भारत में बाढ़ का कहर जारी, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में असम और बिहार
Rain news live mumbai rajasthan assam updates- मानसून में बारिश के चलते देश में बाढ़ का कहर बना हुआ है। हर साल जून से लेकर सितंबर तक मानसून सीज़न में इसी तरह के हाल देखने को मिलते हैं। भारत विश्व का दूसरा देश है जो सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है। देश में बाढ़ के चलते असम, मेघालय, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। आइए जाने देश में बाढ़ से प्रभावित होने वाले राज्यों के बारे में।
Rain news live mumbai rajasthan assam updates
बिहार (rain news live bihar updates)
- बिहार में बाढ़ के चलते 12 से भी अधिक जिले प्रभावित हुए हैं, जिससे अभी तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है।
- बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिलों में शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज,अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार है। इससे बिहार की 81 लाख से भी ज्यादा आबादी प्रभावित हुई है।
- बाढ़ से प्रभावित लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए 1119 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। साथ ही लोगों के बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें तैनात की गई हैं तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: येदियुरप्पा का कर्नाटक कैबिनेट का ऐलान
असम (rain news live assam updates)
- असम में बाढ़ से 75 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते असम के 33 जिलों में से 28 जिले प्रभावित हुए हैं।
- भूटान के कुरिछू रिजर्वायर से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे बरपेटा, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, कोकराझार, धुबरी और दक्षिण सल्मारा जिलों में पानी का स्तर बढ़ गया है।
- असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट (एएसडीएमए) के अनुसार राज्य में 18 जिलों में रह रहे 2753 गांवों के 34 लाख 92 हजार 734 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
- फिलहाल प्रदेश के 327 राहत शिविरों में 16,596 लोगों ने शरण ले रखी है। पर फिर भी हालात खराब हो रखी है।
महाराष्ट्र (rain news live mumbai updates)
- महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के चलते पूरा जन-जीवन अस्त-वस्त हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- साथ ही मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार घंटों में ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
- बाढ़ के चलते मुंबई से 100 किमी दूर बदलापुर-वांगनी में 27 जुलाई को10 बजे महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंस गए। इसमें 900 यात्री सवार थे।
- मुंबई में शुक्रवार शाम से 27 जुलाई में दोपहर को 219 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
- छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन अधिकारी के मुताबिक, 7 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया।
ये भी पढ़ें: Mahalaxmi Express Train live updates – All 700 rescued; IAF, NDRF ops continue
मेघालय (rain news live meghalaya updates)
- बिहार और असम में बाढ़ के चलते इसका असर मेघालय में भी देखने को मिला है। बाढ़ के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है।
- भारतीय मौसमविज्ञान विभाग ने राज्य के तीन जिलों इडुकी, पथनमथिट्टा और कोट्टायम के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ से 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
राजस्थान (rain news live rajasthan updates)
- राजस्थान में भारी बारिश से कई इलाकों में जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारां, टोंक और सीकर जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
- मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
- बारिश के कारण राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रशासन के उन दावों की पोल खुल गई, जिनमें बरसात से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
- मौसम विभाग ने जयपुर, टोंक, बारां, हनुमानगढ़, पाली, अलवर, कोटा, झालावाड़, राजसमंद, सीकर, झुझुनूं, सवाईमाधोपुर, नागौर और चूरू जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें:कनार्टक में गिरी कुमारस्वामी की सरकार, वजह बनी लीडरशिप
उत्तराखंड (rain news live uttarakhand updates)
- उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग द्धारा सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से चलते गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ हाईवे बंद हो गए हैं।
- साथ ही बारिश से मैदानी इलाकों में देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर की सड़कों में जलभराव से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई।
पंजाब (rain news live punjab updates)
- जुलाई की शुरुआत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, 21 जुलाई को तापमन 28 से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को भारी बारिश की संभावना जताई है जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में भी बीजेपी ने मारी बाजी, येदियुरप्पा ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री की शपथ
To read more stories like rain news live mumbai rajasthan assam updates,ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।