Salman Khan Interesting Facts: जानिए सलमान खान के बारे में कुछ अनसुनी बातें
Salman Khan Interesting Facts – salman khan interesting facts in hindi – क्या आप सलमान खान के बारे में कुछ अनसुनी बातें जानना चाहते हैं ? बॉलीवुड के दंबग खान उर्फ सलमान खान के लाखों-करोड़ फैंस हैं। सलमान खान बॉलीवुड स्टार्स और आम लोगों के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। सलमान खान की बीइंग ह्यूमन नाम की एक संस्था है, जो अनाथ बच्चों के इलाज का सारा खर्चा उठाती है। सलमान खान ने बॉलीवुड के कई स्टार किड्स को लॉन्च करने में मदद की है। कई नये लोगों का करियर भी बनाया है और कई डूबे हुए स्टार्स का बॉलीवुड में सिक्का चमकाया है। सलमान खान कभी भी विलेन के रोल क्यों नहीं करते, इसकी वजह सलमान ने खुद ही बताई है। सलमान विलेन के रोल इसलिए नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि फैंस उनसे इम्प्रेस होकर कहीं खुद ही विलेन जैसा बर्ताव न करने लगें। वो हमेशा ऐसी फिल्में करना पसंद करते हैं जिनसे दर्शको तक कोई अच्छा मैसेज पहुंचता हो। आज हम आपको सलमान खान के बारे में कुछ अनसुनी बातें (salman khan interesting facts) बताएंगे जिनसे शायद आप आजतक अंजान हैं।
Salman Khan Interesting Facts – Salman khan interesting facts in hindi
- सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 में इंदौर में हुआ था। सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।
- सलमान के पिता सलीम खान ने दो शादियाँ की हैं। सलमान की सगी माँ हिंदु है और दूसरी माँ क्रिश्चियन, इसलिए सलमान अपने घर को मिनी इंडिया बुलाते हैं। सलमान के घर में हर त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
- सलमान खान का नाम पीपल्स मैगज़ीन में दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन की लिस्ट में शामिल है।
Must Read: जानिए सलमान खान के ब्रेसलेट का राज़
Salman Khan Interesting Facts
• सलमान खान एक बेहतरीन पेंटर भी हैं। वो अपने कई दोस्तों को पेंटिंग्स गिफ्ट कर चुके हैं। उनकी पेंटिंग की बिक्री से जो पैसा आता है, वे उसे अपने चैरिटेबल ट्रस्ट बीइंग ह्यूमन में लगा देते हैं।
- सलमान को गुड़ में घी मिलाकर रोटी के साथ खाना बहुत पसंद है|
- सलमान को अपनी माँ के हाथ की बनी बिरयानी और दाल-चावल बहुत पसंद हैं|
- सलमान हमेशा फ़िरोज़ी रंग के स्टोन का ब्रेस्लेट पहनते हैं जो कि उन्हें उनके पापा ने गिफ्ट किया था|
- सलमान अपनी वैनिटी वैन के अंदर बैठने की बजाए बाहर बैठना पसंद करते हैं|
Must Read: सलमान खान के रहे इतने सारे अफेयर लेकिन आज भी हैं कुंवारे
- सलमान खान के एक फैन ने उनके सम्मान में मुंबई में भाईजान नाम का एक रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट में सलमान खान की पसंदीदा खाने की चीज़ें मिलती हैं। इस रेस्टोरेंट की दीवारों पर भी सलमान खान की तस्वीरें लगी हुई हैं और इस रेस्टोरेंट का लुक सलमान खान के बांद्रा हाउस से काफी मिलता है।
Salman Khan Interesting Facts
- सलमान खान जब 2015 में बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कर्जत गांव में गए थे, उस वक्त सलमान खान ने पूरी टीम के साथ मिलकर कर्जत गांव के एक-एक घर में पेंट किया था। यह सलमान की तरफ से गांव वालों को नए साल का तोहफा था।
- सलमान खान को अलग-अलग साबुनों से नहाना बहुत पंसद है इसलिए सलमान खान अपने बाथरुम में हर तरह की साबुन रखते हैं।
- सलमान खान के पंसदीदा एक्टर हॉलीवुड के फेमस स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन हैं और पसंदीदा एक्ट्रेस हेमा मालिनी हैं।
- ऐसा कहा जाता है, कि फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान से पहले सलमान खान लीड रोल में नज़र आने वाले थे लेकिन किसी कारण से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।
Salman Khan Interesting Facts
Must Read: सलमान खान अफेयर – Salman Khan affairs list | Tentaran
- सलमान खान को “ट्राईजेमिनल न्यूरैल्जिया” नाम की बीमारी है। इस बीमारी में चेहरे की नसों में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। इस बीमारी को सुसाइड डिजीज भी कहते हैं।
- सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो का पोस्टर खुद ही बनाया था।
Salman Khan Interesting Facts
- सलमान खान को चाइनीज फूड और चाइना गार्डन इन मुंबई बहुत पंसद है।
- सलमान खान एक्टर नहीं बल्कि निर्देशक बनना चाहते थे लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देखकर लोगों ने उन्हें बतौर एक्टर साइन करना चाहा।
- अपने गौर किया होगा कि सलमान खान की मूवी में कोई भी किसिंग सीन नहीं होता है। सलमान का मानना है कि फिर लोग उनकी फिल्में परिवार के साथ बैठकर नहीं देख पाएँगें।
- सलमान खान के बारे में कुछ अनसुनी बातें अगर आपको पसंद आई हों तो हमें ज़रूर बताएं|
Must Read: Salman khan Birthday Photos, images, date, wishes
Salman Khan Interesting Facts; हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।