Rashtriya Yuva Diwas in Hindi: जानिए राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य तथा महत्व
Rashtriya yuva diwas in hindi – Yuva diwas kyu manaya jata hai – Rashtriya yuva diwas 2022 – Rashtriya yuva diwas kab manaya jata hai – प्रत्येक देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है। यही कारण है कि युवा पीढ़ी का उचित मार्गदर्शन आवश्यक है। भारत में देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन तथा उनके विचारों को विकसित करने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। हर साल 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस को संपूर्ण भारतवर्ष द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जाता है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के कारण, उद्देश्य तथा युवाओं को मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी प्रदान करेंगे।
Rashtriya yuva diwas in hindi
12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है ? – Yuva diwas kyu manaya jata hai
देश की संस्कृति के लिए तथा समाज के लिए आगे बढ़ने वाले स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत कहलाए जाते हैं। छोटी उम्र से ही उन्होंने सामाजिक कार्य राष्ट्रीय हित में करें, जिससे हर व्यक्ति प्रभावित हो उठा। मात्र देश में ही नहीं स्वामी विवेकानंद जी ने विदेश तक अपने देश की संस्कृति को उजागर रखा। हज़ारों अमेरिकावासियों के समक्ष अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी विवेकानंद आज सर्वत्र पूजनीय हैं। स्वामी विवेकानंद के विचार ऐसे हैं जिन्हें पढ़कर तथा अपनाकर युवा किसी गलत मार्ग पर भटक नहीं सकता। इसी वजह से भारत ने यह निर्णय लिया कि युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए तथा उनके विचारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने के लिए हर साल 12 जनवरी के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। सन् 1884 में युवा दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई तथा 1885 में भारत में पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
Rashtriya yuva diwas in hindi
राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य
किसी भी देश द्वारा युवाओं को महत्वपूर्ण तथा अधिक आवश्यक समझा जाता है। युवा देश की रीढ़ की हड्डी होते हैं। युवाओं के विकास से ही देश का विकास संभव होता है। अपनी युवावस्था में जब कोई भी विद्यार्थी उचित मार्गदर्शन प्राप्त करता है व देश के प्रति सर्वस्व मिटाने का भाव रखता है तब उस देश को शिखर तक पहुंचने में कोई नहीं रोक पाता। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का यही एक उद्देश्य है कि देश का हर युवा अपने जीवन को संवार कर अपने परिवार के लिए तथा देश के हित में अपने कर्तव्य को पूर्ण करें।
Must Read: National youth day quotes images in English and Hindi
Rashtriya yuva diwas in hindi
राष्ट्रीय युवा दिवस कैसे मनाया जाता है
12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस प्रत्येक विद्यालय तथा विश्वविद्यालयों में हर्ष व उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रत्येक विद्यालय तथा विश्वविद्यालय में बताया जाता है। उनके जीवन के अनमोल कार्यों को प्रत्येक विद्यार्थी को सुनाया जाता है ताकि स्वामी जी के विचारों से विद्यार्थी प्रेरणा ले सकें। साल 2011 में पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस देश में मनाए जाने के लिए सरकार द्वारा एक विषय रखा गया, भारत सरकार द्वारा चुना गया है विषय “सबसे पहले भारत” था। इसके बाद हर साल भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के लिए एक विषय रखा जाने लगा। पिछले वर्ष 2021 में राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम थी “उत्सव नए भारत का”। अपने साथी युवाओं में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को फैलाना भी युवा उत्सव मनाने का एक तरीका हो सकता है। स्कूलों तथा अन्य महा विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन स्वामी विवेकानंद जी की झांकियां तथा भाषण व गीत आदि भी गाए जाते हैं।
Must Read: Download amazing National Youth Day status videos to share
Rashtriya yuva diwas in hindi
2022 में राष्ट्रीय युवा दिवस – Rashtriya yuva diwas 2022
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी 2022 को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी 2022 को पुदुच्चेरी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महामारी के चलते इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा दिवस वर्चुअल प्लेटफार्म से ही मनाया जाएगा। युवाओं के नेतृत्व हेतु विषयों पर ही इस युवा महोत्सव में चर्चाएं होंगी। युवाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों का हल निकालने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।
Must Read: Happy National Youth Day 2022 Images
Rashtriya yuva diwas in hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।