Republic Day 2021 – इस बार गणतंत्र दिवस परेड में हुए कई बदलाव, राजपथ पर दिखेगा पहली बार ऐसा नज़ारा
Republic day parade guidelines in hindi – Republic Day 2021 – इस बार 72वें गणतंत्र दिवस पर कई बदलाव किए गए हैं। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में अलग होने वाला है। कोरोना के चलते समारोह में कई बदलाव किए गए। कोरोना महामारी की वजह से गणतंत्र दिवस समारोह में गेस्ट यानी अतिथियों और दर्शकों की संख्या बहुत कम रहेगी। तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं क्या – क्या बदलाव किए गए और क्या कुछ इस बार नया होने वाला है।
Republic day parade guidelines in hindi – Republic Day 2021
गणतंत्र दिवस परेड गाइडलाइन
परेड की लंबाई कम की गई
- हर बार गणतंत्र दिवस पर परेड की लंबाई 8.2 किलोमीटर होती थी। ये परेड विजय चौक से लाल किले तक जाती थी, लेकिन इस बार परेड 3.3 किलोमीटर ही लंबी होगी जो विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी।
25 हज़ार लोग परेड देख पाएंगे
- इस बार परेड देखने का मौका सिर्फ 25 हज़ार लोगों को ही मिलेगा। वैसे हर साल गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए तकरीबन 1 लाख, 15 हज़ार लोग आते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 25 हज़ार लोग ही आ पाएंगे।
बिना पास के एंट्री नहीं
- जिन लोगों के पास परेड पास नहीं होगा वो लोग समारोह में एंट्री नहीं कर पाएंगे। परेड देखने के लिए पास होना ज़रुरी है।
Must Read: जानें क्यों 29 जनवरी की शाम नीचे उतारा जाता है भारत का झंडा
हर दस्ते में लोग कम होंगे
- इस बार गणतंत्र दिवस परेड के हर दस्ते में पहले के मुकाबले कम लोग होंगे। दस्ते की चौड़ाई भी थोड़ी कम होगी, जिससे वह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चल सकें। हर साल दस्ते में 144 सैनिकों होते थे, लेकिन इस बार 96 ही शामिल होंगे। इसके साथ ही परेड में शामिल सभी लोग मास्क भी पहनेंगे।
बच्चों को नहीं मिलेगी एंट्री
- गणतंत्र दिवस परेड में इस बार छोटे – छोटे बच्चे शामिल नहीं होंगे। 15 वर्ष से ज़्यादा उम्र के छात्र ही इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों को भी इस बार परेड में शामिल नहीं किया गया। इस बार खड़े होकर परेड नहीं देख पाएंगे, जितनी सीटें होंगी उतने ही लोगों को इजाज़त दी जाएगी।
Must Read: 26 जनवरी पर क्यों होती है परेड, जानिए परेड से जुड़ी खास बातें
विदेशी अतिथि नहीं आएंगे
- इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी विदेशी अतिथि शामिल नहीं होगा। साल 1966 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब गणतंत्र दिवस समारोह में किसी दूसरे देश का मुख्य अतिथि नहीं होगा।
पहली महिला फाइटर पायलट होगी शामिल
- भावना कांत पहली महिला फाइटर पायलट इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी। ये भारतीय वायुसेना की झांकी का हिस्सा होंगी। 26 जनवरी की परेड में शामिल होने वाली यह पहली महिला फायटर पायलट हैं। इस झांकी का थीम ‘मेक इन इंडिया’ है।
राफेल भी इस बार भरेगा उड़ान
- हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ राफेल लड़ाकू विमान इस बार की परेड में शामिल होगा। फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा।
कोविड बूथ बनाए जाएंगे
- एग्जिट गेट और एंट्री गेट की संख्या इस बार बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही कोविड बूथ भी बनाए जाएंगे। इन बूथों में पैरा मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर मौजूद रहेंगे। सभी गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और हैंड सेनेटाइजर भी वहां रखे जाएंगे।
Must Read: गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने दोस्तों को Republic day quotes भेजकर विश करें
Read more articles like; Republic day parade guidelines in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।