Bigg Boss Voice – मिलिए बिग बॉस की असली आवाज़ अतुल कपूर से
Miliye Bigg Boss voice Atul Kapoor se ‘बिग बॉस चाहते हैं’ ये लाइन आपने टीवी शो बिग बॉस पर कई बार सुनी होगी| तो चलिए आज आपको बताते हैं अतुल कपूर के बारे में, जो बिग बॉस की असली आवाज़ हैं। Bigg Boss voice Atul Kapoor
Miliye Bigg Boss voice Atul Kapoor se – Bigg Boss voice Atul Kapoor
- 28 दिसंबर 1966 को मुंबई में अतुल कपूर का जन्म हुआ। अतुल एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट और एक्टर हैं। अतुल को उनकी डबिंग स्किल्स और दमदार आवाज़ के लिए जाना जाता है।
- अतुल की आवाज़ में इतना दम है कि हॉलीवुड तक उनके चर्चे हैं। साल 2002 से अतुल डबिंग की दुनिया में छाए हुए हैं|
- अतुल ने हॉलीवुड फिल्म ‘आयरन मैन सीरीज़’, ‘एवेंजर सीरीज़’ जैसी तमाम फिल्मों में अपनी आवाज़ का जादू दिखाया है।
Must Read: मिलिए बिग बॉस के सूत्रधार की आवाज़ विजय विक्रम सिंह से
- फिल्मों में भी हिंदी डबिंग की है। एडवरटाइज़िंग की दुनिया में भी ये एक जाना माना नाम हैं। अतुल ने अनेकों बड़ी – बड़ी कंपनियों जैसे महिंद्रा, टाटा, इंडिया गेट, बजाज आदि में अपनी आवाज़ का दम दिखाया है।
Bigg Boss voice Atul Kapoor life and career
- साल 2006 अतुल की ज़िंदगी का असली टर्निंग पॉइंट बना। इस साल ही भारत में टीवी शो बिग बॉस की शुरुआत हुई थी| पहले सीज़न से ही अतुल बिग बॉस की आवाज़ बने हुए हैं|
- बिग बॉस में आने के बाद अतुल की आवाज़ को और अधिक पहचान मिली। बिग बॉस से जुड़ने के बाद उन्हें और ज़्यादा बड़े वॉइस ओवर प्रोजेक्ट मिलने लगे।
- अतुल को बिग बॉस के घर में एक अलग कमरा दिया गया है| वहीं से वह सभी कंटेस्टेंट पर नज़र रखते हैं।
Must Read: बिग बॉस के घर में इन सितारों का प्यार चढ़ा परवान, दो कपल ने तो शो में ही कर ली थी शादी
Bigg Boss voice Atul Kapoor biography
- इस कमरे में बैठकर वह ज़रूरत पड़ने पर बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्यों को आदेश देते हैं|
- माना जाता है कि अतुल भी बाकी कंटेस्टेंट की तरह 3-4 महीने बिग बॉस के घर में ही गुज़ारते हैं|
- बिग बॉस में अतुल का साथ देने के लिए दूसरे वॉइस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह भी हैं| जहां अतुल शो की मुख्य आवाज़ हैं, वहीं दूसरी ओर विजय सूत्रधार की भूमिका निभाते हैं|
- आज अतुल बॉलीवुड में बहुत प्रसिद्ध हो चुके हैं। वह कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी नज़र आते हैं|
Must Read: ये हैं बिग बॉस सीज़न 1 से 13 तक के विजेता, इनके नाम रही बिग बॉस की ट्रॉफी
Read more articles like; Bigg Boss voice Atul Kapoor, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।