Rani Lakshmi Bai Interesting Facts: क़्वीन ऑफ़ झाँसी, जिसकी तलवार से अंग्रेजी हुकूमत भी डरती थी
Rani Lakshmi Bai Interesting Facts in Hindi – खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी| वह ऐसी वीरांगना थीं जिन्होंने मात्र 29 वर्ष की आयु में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल बजाया और रणक्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हो गयीं, मगर जीते जी अंग्रेजों को अपने राज्य झाँसी पर कब्ज़ा नहीं करने दिया। तो चलिए आज आपको झांसी की शेरनी रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बताते हैं |
Rani Lakshmi Bai Interesting Facts | रानी लक्ष्मीबाई फैक्ट्स
- लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी के जिले भदैनी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था।
- बचपन का नाम मणिकर्णिका था लेकिन प्यार से लोग उन्हें मनु बुलाते थे।
- वे बचपन से ही प्रतिभा की धनी थीं उन्होंने बचपन में ही शास्त्रों की शिक्षा के साथ शस्त्र की भी शिक्षा ले ली थी।
- बचपन से वह तलवार चलाने और घुड़सवारी करने में माहिर थी |
- लक्ष्मीबाई के पिता का नाम मोरोपंत तांबे और मां का नाम भागीरथीबाई था। इनके पिता मराठा बाजीराव के यहां काम करते थे |
- लक्ष्मीबाई चार साल की थीं, जब उनकी मां का देहांत हो गया। उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था इस वजह से उनके पिता उन्हें भी बाजीराव पेशवा के दरबार में लेकर जाया करते थे |
Rani Lakshmi Bai Interesting Facts
Must read: Mangal Pandey biography: Life and revolt of 1857 and death of Mangal Pandey
- वर्ष 1842 में उनका विवाह झाँसी के मराठा शासित राजा गंगाधर राव नेवालकर के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनी।
- विवाह के बाद उनका नाम रानी लक्ष्मीबाई पड़ गया।
- 1851 में रानी लक्ष्मीबाई के घर बेटे का जन्म हुआ लेकिन चार महीने बाद ही उसकी मृत्यु हो गयी, जिसके बाद साल 1853 में रानी लक्ष्मी बाई के पति की तबियत बिगड़ने के कारण उन्होंने एक बेटा गोद लिया|
- मगर 21 नवम्बर 1853 को राजा गंगाधर राव की मृत्यु हो गयी।
- गोद लिए हुए बेटे का नाम दामोदर राव रखा गया।
- डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स नीति के तहत अंग्रेज़ों ने झाँसी राज्य का विलय (Fusion) अंग्रेजी साम्राज्य में करने का फैसला कर लिया, तब रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेज़ों के खिलाफ लंदन की अदालत में मुकदमा दायर कर दिया| मगर बहुत बहस के बाद इसे खारिज कर दिया गया।
- अंग्रेजों ने लक्ष्मीबाई को झाँसी का किला छोड़ने को कहा जिसके बाद उन्हें रानीमहल में जाना पड़ा था।
- 7 मार्च 1854 को झांसी पर अंग्रेज़ों ने हमला किया।
- अंग्रेजी हुकुमत से संघर्ष के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने एक स्वयंसेवक सेना का गठन किया।
- इस सेना की सबसे अलग बात यह थी कि इसमें ज़्यादातर महिलाओं को शामिल किया गया और उन्हें युद्धनीति सिखाई गयी।
- इस सेना में ख़ास जगह झलकारी बाई को दी गयी, जो रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल लगती थी और झांसी की जनता को उनमें रानी लक्ष्मीबाई की छवि नज़र आती थी|
Rani Lakshmi Bai Interesting Facts
Must read: यहां पढ़ें महान क्रांतिकारी भगत सिंह के प्रेरणादायक अनमोल विचार
- साल 1858 के जनवरी महीने में अंग्रेजी सेना ने झाँसी की ओर बढ़ना शुरू कर दिया और मार्च में पूरे शहर को घेर लिया, लगभग दो हफ़्तों के संघर्ष के बाद अंग्रेजों ने शहर पर कब्ज़ा कर लिया|
- उस वक़्त रानी लक्ष्मीबाई अपने बेटे दामोदर राव के साथ अंग्रेजी सेना से बच कर भाग कर कालपी पहुंची और तात्या टोपे से मिलीं।
- वर्ष 1857 सितम्बर और अक्टूबर में पड़ोसी राज्य ओरछा तथा दतिया के राजाओं ने भी झाँसी पर आक्रमण कर दिया, उस समय झाँसी 1857 के संग्राम (Struggle) का एक प्रमुख केन्द्र बन गया जहाँ हिंसा भड़क उठी।
- तात्या टोपे और लक्ष्मीबाई की संयुक्त सेना ने ग्वालियर के विद्रोही सैनिकों की मद्द से ग्वालियर के एक किले पर कब्ज़ा कर जीत हासिल की।
- रानी लक्ष्मीबाई ने जी-जान से अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया पर 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा में ब्रिटिश सेना से लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गयीं।
- झांसी के युद्ध और रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु के तीन दिन बाद अंग्रेजी सरकार ने ग्वालियर पर कब्ज़ा कर के उनके पिता को फांसी की सज़ा सुनाई |
- रानी लक्ष्मीबाई के गोद लिए हुए पुत्र को कभी भी उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया गया, इसलिए वह इंदौर शहर में जा बसे|
- लक्ष्मीबाई के जीवन पर मणिकर्णिका दा क्वीन ऑफ़ झांसी के नाम से एक फिल्म भी बनाई गयी जिसमें झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई का संघर्ष भरा जीवन दिखाया गया |
- झाँसी की लड़ाई की रिपोर्ट बनाते वक़्त जनरल ह्यूरोज़ ने लिखा कि रानी लक्ष्मीबाई अपनी सुन्दरता, चालाकी और दृढ़ता के लिये उल्लेखनीय तो थी ही, बल्कि विद्रोही नेताओं में भी सबसे अधिक ख़तरनाक भी थी।
Must read: यहां पढ़ें झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई Quotes, Images, Shayari
Rani Lakshmi Bai Interesting Facts
Must read: भारत की इन वीरांगनाओं ने आज़ादी की लड़ाई में दिया अहम योगदान
Read more stories like: Rani Lakshmi Bai Interesting Facts in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें