Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022 – इस सप्ताह किस राशि के होंगे वारे न्यारे, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022 – Weekly horoscope 11 to 17 April 2022 – Horoscope April week – वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की चाल को विशेष महत्व दिया जाता है। ग्रहों व नक्षत्रों की चाल में होने वाले परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। चाल के परिवर्तन से किसी राशि वाले व्यक्ति को बेहद लाभ मिलता है तो किसी व्यक्ति को बेहद नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक और दैनिक राशिफल का आकलन भी किया जाता है। अतः आज हम आपके लिए राशिफल 11 से 17 अप्रैल 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं।
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022
मेष राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य बना रहेगा। करियर-कारोबार को लेकर प्रगति भी थोड़ी धीमी रहेगी। साझेदारी व्यापार में आपको हिसाब-किताब ठीक करके आगे बढ़ना होगा। जल्दबाज़ा में या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। कोई भी कदम उठाने से पहले अपने अच्छे मित्रों, शुभचिंतकों की सलाह लें। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों को इस दौरान अत्यधिक सावधानी से कार्य करना होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
वृषभ राशि – इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विरोधिओं के बहकावे में आने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कार्ययोजना को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। सहकर्मियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें। कामकाज में किसी प्रकार की लापरवाही का आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप का अधिकांश समय अपने जीवन से जुड़ी तमाम चीज़ों को उचित व्यवस्था में परिवर्तन करने में व्यतीत होगा। ज़मीन-जायदाद से सबंधित काम पूरे होंगे। व्यवसाय में लाभ की दृष्टि से भी यह समय बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध या फिर अविवाहित लोगों के विवाह में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे। रोज़गार के लिए लंबे समय से प्रयासरत जातकों को इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाहा प्रमोशन या फिर मनचाही जगह पर ट्रांस्फर हो सकता है। आपके मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त होंगे। वाणी और व्यवहार के माध्यम से अपने तमाम अटके कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के लिए निकल सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
कर्क राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके काम किसी प्रभावी व्यक्ति की मद्द से पूरे होंगे। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इष्ट-मित्रों की मद्द से भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अत्यंत ही अनुकूल हो सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार को बढ़ाने के लिए समय अत्यंत ही शुभ होगा।
Must Read: जानिए वृषभ राशि वालों का धन-दौलत और सेहत के मामले में कैसा रहेगा साल
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022
सिंह राशि – इस राशि के जातकों का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी मानसिक परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। कुछ गलतफहमियां दूर होंगी आपको सभी का साथ मिलना शुरु हो जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ है। योजना में या फिर व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समय शुभ है। कारोबार में ठीक-ठाक लाभ होने के पर आप पुराने घाटे या फिर कर्ज़ आदि से बाहर निकल पाएंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम सबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
कन्या राशि – इस राशि के जातक खुद को अकेला महसूस करेंगे। आपकी निर्णय शक्ति कमज़ोर देखने को मिलेगी। किसी भी कार्य को करते समय आप खुद को असंमजस की स्थिति में पाएंगे। किसी बड़े निर्णय लेने की बजाय आगे के लिए टालना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करना ही बेहतर रहेगा। इस सप्ताह निजी जीवन में कुछ चीज़ें आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। क्रोध में आकर बड़े निर्णय लेने से बचें। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करने की दरकार रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022
तुला राशि – इस राशि के जातकों की निर्णय शक्ति कमज़ोर देखने को मिलेगी। कार्य के करते समय आप खुद को असंमजस की स्थिति में पाएंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को नज़र आंदाज करें। जीवनसाथी से जुड़ी समस्याओं को सलीके से सुलझाने का प्रयास करें और क्रोध में आकर बड़े निर्णय लेने से बचें। कारोबार में फिलहाल लाभ पाने के चक्कर में भविष्य में हो रहे नुकसान का ध्यान रखें। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करने की दरकार रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि – जातकों का मन इस सप्ताह किसी एक जगह पर नहीं टिकेगा। कार्य को लेकर मन अत्यंत विचलित रहेगा। किसी भी कार्य को करते समय यदि आप खुद को असमंजस में पाएं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह लेने में जरा भी संकोच न करें। नौकरीपेशा लोगों को अचानक से कोई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। वर्तमान समय में आपको जो कुछ भी ज़िम्मेदरी कहीं निभाने को मिले उसे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में लगेगा। परिवार के संग तीर्थयात्रा पर भी निकल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
Must Read:जानिए साल 2022 कैसा रहने वाला है वृश्चिक राशि के जातकों के लिए
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022
धनु राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे साथ ही उन्नति करने के मौके मिलेंगे। आपको कार्यों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध और अधिक अच्छे होंगे। लव लाइफ को सुगम बनाने में किसी महिला मित्र की मद्द मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और परिवार के संग हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि – जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह विभिन्न स्रोतों से आय अर्जित होगी। सुख-सुविधा और घर की मरम्मत आदि पर धन खर्च भी खूब होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने उच्चाधिकारियों से बनाकर रखने की आवश्यकता है। कारोबार में धन निवेश करते समय शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह किसी के साथ हंसी मजाक करते समय खूब सावधानी बरतें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। सेहत और समय का पूरा ख्याल रखें।
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022
कुंभ राशि – इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने शत्रुओं को लेकर खूब सावधान रहने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी योजनाओं में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सहयोगियों की मद्द न मिल पाने के कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक श्रम की आवश्यकता होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति आदि से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं, जिसे सुलझाने में किसी वरिष्ठ की भूमिका काफी मद्दगार साबित होगी। व्यवसाय में आपको अपने विरोधी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। वाहन प्रेम संबंध में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
मीन राशि – इस राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। युवाओं का अधिक समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजक स्थल की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से जुड़ी कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। जो सेहत संबंधी किसी परेशानी से गुज़र रहे थे, उन्हें इस सप्ताह काफी राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आई गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।
Must Read: जानिए कर्क राशि के जातकों का वर्ष 2022 में कैसा रहेगा भविष्यफल
Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer: The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.