को भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन नंबर 17 में शामिल किया गया है जिसे ‘गोल्डन एरोज’ के नाम से भी जाना जाता है।
Must read: कोरोना की जंग में ऐसा रहा भारत का योगदान, जानें ग्राउंड रियलिटी रिपोर्ट
Read more articles like; Rafale fighter plane ke features kya hai, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।