राहु करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, जानें इसका सभी राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव
Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra – 23 सितंबर 2020 को राहु मिथुन राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में राहु पूरे 1 साल 6 महीने तक रहेंगे। राहु के इस परिवर्तन का सभी राशियों पर अलग – अलग प्रभाव पड़ेगा। कई राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशियों पर अशुभ। राहु के प्रभाव से आपके जीवन में कई बदलाव आएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra – राहु का वृषभ राशि में प्रवेश
मेष – Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra
- राहु का ये परिवर्तन आपको शुभ संकेत दे रहा है। राहु आपके द्वितीय भाव से गोचर कर रहा है। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और कर्ज़ से मुक्ति मिलेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
- जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें वृद्धि मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और खर्च भी बढ़ेगा।
- मान-सम्मान बढ़ेगा। 20 नवम्बर से लेकर 6 अप्रैल, 2021 तक आपको आजीविका में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप गुस्से पर नियंत्रण रखें।
वृषभ
- राहु आपकी राशि के ऊपर से ही गोचर करेंगे। शनि भाग्यभाव से आपकी राशि में गोचररत हैं। इस दौरान आपको सावधानी रखनी होगी और उचित निर्णय लेने होंगे।
- परिवार के लोग आपसे काफी अपेक्षाएं करेंगे। शनि आपके कार्यों में मद्द करेंगे, लेकिन कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
- व्यापार को लेकर लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार में निवेश करना नुकसान दे सकता है। इस राशि के छात्रों को अच्छे नतीजों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य से काम लें।
Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra
Must Read- गुरु ग्रह को ऐसे करें मजबूत, मिलेगी धन, संतान, वैवाहिक जीवन में सफलता
मिथुन
- राहु आपकी राशि में द्वादश भाव से गोचर कर रहे हैं। आपको विदेश से आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए ये समय अच्छा है।
- बिजनेस में आपको तरक्की के अच्छे और सुहनरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
- कोई आपको धोखा दे सकता है जिससे हानि हो सकती है। कुल मिलाकर यह मिश्रित फल देने वाला समय है।
कर्क – Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra
- राहु आपकी राशि में एकादश भाव से गोचर कर रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और व्यवसाय बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
- इस समय में किसी भी चीज़ में निवेश न करें, वरना घाटा खा सकते हैं। आपके कई ज़रुरी कार्य अधर में लटक सकते हैं।
- व्यापार से जुड़े कई लाभदायक समझौते हो सकते हैं। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस अवधि में किसी को उधार ना दें। इस समय आप भूमि, मकान आदि खरीद सकते हैं।
सिंह
- राहु आपकी राशि में दशम भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि भी राशि में छठें भाव से गोचर कर रहे हैं। ये समय आपके लिए शुभ होगा। आपके सारे कार्य सफल होंगे।
- कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार व कार्यों में करीबी दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
- संतान की उच्च शिक्षा के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी।
Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra
Must Read- कुंडली में बुध ग्रह कमज़ोर है तो बरसेंगी मुसीबत, करें ये उपाय
कन्या
- राहु नौवें भाव से आपकी राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर कई चुनौतियों से भरा होगा। इस दौरान आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान दें।
- आप कानूनी तरीकों से पैसा कमा सकेंगे, इसमें शार्टकट तरीके मत अपनाना, वरना नुकसान हो सकता है।
- किसी से भी वाद-विवाद से बचें। उच्च शिक्षा से जुड़े सभी जातकों को सफलता मिलेगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत थोड़ी खराब रहेगी जिससे चिंता बढ़ेगी।
तुला
- राहु आपके आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं। इसका प्रभाव आप पर नकारात्मक रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
- इस समय आपको काफी परिश्रम करना पड़ सकता है। वित्तीय लेन देन के मामले में आपको सावधानी रखनी होगी, वरना आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है।
- पैसा अधिक खर्च हो सकता है। विरोधी लोग आपके पीछे पड़ सकते हैं, लेकिन उनकी ये चाल सफल नहीं होगी। दाम्पत्य जीवन आपका उत्तम रहेगा।
Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra
वृश्चिक
- राहु आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं। व्यापार में आपको स्थिरता मिल सकती है। इस दौरान किसी भी दस्तावेज पर साइन न करें, पूरा पढ़ने के बाद ही फैसला लें।
- इस समय पर आप साहस से भरे रहेंगे। व्यवसाय में मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है। संतान की तरफ से आपको लाभ मिलेगा।
- कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं जिससे मानसिक रुप से आप खुश रहेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जिनकी शादी किन्हीं कारणों से रुक गई थी, अब हो सकती है।
धनु
- राहु आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। ये गोचर आपको शुभ संकेत देगा। व्यापार में तरक्की होगी।
- आपकी किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में आपको परिवार वालों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
- नर्इ ज़िम्मेदारियां भी उठानी पड़ सकती हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकेंगे।
Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra
Must Read- जानिए कुंडली में जब चार ग्रह एक साथ हों, तो जातक पर क्या प्रभाव पड़ता है
मकर
- राहु आपके पांचवें भाव से गोचर कर रहे हैं। इस समय आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। मन खुश रहेगा।
- परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।
- गलत कार्य करने से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सभी बाधाएं दूर होंगी। तनाव कम होगा।
कुम्भ
- राहु आपके चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह समय इस राशि के जातकों के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहेगा।
- आपके कई कार्य इच्छाअनुसार नहीं होंगे। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी सी खराब रहेगी। व्यापार से जुड़े कार्यों में गलत निर्णय ले सकते हैं।
- अनावश्यक खर्च आपका बढ़ सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए ये समय काफी अच्छे संकेत दे रहा है।
Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra
मीन
- राहु आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपको अच्छी और श्रेष्ठ स्थिति का अनुभव कराएगा। आपके पराक्रम में काफी वृद्धि होगी।
- शत्रुओं का नाश होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय उत्तम है।
- सीनियर्स की कृपा आप पर बनी रहेगी। सभी रुके कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंध के लिए भी ये समय काफी अनुकूल रहेगा।
Must Read- साल 2020 में इन राशियों पर होगी धन की बरसात, मिलेगा आर्थिक लाभ
To read more stories like; Rahu ka vrishabh rashi mein pravesh patra, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।