Republic Day Parade 2022 Tableau List in Hindi: जानिए इस गणतंत्र दिवस परेड में कौन-कौन सी झांकियां नज़र आएंगी

Please follow and like us:

Republic day parade 2022 tableau list in hindi – भारत देश इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारत देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी जोर-शोर से की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के साथ ही कोरोना गाइडलाइन को भी नज़र अंदाज़ नहीं किया गया है। इस साल गणतंत्र दिवस के जश्न पर राजपथ पर 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध का जश्न मनाया जाएगा। इस साल 24 जनवरी की बजाय गणतंत्र दिवस का समारोह 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरु हुआ है और महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के दिन 30 जनवरी को खत्म होगा। तो चलिए जानते हैं इस गणतंत्र दिवस परेड में कौन – कौन सी झांकियां नज़र आएंगीrepublic day parade 2022 tableau list in hindi

Republic day parade 2022 tableau list in hindi

गणतंत्र दिवस पर ये झांकियां परेड में शामिल होंगी

केंद्र की विशेषज्ञ समिति ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय और पंजाब की झांकियों को सम्मिलित किया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी शामिल नहीं होगी। वहीं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की झांकियों को भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं किए जाने के संकेत हैं।  केंद्र की ओर से भी नौ झांकियां इस परेड में शामिल की जाएंगी। यह झाकियां केंद्र मंत्रालयों व विभागों से संबंधित होंगी। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड के लिए कुल 56 प्रस्ताव आए थे, लेकिन इनमें से कुछ ही झांकियां दिखाई जाएंगी।

Republic day parade 2022 tableau list in hindi

 75 विमान राजपथ के ऊपर से करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

इस वर्ष भारत के गणतंत्र दिवस पर वायु सेना परेड की प्रमुख गतिविधियों में से एक होगी। वायु सेना के 75 विमान राजपथ के ऊपर से परेड में शामिल होंगे। इन विशेष 75 विमानों में सुखोई – 30स, राफेल, जगुआर, Mi-35, Mig-29k, P-81, C-130J आदि।

इसके साथ ही फ्लाईपास्ट दो चरण में होगा जिसमें से पहला चरण गणतंत्र दिवस के शुरू होने से पहले किया जाएगा, वहीं दूसरा चरण गणतंत्र दिवस के परेड के बाद किया जाएगा। पहले चरण के दो फॉर्मेशन में होंगे। पहला फॉर्मेशन ध्वज होगा, जिसमें चार एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। दूसरे फॉर्मेशन में रुद्र होगा, जिसमें चार एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर होंगे। यह हेलीकॉप्टर डायमंड फॉर्मेशन में फ्लाई पोस्ट करेंगे।

दूसरा चरण परेड शुरू होने के बाद किया जायेगा। इस दूसरे चरण में एकलव्य, तंगैल, राघत, मेघना, तरण, नेत्रा, विनाश जैसे फॉर्मेशन होंगे। इन फॉर्मेशन में विनाश में 5 राफेल फाइटर जेट विमान उड़ाए जाएंगे।

Republic day parade 2022 tableau list in hindi

तंगैल एयरड्रॉप का होगा प्रदर्शन

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन भव्य परेड में तंगैल एयरड्रॉप के ऑपरेशन का प्रदर्शन किया जाएगा। भारत के ढाका में स्थित तंगैल में भारतीय पैराट्रूपर्स ने पाकिस्तान सेना को मात दी। यह अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में से एक है। इस ऑपरेशन को परेड में विंटेज डकोटा एयरक्राफ्ट के दो डॉर्नियर 228 एयरक्राफ्ट के साथ प्रदर्शित किया जाता है।

आंठवा फॉर्मेशन का नाम है बाज, जो राजपथ के ऊपर से निकाला जाएगा जिसमें एक राफेल फाइटर जेट, दो मिग 29, दो जगुआर और दो सुखोई जेट विमानों के साथ ही अन्य फाइटर प्लेन होंगे।

Must read: जनवरी पर विशेष अतिथि को बुलाने की रही है परंपरा, 1950 से अब तक यह रहे हैं गेस्ट

Republic day parade 2022 tableau list in hindi

इस साल भारत का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस परेड में आज़ादी का 75वां अमृत महोत्सव का फॉर्मेशन मनाया जाएगा। अमृत महोत्सव के फॉर्मेशन में 17 जगुआर फाइटर जेट शामिल होंगे। यह फाइटर जेट आकाश में दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा कि गणतंत्र दिवस की परेड में 17 फाइटर जेट विमान उड़ान भरेंगे।

लद्दाख सरकार की ओर से मिली मंज़ूरी से लद्दाख की झांकियां परेड में निकाली जाएंगी। उद्यमी लद्दाख थीम पर परेड में झांकीयां निकाली जाएंगी।

Must Read: जानें क्यों 29 जनवरी की शाम नीचे उतारा जाता है भारत का झंडा

Republic day parade 2022 tableau list in hindi

उत्तर प्रदेश की झांकी परेड में शामिल की जाएगी जिसमें काशी विश्वनाथ धाम प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। माता गंगा भी इस परेड में नज़र आएंगी। बाबा विश्वनाथ धाम के साथ ही इस परेड में काशी नगरी की संस्कृति व परंपरा को भी दिखाया जाएगा। काशी कॉरिडोर के भव्य रूप को इस झांकी में दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।

इस प्रकार साल 2022 के गणतंत्र दिवस की झांकियां भी एक शानदार और नए आकर्षण से भरपूर होंगी, हालांकि इस बार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परेड में शामिल होने की संख्या को कम किया गया है।

Must Read: 26 जनवरी पर क्यों होती है परेड, जानिए परेड से जुड़ी खास बातें

tentaran google news

Republic day parade 2022 tableau list in hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?