आलिया हैं रणबीर की गर्लफ्रेंड नं 5, कौन हैं पहले की चार
Ranbir kapoor love affairs के बारे में जानने की बड़ी उत्सुक्ता है 😀 बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर रणबीर कपूर की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। अब आलिया भट्ट के साथ उनके लव अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं| अगर आलिया हैं रणबीर की गर्लफ्रेंड नं 5, तो कौन हैं पहले की चार?
सोनम कपूर
- संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावंरिया‘ से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
ये भी पढ़ें: जानिए आखिर अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू कौन है
दीपिका पादुकोण
- दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ‘बचना ऐ हसीनों‘ फिल्म के बाद से ही एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों को कई बार कई मौकों पर एक साथ देखा गया। इतना ही नहीं दीपिका ने तो रणबीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था लेकिन अचानक इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
कैटरीना कैफ
- एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर का काफी लंबे समय तक अफेयर रहा। अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट से शुरु हुआ दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे| सोशल मीडिया में इन लवबर्डस की फोटोज़ भी खूब वायरल हुईं| कुछ समय बाद इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई|
माहिरा खान
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्यॉय के बीच अफेयर की खबरें भी काफी सुनने में आईं। इन दोनों को न्यूयोर्क में एक साथ घूमते हुए देखा गया। कुछ समय पहले दोनों की एक साथ स्मोकिंग करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसकी वजह से माहिरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया| यह बात रणबीर कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं आई|
ये भी पढ़ें: बी-टाउन की जोड़ियां जिन्होंने प्यार के आगे नहीं की उम्र की परवाह
आलिया भट्ट
- इस समय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं और अपनी लाइफ को काफी इंजॉय कर रहे हैं। शुरू में इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लोगों से छिपाने की कोशिश की लेकिन अब दोनों पब्लिकली साथ दिखाई देते हैं| फिलहाल इन दोनों की शादी की अफवाहें काफी ज़ोरों पर चल रही हैं |
For more updates like Ranbir kapoor love affairs, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।